Silver Chain: गले में चांदी की चेन पहनने से क्या होता है? चंद्रमा-शुक्र से जुड़ा है इसका रहस्य, जानें 5 फायदे

Silver Chain In Neck: गले में चांदी की चेन पहनना ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं में चंद्रमा और शुक्र से जुड़ा माना जाता है। जानें चांदी की चेन पहनने से जुड़े 5 फायदे और इसके पीछे की मान्यताएं।
Silver Chain Benefits In Astrology
गले में चांदी की चेन पहनना(सौ.AI)
Updated on

Silver Chain Benefits In Astrology : कई लोगों को गहने पहनना बहुत पसंद होता है। भारतीय परंपरा में गहनों को केवल सुंदरता ही नहीं, बल्कि शुभता और सांस्कृतिक महत्व से भी जोड़कर देखा जाता है। इसलिए लोग पूजा पाठ और आध्यात्मिक कार्यों में गहने पहनना नहीं भूलते है। कई लोगों को आपने देखा होगा कि गले में चांदी की चेन पहने हुए।

चांदी की चेन सिर्फ एक सुंदर गहना नहीं मानी जाती है। बल्कि ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं में भी इसका खास महत्व बताया गया है। कई लोग मानते हैं कि चांदी पहनने से मन शांत रहता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

मान्यताओं के अनुसार, चांदी का सीधा संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से होता है। इसे सही तरीके से पहनने से न सिर्फ इंसान का मन शांत रहता है, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि और पॉजिटिविटी भी आती है।

Silver Chain Benefits In Astrology
Dwadashi 2026: अगस्त में कब-कब पड़ेगी द्वादशी? इन 2 तारीखों का विष्णु पूजा और एकादशी पारण से है खास कनेक्शन

गले में चांदी की चेन पहनने के कौन-कौन से 5 फायदे हैं?

मन की बेचैनी और तनाव होता कम

ज्योतिष के अनुसार, चांदी पहनने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। जिन लोगों का मन अशांत रहता है, छोटी-छोटी बातों पर घबराहट होती है या तनाव बना रहता है, उनके लिए चांदी की चेन काफी मददगार साबित होती है। यह मानसिक संतुलन बनाती है।

गुस्सा कम होता और बढ़ता है आत्मविश्वास

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि, पुरुषों के लिए चांदी की चेन पहनना काफी फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों को बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है, चांदी का शीतल स्वभाव उनके मन को शांत रखता है। इससे स्वभाव में ठहराव आता है, सही फैसले लेने में मदद मिलती है।

शरीर को देता है ठंडक

पुरानी मान्यताओं के मुताबिक, चांदी शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करती है। महिलाओं के लिए यह भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने के साथ त्वचा की रंगत बेहतर करने में सहायक मानी जाती है। शायद इसीलिए महिलाओं को चांदी की पायल, बिछिया पहनने की सलाह दी जाती है।

चांदी पहनने से पहले जानें क्या है सही नियम और सावधानियां

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चांदी हर किसी को एक जैसा फल नहीं देती। अगर कुंडली में ग्रहों की स्थिति ठीक न हो तो इसके कुछ उल्टे प्रभाव भी पड़ सकते हैं, इसलिए किसी जानकार से सलाह जरूर लें।

चांदी की चेन पहनने के लिए कौन- सा दिन है शुभ?

चांदी की चेन पहनने के लिए सोमवार या शुक्रवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। पहनने से पहले इसे गंगाजल से धोकर साफ कर लें और चंद्रमा या शुक्र ग्रह का ध्यान करके ही गले में धारण करें।

Silver Chain Benefits In Astrology
Office Vastu: आपकी डेस्क पर रखी ये 5 चीजें कहीं रोक तो नहीं रहीं तरक्की? आज ही डालें एक नजर
Navbharat Live
navbharatlive.com