रथ सप्तमी 2025 (सौ.सोशल मीडिया)
Ratha Saptami 2025: हिंदू धर्म में व्रत और त्योहार का महत्व होता है इसमें ही माघ महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को रथ सप्तमी मनाई जाने वाली है। बताया जाता है कि, धार्मिक ग्रंथों में कहा गया कि माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर सूर्य देव का अवतरण हुआ था। इस कारण इस दिन का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इसके अलावा कहते है यह रथ सप्तमी भगवान सूर्य की पूजा के लिए समर्पित होती है और सूर्यदेव की पूजा का महत्व होता है।
हिंदू पंचाग के अनुसार, बसंत पंचमी के बाद माघ महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि की शुरुआत 4 फरवरी को सुबह 4.37 बजे हो रही है, जो 5 फरवरी की देर रात 02.30 बजे तक रहेगी। इसके अलावा उदया तिथि में रथ सप्तमी को मान्यता दी गई है इसके अलावा रथ सप्तमी के दिन स्नान का महत्व होता है जिसका शुभ समय 5.23 बजे से 07.08 बजे तक रहेगा।
ज्योतिष के अनुसार, रथ सप्तमी तिथि 4 फरवरी को आ रही है जहां पर बेहद शुभ योग इस दिन बन रहा है इसके अलावा ही सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग का निर्माण का योग बन रहा है। बताया जाता है कि, इन योग में सूर्य देव की उपासना करने से जातक को सभी प्रकार के सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
लाइफस्टाइल से संबंधित ऐसी ही अन्य रोचक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें-
आपको बताते चलें कि, रथ सप्तमी 4 फरवरी को मनाई जाएगी इसके लिए पूजा का विधान औऱ नियम आते है।
इस दिन जातक को ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। दिन की शुरुआत सूर्य देव को प्रणाम कर करें। इसके बाद घर के सभी जरूरी काम निपटा लें और स्नान करें। इसके बाद सूर्य को अर्घ्य दें और विधि विधान से सूर्य देव और भगवान विष्णु की पूजा करें। पूजा के बाद जरूरतमंदों को दान आदि करें।