सावन में लगाएं अपने घर यह खास तरह का पौधा, बदल जाएगी आपकी किस्मत
हिंदू धर्म में तुलसी को पूजनीय स्थान दिया गया है और नियमानुसार तुलसी का सुबह-शाम पूजन किया जाता है। लेकिन, एक और पौधा है जिसे घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। वो है शमी का पौधा।
- Written By: दीपिका पाल
सावन में शमी का पौधा लगाने का महत्व (सौ,सोशल मीडिया)
शमी का पौधा लगाने के लिए सावन का महीना भी शुभ माना गया है। साथ ही, शमी का पौधा शनिवार के दिन लगाना चाहिए। साथ ही रोज सुबह शमी के पौधे में जल चढ़ाएं और शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ और न्याय के देवता शनि देव प्रसन्न होते हैं।
हिंदू धर्म में तुलसी को पूजनीय स्थान दिया गया है और नियमानुसार तुलसी का सुबह-शाम पूजन किया जाता है। लेकिन, एक और पौधा है जिसे घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। वो है शमी का पौधा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शमी का पौधा बहुत ही शुभ होता है और इसमें भगवान शिव का वास माना गया है।
जानिए भोलेनाथ को शमी के पत्ते अर्पित करने का महत्व
इसलिए भोलेनाथ का पूजन करते समय उन्हें शमी के पत्ते भी अर्पित किए जाते हैं। इन पौधों को घर में लाने से कभी धन की कमी नहीं होती है, बल्कि धन बढ़ता ही जाता है। साथ ही ये पौधे लगाने से घर में खुशहाली रहती है, तरक्की के रास्ते खुलते है। कुंडली के कई ग्रह-दोष दूर करते है। ऐसे में आज हम इस चमत्कारिक पौधे के बारे में जानेंगे जिसे घर में लगाने से अपार धन लाभ और तरक्की के योग बनते
है।
सम्बंधित ख़बरें
Sawan Kalashtami 2026: आज सावन कालाष्टमी पर करें भगवान काल भैरव की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व
बेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
Sawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
Sawan Vrat 2026: सावन में ये 6 व्रत करने वाले पर बरसती है भोलेनाथ की विशेष कृपा, क्या आपने रखा इनमें से कोई
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी के पौधे को घर के मुख्य द्वार के पास इस तरह लगाना सबसे ज्यादा शुभ होता है कि आप जब घर से बाहर निकलें तो पौधा आपके दाईं ओर पड़े। इसके अलावा, घर की छत पर भी शमी का पौधा लगा सकते है। साथ ही घर में दक्षिण दिशा, पूर्व दिशा या फिर ईशान कोण में भी शमी प्लांट लगाया जा सकता है।
- मान्यता है कि, शमी के पौधे को घर में लगाने से बरकत आती है और घर में कभी पैसे की कमी नहीं होती। लेकिन इसका नियमानुसार पूजन अवश्य करना चाहिए।
- ज्योतिषियों की मानें तो, शमी के पौधे को घर में लगाने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति की शादी में देरी हो रही है तो घर में शमी का पौधा लगाएं और पूजा करें।
- शमी का पौधा लगाने के लिए सावन का महीना भी शुभ माना गया है। साथ ही शमी का पौधा शनिवार के दिन लगाना चाहिए। साथ ही रोज सुबह शमी के पौधे में जल चढ़ाएं और शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ और न्याय के देवता शनि देव प्रसन्न होते है।
- घर में शमी का पौधा या शमी का पेड़ हो तो घर-परिवार पर शनि देव की कृपा हमेशा बनी रहती है।साथ जिन लोगों पर शनि साढ़े साती या ढैय्या चल रही हो उन्हें तो इस पौधे को अपने घर में जरूर लगाना चाहिए और रोज इसकी पूजा करनी चाहिए। इससे शनि के दुष्प्रभावों से राहत मिलती है।
