Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सपने में सांप दिख जाए या डंस ले, तो जानिए क्या है संकेत

सपनों का इंसान के जीवन से गहरा संबंध होता है। सपने में सांप दिखाई देने का मतलब जीवन में कुछ न कुछ जरूर घटित होने वाला है। सांपों से जुड़े सपने कुछ शुभ तो कुछ अशुभ संकेत करते है। इसका प्रभाव मानव जीवन पर जरूर पड़ता है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Jan 11, 2025 | 07:44 PM

सपने में सांप का दिखना शुभ या अशुभ जानिए,(सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Swapna Shastra: हम अक्सर सोते समय सपने देखते है। सपने में हमें कई तरह की चीजें दिखाई देती है। सपनों का इंसान के जीवन से गहरा संबंध होता है। कुछ सपने शुभ होते हैं, तो कुछ अशुभ माने जाते हैं। स्वप्न शास्त्र में सभी प्रकार के सपनों के बारे में बताया गया है। सपने में सांप देखने से शुभ और अशुभ संकेत मिलते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सांप देखने से धन लाभ के योग बनते हैं और जीवन में आने वाली परेशानियों के संकेत भी मिलते हैं। आइए जानते है सपने में सांप देखने से किस तरह के संकेत मिलते हैं।

सपने में सांप का दिखना शुभ या अशुभ

स्वप्न-शास्त्र के मुताबिक, सपने में अगर सांप दौड़ाते हुए नजर आए तो यह बहुत ही अशुभ होता हैं। यह माना जाता है कि इंसान के पीछे मुसीबत पड़ी हुई हैं। साथ ही यह भी मान्यता है कि घर या परिवार पर कोई मुसीबत आने वाली हैं।

सपने में सांप के दांत देखना अशुभ माना जाता है। इसका मतलब यह है कि आपको जीवन में कोई नुकसान हो सकता है। ऐसे में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।

अगर आप सपने में सांप को मार देते हैं, तो यह सपना शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब यह है कि आप जीवन में जल्द ही शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने वाले हैं।

स्वप्न-शास्त्र के अनुसार, अगर आपके सपने में बार-बार सांप आ रहा है तो यह अशुभ होता है। सपने में बराबर सांप का दिखना आपकी कुंडली में कालसर्प दोष या पितृदोष की ओर इशारा करता हैं। ऐसे में व्यक्ति को इससे छुटकारा पाने के लिए पूजा करने की जरूर होती है।

इसके अलावा, सपने में सफेद रंग के सांप को देखने से धन का लाभ होने वाला है। काले रंग के सांप को देखना अशुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब यह है कि किसी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है और धन की कमी हो सकती है।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें… 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर सपने में रंग-बिरंगे सांप नजर आए, तो घबराने की जरूरत नहीं होती है। यह आपके भविष्य में आने वाली खुशियों की ओर इशारा करता है। इसके अलावा, अगर सपने में सांप डंसते हुए नजर आए, तो भले ही डर के मारे नींद खुल जाती है, लेकिन यह बहुत ही शुभ माना जाता है। यह सपना आपके जीवन में आने वाले अच्छे समय की ओर इशारा करता है।

 

Seeing a snake in a dream is auspicious or inauspicious

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 11, 2025 | 07:44 PM

Topics:  

  • Dream

सम्बंधित ख़बरें

1

पौष पूर्णिमा 2026: 3 जनवरी को करें नवग्रहों की शांति के 10 महाउपाय, सभी दु:ख होंगे दूर

2

माघ मेला 2026: 3 जनवरी से होगा शुरू, प्रयागराज संगम के छह प्रमुख स्नान पर्वों की तिथियां और महत्व

3

कन्या मासिक राशिफल जनवरी 2026: नए साल के पहले महीने में चमकेगी किस्मत, बस सेहत को लेकर रहें सतर्क

4

सिंह राशिफल जनवरी 2026: पारिवारिक कलह और व्यापार में चुनौतियां, जानें कैसा रहेगा आपका यह महीना?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.