

Saturday Vastu Tips: हिंदू धर्म में शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव और संकटमोचन हनुमान जी को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली और शनिदेव की पूजा करने, व्रत रखने और सरसों का तेल चढ़ाने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और शनि के अशुभ प्रभाव कम होते है। मान्यता है कि, शनिवार के दिन कुछ ऐसे काम हैं, जिनको करने से शनि देव नाराज हो जाते हैं। इसके बाद व्यक्ति को उनका प्रकोप झेलना पड़ता है, तो आइए जानते हैं कि शनिवार को किन कामों से बचना चाहिए?
धर्म शास्त्रों के अनुसार, शनिवार के दिन भूलकर भी मांसाहार भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। शनिवार को मांसाहार खाना बहुत अशुभ माना गया है। इस दिन मांसाहार खाने या पकाने वालों को शनि देव दंडित करते हैं। इस दिन शराब भी न पीएं।
लाल किताब में बताया गया है कि शनिवार के दिन उत्तर-पूर्व, पूर्व और उत्तर दिशा की यात्रा करने से दुर्घटनाओं के होने का खतरा बना रहता है। इसलिए ऐसी ग़लती करने से बचना चाहिए।
शनिवार के दिन लोहे का सामान, सरसों का तेल, कोयला, नमक, काले रंग के जूते, झाड़ू, काले रंग के कपड़े, नुकुली चीजें, स्याही, चमड़ा से बनी चीजें, काली उड़द, लकड़ी से बनी चीजें और काले तिल नहीं खरीदने चाहिए। मान्यता है कि इससे शनिदेव नाराज होते हैं, जिसके कारण घर में दरिद्रता व बीमारियों का आगमन होता है।
शनिवार के दिन बाल-दाढ़ी या नाखून नहीं काटें या कटवाएं। मान्यता है कि शनिवार के दिन इन कामों को करने से नकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ता है। इन कामों से शनि दोष भी लग सकता है।
वैसे तो प्रत्येक दिन किसी भी व्यक्ति और बेजुबान पशु-पक्षियों का अपमान नहीं करना चाहिए, लेकिन शनिवार के दिन इन्हें सताने से ज्यादा नुकसान होता है।
जो लोग शनिवार के दिन लाल या पीले रंग के कपड़े पहनते हैं, उन्हें शनिदेव की कृपा की जगह क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही व्यक्ति दिनभर नकारात्मक ऊर्जा से घिरा रहता है।