- Hindi News »
- Religion »
- Rules For Offering Belpatra On Shivalinga 2
जान लें शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने और चढ़े हुए बेलपत्र से जुड़े नियम, अन्यथा हो सकती है बड़ी हानि
हिन्दू धर्म में शिवजी को चढ़ाए गए बेलपत्र का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और इसे शिवजी का प्रतीक भी माना जाता है। इससे जुड़े कई नियम हैं जिनका पालन शिवभक्तों को जरूर करना चाहिए।
- Written By: रीना पंवार

(सौजन्य सोशल मीडिया)
सावन मास को भोले बाबा का प्रिय महीना कहा जाता है। इस दौरान सच्चे मन से पूजा करने वालों पर भगवान भोले बाबा की असीम कृपा बरसती है। वहीं, पूजा में जलाभिषेक के साथ बेलपत्र चढ़ाने का विशेष महत्व है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, भगवान शिव को चढ़ाए गए बेलपत्र का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व होता है। बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और बेलपत्र को भगवान शिव का प्रतीक भी माना जाता है।
बेलपत्र द्वारा की गई पूजा शिवजी की कृपा प्राप्ति का मार्ग खोलती है। लेकिन, आपको बता दें, चढ़ाए गए बेलपत्र के निवारण को लेकर लोगों में तमाम प्रकार की भ्रांतियां हैं। आइये जानते हैं कि चढ़ाए गए बेलपत्र का निवारण इसे कूड़ेदान में फेंक कर, कुएं में फेंक कर या तालाब में प्रवाहित करके, किस तरह करना चाहिए जिससे हम दोष के भागी न बनें।
इस तरह करें बेलपत्र का निवारण
इस विषय में ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि, भगवान शिव को चढ़ाए गए बेलपत्र को कूड़ेदान में फेंकना अशुभ माना जाता हैं। यह भगवान शिव का अनादर भी माना जाता हैं। शास्त्रों में यह बताया गया है कि चढ़ाई गई पूजन सामग्री को सम्मानजनक तरीके से व्यवस्थित करना चाहिए या जल समाधि देनी चाहिए। बेलपत्र को कूड़ेदान में फेंकना धार्मिक अपवित्रता का संकेत है और इससे भगवान शिव की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपके जीवन में कष्ट बढ़ेंगे और आपको धन हानि भी हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, भगवान शिव को चढ़ाए गए बेलपत्र को नदी, तालाब या किसी पवित्र स्थान पर विसर्जित करना चाहिए। यदि यह संभव न हो तो उसे किसी पेड़ के नीचे या बगीचे में उचित तरीके से रखें। इस प्रकार से बेलपत्र को व्यवस्थित करना शुभ और धर्म अनुसार होता है।
फिर से चढ़ा सकते हैं चढ़े बेलपत्र
यदि आप शिव मंदिर गए हैं और आपके पास शिव पूजा में चढ़ाने के लिये बेल-पत्र नहीं है तो परेशान न हों। शिवलिंग पर पहले से अर्पित बेलपत्र को उठाकर जल से धो लें। फिर उसे शिवजी को अर्पित कर दें। एक बार अर्पित किए गए बेलपत्र को दोबारा भी उपयोग में ला सकते हैं। वह जूठा नहीं माना जाता है। यह ताजे बेलपत्र अर्पित करने के समान ही माना जाता है और इससे शिवजी की कृपा प्राप्त होती है।
इन दिनों में बेलपत्र तोड़ना है वर्जित
शास्त्रों के अनुसार, बेलपत्र को कुछ विशेष तिथियों में तोड़ना वर्जित माना जाता है। जैसे कि चतुर्थी, अष्टमी, नवमी, चतुर्दशी और अमावस्या को। संक्रांति के समय और खासकर, सोमवार के दिन बेलपत्र को भूलकर भी नहीं तोड़ना चाहिए। ऐसे में पूजा से एक दिन पहले ही बेलपत्र तोड़कर रखा जाता है। इन दिनों में बेलपत्र तोड़ने से दोष लगता है इसलिये गलती से भी इन दिनों पर बेलपत्र न तोड़े।
लेखिका- सीमा कुमारी
Rules for offering belpatra on shivalinga 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










