संकटमोचन करेंगे बेड़ा पार, मांगलिक दोष दूर करने के लिए हनुमान जयंती पर जरूर करें ये उपाय।
Hanuman Jayanti Special Worship: हनुमान जयंती के दिन ये खास उपाय करने से संकटों से मुक्ति मिलती है और मांगलिक दोष से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
हनुमान जी (सौ. Gemini)
Hanuman Jayanti Upay For Manglik Dosh: गुरुवार 2 अप्रैल 2026 को पूरे देशभर में हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व मनाया जा रहा हैं। यह शुभ दिन राम भक्त हनुमान जी के भक्तों के लिए बड़ा महत्व रखता हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी मंगल ग्रह के अधिपति देव बताया गया हैं।
इसलिए, मांगलिक दोष के प्रभाव को कम करने के लिए हनुमान जयंती से बेहतर और कोई शुभ दिन नहीं हो सकता। अगर आप भी इस दोष की वजह से परेशान हैं, तो इस जन्मोत्सव पर ये आसान उपाय आपकी जिंदगी में खुशियां भर सकते हैं।
हनुमान जयंती पर पूजा का सटीक समय
- ब्रह्म मुहूर्त (अत्यंत फलदायी): सुबह 4:38 बजे से 5:24 बजे तक
- सुबह की पूजा का उत्तम समय: सुबह 6:10 बजे से 7:44 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त (दिन का सबसे शुभ समय): दोपहर 12:00 बजे से 12:50 बजे तक
- शाम की पूजा का समय: शाम 6:39 बजे से 8:06 बजे तक
मांगलिक दोष दूर करने के लिए हनुमान जयंती पर करें ये उपाय
-
सिंदूरी चोला चढ़ाए
हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंगबली को चमेली के तेल में मिला हुआ सिंदूरी चोला चढ़ाना सबसे प्रभावशाली माना जाता है। इससे मंगल का अशुभ प्रभाव खत्म होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
इस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
-
सुंदरकांड का पाठ करें
अगर आप मानसिक तनाव या अज्ञात भय से घिरे रहते हैं, तो इस दिन सुंदरकांड का पाठ जरूर करें। यह न केवल दोष दूर करता है, बल्कि आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास भर देता है।
-
‘राम-राम’ का जाप करें
कहते हैं हनुमान जी वहां सबसे पहले पहुंचते हैं जहां प्रभु राम का नाम लिया जाता है। मांगलिक दोष दूर करने के लिए ‘राम-राम’ का 108 बार जाप करें। यह सबसे सरल और अचूक उपाय है।
यह भी पढ़ें –चैत्र पूर्णिमा के दिन किन 5 चीजों का दान करने से आर्थिक तंगी और गृह क्लेश से मिलेगी मुक्ति, यहां जानिए
-
लड्डू का भोग लगाएं
हनुमान जी को लाल रंग प्रिय है। इस दिन उन्हें लाल गुलाब के फूल और बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इससे मंगल ग्रह शांत होता है और शुभ फल मिलने लगते हैं। अगर शादी में बहुत ज्यादा देरी हो रही है या बाधाएं आ रही हैं, तो हनुमान जन्मोत्सव पर पूरी श्रद्धा के साथ बजरंग बाण का पाठ करें।
-
बंदरों को गुड़-चना खिलाएं
इस दिन बंदरों को गुड़-चना खिलाएं या किसी जरूरतमंद को लाल मसूर की दाल और गुड़ का दान करें। दान करने से ग्रहों की नकारात्मकता दूर होती है।
कोशिश करें कि इस दिन किसी मंदिर में जाकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ करें। भक्तों के साथ मिलकर कीर्तन करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।
