- Hindi News »
- Religion »
- Rules And Methods Of Observing Hariyali Teej Fast
नवविवाहित महिलाएं जरूर करें हरियाली तीज व्रत, विधिवत पूजा से मिलेगा सदा सुहागन होने का वरदान
श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया में मनाया जाने वाला हरियाली तीज त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है। यह जीवन, उर्वरता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
- Written By: रीना पंवार

हरियाली तीज पर ये ना करें (सौजन्य सोशल मीडिया)
सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज का पर्व हिन्दू धर्म में बहुत ही खास महत्व रखता है। माना जाता है कि इस व्रत को करने से महिलाओं को सदा सुहागन होने का वरदान मिलता है और कुंवारी कन्याओं को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। तो अगर आपकी भी हाल-फिलहाल में शादी हुई है और आप पहली बार हरियाली तीज का व्रत रख रही हैं, तो कुछ जरूरी बातों और नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में आइए जान लें क्या हैं ये नियम….
ज्योतिषियों के अनुसार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया में मनाया जाने वाला हरियाली तीज त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है। यह जीवन, उर्वरता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए हरियाली तीज के दिन नवविवाहित महिलाएं हरे रंग की साड़ी जरूर पहनें।
हरियाली तीज पर रखा जाता है निर्जला व्रत
हरियाली तीज व्रत बिना कुछ खाए-पिए रखा जाता है। रात को चांद की पूजा के बाद ही व्रत खोला जाता है। अगर आप किसी भी वजह से निर्जला व्रत रखने में सक्षम नहीं है, तो फलाहार व्रत का संकल्प लें।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
हरे रंग के वस्त्र पहनना होता है शुभ
हरियाली तीज के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान के बाद सिंधारे में आए कपड़े पहनें। इस दिन हरी साड़ी या सूट पहनना चाहिए। पूजा से पहले विवाहित महिलाएं सोलह श्रृंगार करें। पूजा से पहले समस्त सामग्री एकत्रित कर लें। पूजा के बीच में उठना अशुभ माना जाता है।
पति की लम्बी आयु के लिये रखा जाता है व्रत
हरियाली तीज का त्यौहार सुहागिन महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा पहनकर, मेहंदी लगाकर और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। नवविवाहिताओं के लिए मेहंदी का विशेष महत्व होता है। यह उनके सुहाग और वैवाहिक जीवन की शुरुआत का प्रतीक है।
व्रती जरूर पढ़ें व्रत कथा
इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा नवविवाहित महिलाएं अवश्य करें। इस दिन व्रत कथा पढ़ने का भी विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि जो महिलाएं व्रत कथा सुनती व पढ़ती हैं, उन्हें अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। साथ ही वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहता है।
व्रकी सुहाग का सामान करें भेंट
हरियाली तीज व्रत में सुहागिन महिलाएं पूजा के बाद माता रानी को चढ़ाया हुआ सिंदूर मांग में भरें और पति की लंबी आयु की कामना करें। इस दिन स्त्रियां अपनी सास या सास के समान किसी महिला को सुहाग का सामान भेंट करें और आशीर्वाद लें।
रात को चंद्रमा को दें अर्घ्य
हरियाली तीज व्रत का पारण रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही किया जाता है। कई महिलाएं अगले दिन सूर्योदय के बाद शुभ मुहूर्त में व्रत खोलती हैं। ध्यान रहे व्रत पारण में पूजा में भोग लगाया हुआ प्रसाद सबसे पहले ग्रहण किया जाता है, इसके बाद ही भोजन किया जाता है।
लेखिका- सीमा कुमारी
Rules and methods of observing hariyali teej fast
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










