सपने में अगर दिख जाएं उल्लू, शेर, गाय या हाथी, तो जानिए क्या हैं इसके संकेत, जानकर उछल पड़ेंगे

Animals in Dream: सपने में जंगली जानवरों का दिखना शुभ भी हो सकता है और अशुभ भी। जानिए स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में अलग-अलग जंगली जानवरों का दिखना किस बात की ओर इशारा करता है।
सपने में अगर दिख जाएं उल्लू, शेर, गाय या हाथी, तो जानिए क्या हैं इसके संकेत, जानकर उछल पड़ेंगे
सपने में इन जानवरों को देखना बड़ा शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Swapna Shastra: हर कोई सोने के दौरान सपना देखता है। कुछ सपने शुभ होते है कुछ अशुभ होते हैं। अगर स्वप्न-शास्त्र की बात करें तो, सपने में देखी गई चीजें हमें आने वाले भविष्य का संकेत देती है। ताकि, हम अपने भविष्य को लेकर सतर्क हो सकें। लेकिन, कई बार सपनों अर्थ समझना मुश्किल होता है और स्वप्न शास्त्र में इन्हीं अर्थों के बारे में बताया गया है। ऐसे में आइए जानते है स्वप्न शास्त्र के अनुसार किन सपनों का देखना शुभ बताया गया है।

सपने में इन जानवरों को देखना बड़ा शुभ:

सपने में गाय दिखना

स्वप्न-शास्त्र के अनुसार, अगर आपको सपने में गाय दिखाई दे तो यह बहुत ही शुभ है। इस सपने का मतलब है कि आने वाले दिनों में आपकी हर मुश्किल दूर होने वाली है। यह सपना बताता है कि आप पर भगवान की कृपा होने वाली है।

सपने में उल्लू देखना

अगर आपको सपने में उल्लू में​ दिखाई दे तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने का मतलब है कि भविष्य में आपको धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है। कहा जाता है कि, ऐसा सपने देखने वाले व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

सपने में खरगोश देखना

सपने में खरगोश को देखना भी बहुत शुभ होता है। अगर स्वप्न शास्त्र की बात करें तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में प्रेम बढ़ने वाला है। इसके साथ ही काम में भी आपको सफलता मिलने वाली है।

सपने में हाथी देखना

सपने में इन जीवों के अलावा सपने में हाथी को देखना भी शुभ होता है और स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका मतलब है कि जल्द ही आपको ऐश्वर्य प्राप्त होने वाला है। सपने में हाथी दिखना इस बात का भी संकेत है कि जीवन में सुख-समृद्धि आने वाली है।

सपने में शेर दिखना

कहते है अगर आपको सपने में शेर दिखाई दे तो बता दें इसे साहस, शक्ति और लीडरशिप का भी प्रतीक माना गया है। अगर आपको शेर दिखे तो आपको खुश हो जाना चाहिए क्योंकि यह जल्द ही जीवन में सफलता, सम्मान और आत्मविश्वास मिलने की तरफ इशारा करता है।

अगर आपको सपने में दिखने वाला शेर आक्रामक दिखाई दे रहा है तो ऐसे में यह जीवन में आने वाली बड़ी मुसीबत की तरफ भी इशारा कर सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com