-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Follow These Steps To Get The Blessings Of Shanidev
शनिदोष से छुटकारा का आ गया सबसे सही मौका, बस कर लें ये उपाय
- Written By: सीमा कुमारी
Shanivar Vrat Upay:शनिवार का व्रत शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति पाने के लिए किया जाता है। ये व्रत किसी भी शुक्ल पक्ष के शनिवार से शुरू किया जा सकता है। आइए जानते हैं शनिवार व्रत से जुड़े नियम।

ये है शनिवार व्रत का शुभ मुहूर्त (सौ.सोशल मीडिया)
Shani Dev Vrat: हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय का देवता माना गया है। वे मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। इसलिए जब शनि की स्थिति अनुकूल नहीं होती, तो जीवन में बाधाएं, आर्थिक हानि, मानसिक तनाव और संघर्ष बढ़ जाते हैं।
ऐसे में धार्मिक और ज्योतिषीय उपायों को अपनाने से शनि देव की कृपा हो सकती हैं। इसके लिए आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि शनिवार को पड़ रही है। इस दिन सूर्य वृश्चिक में और चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। इस दिन कोई विशेष पर्व नहीं है, लेकिन वार के हिसाब से आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Sawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
Lord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
शनिवार का व्रत किसी भी शुक्ल पक्ष के पहले शनिवार से आप शुरू कर सकते हैं और 7 शनिवार व्रत रखने से शनि के प्रकोप से मुक्ति मिलती है और हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।
ये है शनिवार व्रत का शुभ मुहूर्त
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, पंचांग के अनुसार, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:51 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 :33 मिनट तक रहेगा और राहुकाल का समय सुबह 9 बजकर 36 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।
शनिवार का व्रत का आध्यात्मिक महत्व
पौराणिक धर्मग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि शनिवार का व्रत रखने या शनिदेव की विधि-विधान से पूजा करने मात्र से जातक को शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति प्राप्त होती है। शनिवार का व्रत किसी भी शुक्ल पक्ष के पहले शनिवार से आप शुरू कर सकते हैं और 7 शनिवार व्रत रखने से शनि के प्रकोप से मुक्ति मिलती है और हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।
शनिदेव की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय
पीपल के पेड़ नीचे जलाए दीया
ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र के अनुसार, मान्यता है कि शनिदेव का वास पीपल के पेड़ पर होता है। अगर आपके घर के आसपास शनिदेव का मंदिर न हो, तो आप पीपल के पेड़ पर दीया जला सकते हैं।
सरसों के तेल का दीया
यदि किसी कारणवश जातक व्रत या पूजा नहीं कर सकते, तो हर शनिवार सरसों के तेल का दीया या फिर छाया दान (सरसों के तेल का दान) जरूर करें। इससे नकारात्मकता दूर होती है और शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है, लेकिन शनिदेव की पूजा के समय उनसे नजरें न मिलाएं। ऐसा करने से शनिदेव का प्रकोप पड़ता है।
सरसों के तेल का दान
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सरसों के तेल का दान करना भी बड़ा शुभ होता है। इससे नकारात्मकता दूर होती है और शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें-पौष की पहली चतुर्थी की आ गई सटीक तिथि और पूजा का सबसे सही मुहूर्त, श्रीगणेश हर लेंगे सारे कष्ट
शनि चालीसा और कथा का पाठ
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। फिर मंदिर या पूजा स्थल को साफ करें। इसके बाद शनिदेव की प्रतिमा को जल से स्नान कराएं। उन्हें गुड़, काले वस्त्र, काले तिल, काली उड़द की दाल और सरसों का तेल अर्पित करें और उनके सामने सरसों के तेल का दीया भी जलाएं।
इसके बाद शनि चालीसा और कथा का पाठ भी करें। पूजा के दौरान शनिदेव को पूरी और काले उड़द दाल की खिचड़ी का भोग लगाएं और आरती करें।
Follow these steps to get the blessings of shanidev
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET Paper Leak: रोहित पवार का दावा- नीट यूजी री-एग्जाम का पेपर भी हुआ लीक, सबूतों के साथ जांच की मांग
Jul 30, 2026 | 07:33 AMकिसानों की मांग पर झुकी मध्य प्रदेश सरकार! मूंग खरीद का बढ़ाया कोटा, ई-टोकन व्यवस्था पर लगाई रोक
Jul 30, 2026 | 07:32 AMशादी से इनकार पर बॉयफ्रेंड ने की थी युवती की हत्या, जलकर मौत होने की रची थी कहानी
Jul 30, 2026 | 07:29 AMCM फडणवीस का बयान: कम समय में अतिवृष्टि से ड्रेनेज सिस्टम पर पड़ा दबाव, 3 स्कूलों से सुरक्षित निकाले गए छात्र
Jul 30, 2026 | 07:27 AMCWG 2026: दिलीप गावित का गोल्डन रन, रिकॉर्ड टाइम के साथ भारत को पैरा एथलेटिक्स में दिलाया स्वर्ण पदक
Jul 30, 2026 | 07:23 AMराहुल गांधी पर फडणवीस का हमला, छात्रों के भविष्य का विजन नहीं, सिर्फ अराजकता फैलाने का एजेंडा
Jul 30, 2026 | 07:17 AMनागपुर में विकास के दावों की खुली पोल: 108 मिमी बारिश ने उजागर की बुनियादी ढांचे की नाकामी
Jul 30, 2026 | 07:10 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM














