-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Rules For Wearing Tulsi Garland
तुलसी माला पहनने के नियम जान लें, कहीं उल्टा न पड़ जाए, इसके लाभ भी पढ़ें
- Written By: सीमा कुमारी
Tulsi Mala Wearing Rules:अधिकतर हिन्दू भक्त तुलसी की माला पहनते करते हैं। कहा जाता है कि इसे धारण करने से देवी-देवता की असीम कृपा होती हैं वही इसके कुछ नियम भी हैं।

तुलसी की माला धारण करने के नियम (सौ.सोशल मीडिया)
Tulsi Ki Mala Ke Niyam Kya Kya Hote Hain :धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों दृष्टि से हिंदू धर्म में तुलसी का बहुत अधिक महत्व है। इसे देवी लक्ष्मी का प्रतीक और भगवान विष्णु की प्रिय माना जाता है, इसलिए बिना तुलसी के उनकी पूजा अधूरी होती है। घर में तुलसी का पौधा लगाने और उसकी पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा आती है, सुख-समृद्धि बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसके अतिरिक्त, यह औषधीय गुणों से भरपूर है और स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
हिन्दू मान्यता के अनुसार, यही नहीं तुलसी की माला का भी विशेष महत्व है। अधिकतर विष्णु भक्त तुलसी की माला धारण करते है। कहा जाता है कि इसे पहनने से मां लक्ष्मी के संग भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यदि आप भी तुलसी माला पहनने का विचार बना रहे हैं, तो माला पहनने से जुड़े नियम का पालन करें। इससे जीवन में कोई संकट नहीं आता है। ऐसे में आइए इस खबर में हम आपको बताएंगे कि कब और कैसे पहने तुलसी माला।
तुलसी की माला धारण करने के नियम-
इन जगहों पर जाना वर्जित
ज्योतिषयों के अनुसार, तुलसी की माला धारण करने वालों को श्मशान घाट पर जाना और अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होना चाहिए। कहते है किसी कारणवश अगर इन जगहों पर जाना पड़े तो तुलसी की माला को पहले उतारकर गंगा जल में डुबोकर रखना चाहिए। वापस आने के बाद शुद्धता से नाखून काटने और बाल धोकर नहाने के बाद धारण करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Hanuman Chalisa Benefits: रोज हनुमान चालीसा का पाठ करने से मिल सकते हैं ये 5 आध्यात्मिक लाभ, मन होगा शांत
Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या पर इन 5 गुप्त दानों से बदल सकती है किस्मत! पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
Sawan 2026: सावन में इन 4 चमत्कारी पौधों की पूजा खोल सकती है किस्मत के बंद दरवाजे
Kark Sankranti 2026: 16 जुलाई को खुलेंगे पुण्य के दुर्लभ द्वार! इस खास समय में किया गया एक काम बदल सकता है भाग
तामसिक भोजन की मनाही
तुलसी की माला पहनने वाले लोगों को तामसिक भोजन खाने की पूरी तरह की मनाही होती है। इससे तुलसी का अपमान होता है। कहा जाता है कि, तुलसी की माला पहनने के बाद हमेशा सात्विक भोजन ही करना चाहिए। उन्हें मांस मदिरा से लेकर प्याज लहसुन नहीं खाना चाहिए। ऐसे लोगों को सिगरेट या धूम्रपान की दूसरी आदतों से भी दूर रहना चाहिए।
कब नहीं पहननी चाहिए तुलसी माला
अमावस्या के दिन शुभ और मांगलिक काम करने की मनाही है। इसलिए अमावस्या और रविवार को तुलसी माला न पहनने की सलाह दी जाती है।
कब तुलसी माला पहनना शुभ
शास्त्रों के अनुसार, तुलसी माला पहनने के लिए सोमवार, गुरुवार, बुधवार और एकादशी का दिन शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप किसी ज्योतिषी की भी सलाह ले सकते हैं।
कहा जाता है कि, तुलसी माला पहनने से पहले उसे सर्वप्रथम गंगाजल से शुद्ध करें। इसके बाद थोड़ी देर माला को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के सामने रखें। इसके बाद मां लक्ष्मी का ध्यान करें और माला धारण करें।
ये भी पढ़ें –सफल जीवन के लिए प्रेमानंद जी महाराज की खास सलाह, इन 4 बातों को गुप्त रखिए
तुलसी माला धारण करने से मिलते हैं ये लाभ
- धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी माला पहनने से मानसिक शांति मिलती है।
- जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
- नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है।
- सकारात्मक विचारों में वृद्धि होती है।
- जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
- ध्यान में सहायता मिलती है।
- आर्थिक तंगी की समस्या से छुटकारा मिलता है।
Rules for wearing tulsi garland
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Alpha Collection Day 11: क्या खत्म हो गया ‘अल्फा’ का जादू? जानें अब तक कितने करोड़ कमा चुकी फिल्म
Jul 14, 2026 | 08:08 AMजबलपुर में मोबाइल दुकान और चाय टपरे में घुसी तेज रफ्तार कार, 6 लोग घायल, हिरासत में ड्राइवर
Jul 14, 2026 | 08:02 AMमहाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस का नया रिकॉर्ड: शरद पवार को पछाड़ बने तीसरे सबसे लंबे समय तक रहने वाले CM
Jul 14, 2026 | 08:01 AMजन्मदिन विशेष: एक गैरेज से 12 लाख करोड़ की टेक कंपनी तक का सफर, शिव नादर ने कैसे खड़ा कर दिया HCL का साम्राज्य
Jul 14, 2026 | 07:58 AMNavabharat Nishanebaaz: नेता छोड़ रहे कांग्रेस का हाथ, पसंद आ रहा BJP का साथ
Jul 14, 2026 | 07:53 AMCancer New Moon 2026: कर्क अमावस्या इन 3 राशियों के जीवन में ला सकती है बड़े बदलाव, भावनाओं पर रहेगा गहरा असर
Jul 14, 2026 | 07:51 AMदतिया उपचुनाव: नरोत्तम को मनाने में जुटी BJP, लेकिन समर्थकों पर FIR से सवाल, क्या संदेश देना चाहती है पार्टी?
Jul 14, 2026 | 07:45 AMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM














