Shanivar Vastu Tips: शनिवार के दिन भूल से भी न खरीदें ये चीजें, पड़ेगा बहुत भारी!
Shanivar Vastu Tips : शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है, इसलिए इस दिन कुछ चीजें खरीदने से बचना चाहिए। मान्यता है कि गलत वस्तुओं की खरीद से जीवन में बाधाएं और नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
शनि देव (source: social media)
Saturday Astrology Buying Rules : हिन्दू धर्म में शनिवार का दिन न्याय और कर्म के देवता शनि देव को समर्पित है। शास्त्रों के अनुसार, शनिदेव की कृपा पाने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए शनिवार को यदि कोई विधि-विधान से पूजा-अर्चना करता है, तो उसे शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, अगर शनि देव प्रसन्न हैं, तो रंक भी राजा बन सकता है, लेकिन उनकी नाराजगी जीवन में संघर्ष और आर्थिक परेशानियां ला सकती है। अक्सर अनजाने में हम शनिवार के दिन कुछ ऐसी चीजें खरीद लेते हैं या दान कर देते हैं, जो शास्त्रों में वर्जित मानी गई हैं।
Shanivar Vastu Tips शनिवार को गलती से भी न खरीदें ये चीजें
-
सरसों का तेल न खरीदें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन भूलकर भी सरसों का तेल नही ख़रीदना चाहिए। शनि देव की पूजा में सरसों का तेल चढ़ाया जाता है, लेकिन शनिवार को इसे खरीदना स्वास्थ्य समस्याओं और कामों में बाधा का कारण बन सकता है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।
-
जूते-चप्पल न खरीदें
शनिवार को काले रंग के चमड़े के जूते या चप्पल खरीदने से व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में अपमान या असफलता का सामना करना पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
समुद्र मंथन का रहस्य: किस पर्वत से निकले 14 रत्न? जानकर हैरान रह जाएंगे
अर्जुन से भी महान था कर्ण? जानिए वो एक गुण जिसने बना दिया उसे सबसे अलग
Bathroom Direction Tips : बेडरूम के सामने अगर वॉशरूम है, तो जानिए किन बातों की रखें सावधानी
Akshaya Tritiya Daan: अक्षय तृतीया 2026 के दिन इन 4 चीजों के दान से पलट जाएगी किस्मत!
-
लोहा न खरीदें
शनिवार को लोहे का सामान खरीदना बहुत अशुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन लोहा खरीदने से शनि देव रुष्ट होते हैं और घर में कलह व दुर्घटनाओं का योग बनता है। हालांकि, इस दिन लोहे की वस्तुओं का दान करना शुभ फल देता है।
-
नमक न खरीदें
शनिवार को नमक खरीदने से घर में दरिद्रता आती है और कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। अगर आपको नमक खरीदना ही है, तो इसे एक दिन पहले या बाद में खरीदें।
-
काले तिल न खरीदें
कहा जाता है कि, पूजा के लिए काले तिल का उपयोग शनिवार को किया जाता है, लेकिन इन्हें इसी दिन खरीदना कामों में असफलता का संकेत माना जाता है।
यह भी पढ़ें-Bathroom Direction Tips : बेडरूम के सामने अगर वॉशरूम है, तो जानिए किन बातों की रखें सावधानी
-
प्लास्टिक-कांच की चीजें
ज्योतिष शास्त्र में प्लास्टिक और कांच संबंध शनि देव से बताया जाता है। ऐसे में शनिवार के दिन इन चीजों का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भाग्य आपसे रूठ सकता है और साथ ही आपको बुरे दौर से भी गुजरना पड़ सकता है।
शनिवार के दिन क्या करना है शुभ?
शनिवार को गरीब और असहाय लोगों की मदद करना, पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना और काले कुत्तों को रोटी खिलाना बहुत फलदायी माना जाता है।
