Sawan Last Somwar 2026: सावन का आखिरी सोमवार क्यों है इतना खास? महादेव की कृपा के लिए करें ये 5 काम

Sawan Somwar 2026: सावन का आखिरी सोमवार बेहद खास माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा और कुछ विशेष उपाय करने से महादेव की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है। जानिए कौन-से 5 काम जरूर करने चाहिए।

Last Somwar Puja Vidhi
भगवान भोलेनाथ (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Last Somwar Puja Vidhi : सावन का पावन महीना अब अंतिम पड़ाव पर है। भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माने जाने वाले इस महीने का अंतिम सोमवार 24 अगस्त को पड़ रहा है और समापन 28 अगस्त को है। सावन के अंतिम सोमवार की की विदाई के साथ शिवभक्तों को भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करने का अवसर मिलेगा।

इस बार सावन में चार सोमवार होने के कारण पूरे महीने शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही है। अब अंतिम सोमवार को भी भगवान शिव की पूजा को लेकर भक्तों में खास उत्साह है। ऐसे में सावन के आखिरी सोमवार पर कुछ विशेष उपाय करना जीवन में सुख, शांति और तरक्की के लिए शुभ बताया गया है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

सावन के आखिरी सोमवार के दिन करें ये महाउपाय

पंचामृत से महादेव का अभिषेक करें

सावन के आखिरी सोमवार के दिन पंचामृत से महादेव का अभिषेक करना शुभ बताया गया हैं। इस दिन निश्चल एवं सहृदय मन से भगवान शिव का अभिषेक जरुर करें। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक और अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

सफेद चीजों का दान करें

इसके अलावा,सावन सोमवार के दिन सफेद चीजों का दान करना भी न भूलें। इसलिए इस दिन सफेद चीजों का दान अवश्य करें। मान्यता है कि, यह उपाय जीवन में स्थिरता और शांति बनाए रखने में सहायक हो सकता है।

खीर का भोग लगाएं

सावन के आखिरी सोमवार के दिन भगवान शिव को खीर का भोग लगाएं और बाद में इसे प्रसाद के रूप में सभी लोगों में बांटें। मान्यता है कि इससे तरक्की के नए रास्ते खुलते है।

शिवलिंग पर चढ़ाना न भूलें

बेलपत्र भगवान को अति प्रिय है। सावन के आखिरी सोमवार के दिन भगवान शिव को बेलपत्र पर चंदन से 'ॐ नमः शिवाय' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। मान्यता है कि, इससे रुके हुए काम पूरे होते है।

गन्ने के रस से अभिषेक करें

सावन के आखिरी सोमवार को शिवलिंग पर गेहूं अर्पित करें और गन्ने के रस से अभिषेक करें। यह उपाय भी शुभ और लाभकारी माना जाता है।


Last Somwar Puja Vidhi
Sawan Somwar Vrat: अनजाने में टूट गया सोमवार का व्रत तो क्या मिलेगा दोष? तुरंत करें ये 4 काम
Navbharat Live
navbharatlive.com