दिवाली के दिन इन सपनों का दिखना देता हैं शुभ और अशुभ संकेत, जानिए इनके बारे में

दिवाली के दिन शुभ मुहुर्त के साथ माता लक्ष्मी की आराधना की जाती है। यहां पर दिवाली की रात भक्तों की श्रद्धा और भक्ति से प्रसन्न होकर मां लक्ष्मी उनके घर में निवास करने के लिए आती हैं।दिवाली के दिन अगर आपको सपने दिख जाए तो जो अमूमन हर किसी को दिखते ही है इन्हें लेकर स्वप्न शास्त्र में भी अलग-अलग अर्थ बताया गया है।
दिवाली, सपनों का महत्व
दिवाली के दिन सपनों का महत्व (सौ. फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Diwali 2024 : हिंदू धर्म में सभी व्रत और त्योहार का महत्व है जिसमें दिवाली का त्योहार सबसे बड़े त्योहार में से एक है। इस मौके पर घरों में दीप जलाकर माता लक्ष्मी और श्रीगणेशजी का पूज किया जाता है। इस 5 दिनों के उत्सव की शुरुआत हो गई है धनतेरस के बाद आज कही जगहों पर नरक चतुर्दशी का त्योहार मना रहे है। हर दिन का अलग महत्व होता है। इस दिवाली पर कई परंपराएं और मान्यताएं सामने आती है जिनके बारे में किसी को जानकारी नहीं होती है।

दिवाली के दिन सपने दिखने का महत्व

यहां पर दिवाली के दिन शुभ मुहुर्त के साथ माता लक्ष्मी की आराधना की जाती है। यहां पर दिवाली की रात भक्तों की श्रद्धा और भक्ति से प्रसन्न होकर मां लक्ष्मी उनके घर में निवास करने के लिए आती हैं। इस दौरान माता को प्रसन्न करने के लिए कई जतन करते है। दिवाली के दिन अगर आपको सपने दिख जाए तो जो अमूमन हर किसी को दिखते ही है इन्हें लेकर स्वप्न शास्त्र में भी अलग-अलग अर्थ बताया गया है। चलिए दिवाली के सपनों के बारे में।

अगर ये सपने दिखें तो क्या होता है मतलब

यहां पर दिवाली के दिन अगर आपको इन सपनों में से कुछ दिखें तो इनका अलग अर्थ होता है यह शुभ या अशुभ संकेत देते है।

सपने में मां लक्ष्मी को देखना

दिवाली के दिन अगर आप अगर सपने में माता लक्ष्मी आपके सपने में नजर आए तो इसका शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ होता है कि, मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हैं और उनकी कृपा आप पर बरसने वाली है। मां लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन में सुख, वैभव और समृद्धि आने वाली है।

कमल का फूल दिखना

अगर आपको दिवाली के दिन माता लक्ष्मी का आसन कमल नजर आता है तो इसे शुभ संकेत मानते हैं, इसका अर्थ होता है कि, व्यापार और नौकरी में बड़ा लाभ होगा यानि यह धन लाभ और तरक्की होने का सूचक भी माना जाता है।

ये भी पढ़ें- 

अमृत कलश का दिखना

दिवाली के दिन अगर आपको सपने में अमृत कलश यानी अमृत से भरा कलश दिखाई देता है तो यह भी शुभ माना जाता है। इस बात का संकेत देता है कि, यदि घर का कोई सदस्य लंबे समय से बीमार चल रहा है तो उसको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा इसके अलावा आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है।

कुलदेवता के दर्शन होना

दिवाली के दिन अगर आपको अपने कुलदेवता के दर्शन होते हैं तो, यह सपना संकेत करता है कि लंबे समय से चली आ रही आपकी कोई मनोकामना का फल मिलने वाला है। यह सपना नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को जल्द ही नौकरी मिलने का संकेत देता है।

गेहूं या धान की फसल देखना

अगर दिवाली की रात सपने में गेहूं या धान की फसल देखना भी बहुत शुभ माना जाता है. यह सपना संकेत करता है कि आपके जीवन में चल रहा बुरा समय जल्द ही खत्म होने वाला है और अच्छा समय बस आने ही वाला है. यह सपना जल्द ही धन लाभ की ओर भी संकेत करता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com