सावन पूर्णिमा पर करें ये 4 खास उपाय, मान्यता है घर में टिकने लगेगा पैसा और खुलेंगे समृद्धि के रास्ते

Sawan Purnima 2026:सावन की पूर्णिमा का भी विशेष महत्व बताया जाता है। पूर्णिमा पर किए गए ये 4 खास उपाय घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने और धन की परेशानी दूर करने के लिए शुभ माने जाते हैं।

Sawan Purnima Puja Upay
सावन पूर्णिमा पर करें ये उपाय (सौ.AI)
Updated on

Sawan Purnima Puja Upay : 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा मनाई जाएगी। हिन्दू धर्म श्रावण पूर्णिमा का बड़ा महत्व बताया गया है। क्योंकि, इस दिन पूरे देशभर में भाई-बहन का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन भी मनाया जाता है।

इस वजह से इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है। आमतौर पर पूर्णिमा में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है लेकिन सावन की पूर्णिमा में भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के साथ भगवान विष्णु की भी पूजा-अर्चना की जाती है।

इससे श्रद्धालुओं को भगवान विष्णु के साथ-साथ भगवान शिव को भी फल की प्राप्ति होती है और सावन पूर्णिमा के दिन कुछ उपाय करने से हर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है।


Sawan Purnima Puja Upay
Durgashtami: 20 अगस्त को सावन दुर्गाष्टमी, इन 5 बातों से नाराज हो सकती हैं मां दुर्गा, जानें क्या करने से बचें

सावन पूर्णिमा के दिन कौन -सा उपाय करना शुभ?

  • शिव-पार्वती की पूजा करें

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। शास्त्रों के अनुसार सावन पूर्णिमा को भगवान शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और नंदी की पूजा करनी बेहद शुभ मानी जाती है।

सावन पूर्णिमा के दिन भगवान शिव के शिवलिंग के ऊपर रुद्राभिषेक करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं वहीं, शिवजी पर दूध चढ़ाने से कुंडली में चंद्र दोष मुक्ति मिलती है।

  • मां लक्ष्मी की पूजा करें

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सावन की पूर्णिमा का भी विशेष महत्व बताया जाता है। इस दिन मुख्य द्वार के दोनों ओर स्वास्तिक का चिह्न बनाए। इस उपाय को करने से घर में कभी भी पैसों की तंगी नहीं रहती है।

  • श्री यंत्र की करें पूजा

मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा पाने के लिए पूर्णिमा के दिन श्री यंत्र की पूजा करें। साथ ही, कुबेर यंत्र भी रखें. ऐसा करने से धन भंडार कभी खाली नहीं होते है।

  • सत्यनारायण की कथा सुने

पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु एवं माँ लक्ष्मी की पूजा करने के लिए शुभ तिथि है। यदि आपके घर में काफी समय से आर्थिक तंगी चल रही है या फिर कारोबार में सफलता नहीं मिल रही है तो प्रत्येक पूर्णिमा पर सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने और पूजन करने से आपको विशेष लाभ होगा और आपके घर में धन की वृद्धि होगी। इसके अलावा भी जीवन में कोई भी परेशानी है तो वह भी विष्णुजी की कृपा से दूर हो जाएगी।


Sawan Purnima Puja Upay
Sawan Purnima 2026: 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा, लेकिन स्नान-दान के लिए सिर्फ कुछ घंटे खास! जानें सही समय
Navbharat Live
navbharatlive.com