Surya Grahan 2026: 12 या 13 अगस्त, कब लगेगा सूर्य ग्रहण? भारत में दिखेगा या नहीं, जानें पूरी डिटेल

Surya Grahan: 12 अगस्त को साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। जिसका असर कई देशों में दिखेगा। जानें भारत में इसकी दृश्यता, सही समय, तारीख और सूतक काल से जुड़ी जरूरी जानकारी।
Surya grahan 2026 august date time india visibility
सूर्य ग्रहणफोटो.सोशल मीडिया
Updated on

Surya Grahan 2026 Date: साल 2026 का पूर्ण सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026, बुधवार को होगा। हालांकि भारत में रहने वाले लोगों के लिए यह खगोलीय घटना सीधे तौर पर देखने को नहीं मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

12 या 13 अगस्त, कब है सूर्य ग्रहण?

वैश्विक स्तर पर सूर्य ग्रहण की तारीख 12 अगस्त 2026 है। लेकिन भारत में समय का अंतर होने के कारण इसकी कुछ अवधि 13 अगस्त की रात में भी आती है। इसी वजह से इसे लेकर 12 या 13 अगस्त की तारीख को लेकर भ्रम हो रहा है।

भारत में ग्रहण का समय लगभग 12 अगस्त रात 9:45 बजे से 13 अगस्त तड़के सुबह 2:15 बजे के बीच बताया जा रहा है। इस दौरान भारत में सूर्य क्षितिज के नीचे होगा, इसी कारण यहां ग्रहण सीधे तौर पर नहीं दिखाई देगा।

भारत में क्यों नहीं दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

सूर्य ग्रहण तभी दिखाई देता है, जब किसी स्थान पर सूर्य उस समय क्षितिज के ऊपर होता है। 12 अगस्त की रात जब ग्रहण भारत के समयानुसार अन्य क्षेत्र में हो रहा होगा, तब भारत में रात होगी। इसलिए देश के किसी भी हिस्से से सूर्य ग्रहण को सीधे देख पाना संभव नहीं होगा।

किन देशों में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण?

12 अगस्त का पूर्ण सूर्य ग्रहण दुनिया के कुछ हिस्सों में बेहद शानदार नजारा दिखाएगा। पूर्ण ग्रहण की पट्टी ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी रूस, स्पेन और उत्तरी अटलांटिक क्षेत्र से होकर गुजरेगी। पुर्तगाल के एक छोटे हिस्से में भी पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा। कई अन्य क्षेत्रों में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

Surya grahan 2026 august date time india visibility
Nag Panchami 2026: 17 अगस्त को मनाई जाएगी नाग पंचमी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

क्या भारत में सूर्य ग्रहण का सूतक लगेगा?

धार्मिक परंपराओं में सूतक की मान्यता ग्रहण की दृश्यता से जोड़ी जाती है। चूंकि 12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए भारत में सामान्य तौर पर सूतक काल मान्य नहीं होगा।

सूर्य ग्रहण देखते समय रखें इन बातों का ध्यान

जहां ग्रहण दिखाई देगा, वहां इसे नंगी आंखों से देखना सुरक्षित नहीं है। सूर्य को देखने के लिए ISO-certified eclipse glasses या उचित सोलर यंत्र का इस्तेमाल करना चाहिए। सामान्य सनग्लास से सूर्य ग्रहण देखना आंखों के लिए सुरक्षित नहीं है।

Navbharat Live
navbharatlive.com