-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- The Glory Of Cow Donation In Pitru Paksha
पितृपक्ष में गोदान की महिमा है अपरंपार, ज़रूर जानिए इस दान का महत्व, क्या कहता है गरुढ़ पुराण
- Written By: सीमा कुमारी
Pitru paksha daan: ज्योतिषयों के अनुसार, गोदान केवल भौतिक दान नहीं बल्कि जीव दया और धर्म की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है। पुराणों में उल्लेख है कि गाय को सप्तलोक की द्वारपाल कहा गया है।

क्यों है गोदान इतना महत्व (सौ.सोशल मीडिया)
Pitru paksha daan: आज 16 सितंबर 2025 को पितृ पक्ष की नौमी तिथि है, जो आश्विन माह के कृष्ण पक्ष में आती है। पितृ पक्ष 7 सितंबर 2025 को पूर्णिमा से शुरू हुआ था और 21 सितंबर 2025 को सर्वपितृ अमावस्या के साथ समाप्त होगा। हिन्दू मत के अनुसार, पितृपक्ष केवल श्राद्ध और तर्पण का काल नहीं है, यह दान-पुण्य के कार्यों के लिए भी सबसे शुभ समय है जो दिवंगत पूर्वजों और दाता दोनों को आध्यात्मिक लाभ पहुँचा सकता है।
गरुड़ पुराण के अनुसार, इस पखवाड़े में गोदान करने से पितृ मोक्ष की प्राप्ति होती है और दाता को स्वर्ग का मार्ग भी मिलता है। जैसा कि आप जानते है कि हिंदू धर्म में, गोदान को दान का सर्वोच्च कार्य माना जाता है, जिसमें करुणा, भक्ति और धर्म का समावेश होता है, जो इसे सामान्य दान से कहीं अधिक महत्वपूर्ण बनाता है। ऐसे में आइए जानते है किस चीज का दान मोक्ष और आपको स्वर्ग की सीढ़ी पहुंचा सकती है।
गरुड़ पुराण में दान को लेकर क्या कहा गया है जानिए
गरुड़ पुराण में स्पष्ट लिखा है कि पितरों की तृप्ति के लिए भोजन, जल और तिल का दान तो आवश्यक है, लेकिन गोदान सर्वोच्च दान माना गया है। यदि कोई व्यक्ति पितृपक्ष में गोदान करता है, तो उसके पितर सीधे यमलोक से मुक्ति पाकर देवलोक की ओर प्रस्थान कर सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
Ekadashi Puja Samagri: देवशयनी एकादशी व्रत कल, पूजा से पहले जरूर देखें यह जरूरी सामग्री लिस्ट
Gauri Vrat : शनिवार से शुरू हो रहा है गौरी व्रत, जानिए इस व्रत की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महिमा
Chaturmas 2026: चातुर्मास में इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी, करियर और कारोबार दोनों में होगी तरक्की
Ekadashi Vrat Katha: देवशयनी एकादशी कल,भगवान विष्णु को प्रसन्न करना है तो पूजा के बाद जरूर पढ़ें ये कथा
शास्त्रों में गोदान को स्वर्ग की सीढ़ी कहा गया है, यानी यह पुण्य केवल पितरों को ही नहीं बल्कि दाता को भी पुण्यलोक और स्वर्ग की ओर अग्रसर करता है।
क्यों है गोदान इतना महत्व
ज्योतिषयों के अनुसार, गोदान केवल भौतिक दान नहीं बल्कि जीव दया और धर्म की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है। पुराणों में उल्लेख है कि गाय को सप्तलोक की द्वारपाल कहा गया है। गाय के प्रत्येक अंग में देवताओं और तीर्थों का वास माना जाता है। जब कोई व्यक्ति गाय का दान करता है, तो वह मानो सभी देवताओं को प्रसन्न कर देता है। इसलिए सनातन धर्म में गोदान को सर्वोच्च दान माना गया है।
ये भी पढ़ें- साल 2025 में कब मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा का पर्व? अभी नोट करें डेट और शुभ मुहूर्त
पितृपक्ष में गोदान करने से क्या होता है
पितृपक्ष में सब लोग अन्न-जल का तर्पण करते हैं, लेकिन गरुड़ पुराण कहता है कि यदि इस काल में गोदान किया जाए तो यह न केवल पितरों के लिए मोक्ष का द्वार खोल देता है बल्कि स्वयं को भी स्वर्ग की ओर अग्रसर कर देता है। यही कारण है कि इसे सनातन धर्म में सर्वश्रेष्ठ दान कहा गया है।
The glory of cow donation in pitru paksha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Jul 25, 2026 | 12:42 AMथैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PM‘नशे ने बर्बाद कर दी जिंदगी…’ मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने गोली मारकर की खुदकुशी
Jul 24, 2026 | 11:23 PMदिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
Jul 24, 2026 | 11:22 PMदुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM














