Weekly Horoscope 12–18 July 2026: सूर्य राशि परिवर्तन से बदलेगा भाग्य, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य
Weekly Horoscope: 12 से 18 जुलाई 2026 का सप्ताह कई राशियों के लिए करियर, व्यापार और आर्थिक प्रगति के नए अवसर लेकर आया है। जानिए पूरे हफ्ते की ग्रह स्थिति और बाजार संकेत।
- Written By: अपूर्वा नायक
साप्ताहिक राशिफल (सौ. AI Generated Image)
Weekly Horoscope 12–18 July 2026: 12 से 18 जुलाई 2026 तक का सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक प्रगति और महत्वपूर्ण निर्णय लेकर आ रहा है। इस दौरान सूर्य 17 जुलाई की रात मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेगा।
मंगल वृषभ, वक्री बुध मिथुन, गुरु कर्क, शुक्र सिंह, शनि मीन, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में रहेंगे। चंद्रमा सप्ताहभर वृषभ, मिथुन, कर्क और सिंह राशि में भ्रमण करेगा। ग्रहों की इस स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं साप्ताहिक राशिफल।
ग्रह स्थिति और बाजार संकेत
10 जुलाई से बाजार में दोनों ओर उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन तेजी का रुख प्रमुख रहेगा। 12 जुलाई को शेयर बाजार, रूई, चांदी और तिलहन में तेज उतार-चढ़ाव संभव है। 14 जुलाई से वर्ष के अंत तक जमीन और मकान के भाव में तेजी रहने की संभावना है, जिससे रियल एस्टेट कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। 15 जुलाई को गुरु के अस्त होने से रूई और शेयर बाजार में तेजी, जबकि सोना, चांदी और अनाज में नरमी के संकेत हैं। हालांकि कुछ क्षेत्रों में तेजी बनी रह सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Aquarius Horoscope: कुंभ राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, संपत्ति संबंधी कार्यों में सफलता
Birthday Horoscope: 11 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
इस सप्ताह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार
12 जुलाई (रविवार): प्रदोष व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत
14 जुलाई (मंगलवार): हल हारिणी अमावस्या, आषाढ़ी अमावस्या, स्नानदान श्राद्ध अमावस्या
15 जुलाई (बुधवार): चंद्र दर्शन, गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
16 जुलाई (गुरुवार): भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, मनोरथ द्वितीया
18 जुलाई (शनिवार): विनायकी गणेश चतुर्थी व्रत, श्रावण मास प्रारंभ
मेष
इस सप्ताह अपने सुझावों और अनुभव के आधार पर निर्णय लेना लाभदायक रहेगा। व्यापार में प्रतिस्पर्धा के बावजूद सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास और मानसिक उत्साह बना रहेगा। पारिवारिक मामलों में सुधार होगा। नौकरी और सरकारी क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। धार्मिक कार्यों पर खर्च संभव है तथा कामकाजी महिलाओं को विशेष लाभ मिल सकता है।
वृषभ
सावधानी और धैर्य के साथ किए गए कार्य सफल होंगे। अपनी बात स्पष्ट रूप से रखें। किसी करीबी व्यक्ति के कारण परेशानी हो सकती है। व्यापार में अत्यधिक भरोसा करने से बचें। आर्थिक लेन-देन को लेकर चिंता बनी रह सकती है। परिवार में मतभेद कम होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और क्षमता से अधिक परिश्रम न करें।
मिथुन
सप्ताह की शुरुआत में जिद और क्रोध के कारण अकेलापन महसूस हो सकता है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा। व्यापार विस्तार के योग हैं। साहस से शत्रु पक्ष कमजोर होगा। सप्ताह के दूसरे भाग में आर्थिक उन्नति होगी। नौकरी और राजनीतिक क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। धन और संपत्ति से जुड़े कार्य सफल होंगे।
कर्क
अधिकारियों और वरिष्ठ लोगों के सहयोग से कार्यों में सफलता मिलेगी। मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। धन और संपत्ति संबंधी मामलों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह के अंतिम दिनों में कारोबार में मंदी के कारण आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। प्रियजनों से अधिक अपेक्षा न रखें।
सिंह
क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा प्रियजनों से विवाद हो सकता है। दैनिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। दूसरों की सलाह पर आंख बंद करके निर्णय लेने से बचें। प्रेम संबंधों में सतर्कता रखें। मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है। परिवार में गंभीरता और संतुलन बनाए रखें। नौकरी और प्रशासनिक क्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी।
कन्या
सामाजिक और पारिवारिक जीवन में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रियजनों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। चल-अचल संपत्ति से लाभ के योग हैं। किसी धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। अधूरी जानकारी के आधार पर कोई निर्णय न लें।
तुला
सार्वजनिक जीवन में सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। नई योजनाएं सफल होंगी। पारिवारिक वातावरण उत्साहपूर्ण रहेगा। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या कुछ दिनों तक परेशान कर सकती है। व्यापारिक कारणों से यात्रा के योग हैं। आपकी वाणी कठिन कार्यों को भी आसान बना सकती है। नई मित्रता लाभदायक सिद्ध होगी।
वृश्चिक
अच्छे अवसरों का लाभ मिलेगा। किसी सामाजिक या सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सहकर्मियों के साथ नई योजनाएं बनेंगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। सप्ताहांत में आजीविका से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है।
धनु
परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। नए अनुभव प्राप्त होंगे। मित्रों से उपयोगी सलाह मिलेगी। यदि नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। विरोधियों से सावधान रहें। नौकरी और राजनीतिक क्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
मकर
सप्ताह की शुरुआत में अत्यधिक आत्मविश्वास के कारण लिए गए निर्णय बदलने पड़ सकते हैं। परेशानियों से राहत मिलेगी। धैर्यपूर्वक कार्य करें। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों में सफलता मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में गोपनीयता बनाए रखें। साझेदारी से लाभ होगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में खर्चों पर नियंत्रण रखें। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ
स्वास्थ्य में सुधार होगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी। व्यापारिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें। किसी पारिवारिक विषय को लेकर चिंता हो सकती है। प्रिय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी और अधूरी जानकारी के आधार पर निर्णय लेने से बचें। सरकारी कार्यों में लापरवाही न करें।
ये भी पढ़ें :- Aquarius Horoscope: कुंभ राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, संपत्ति संबंधी कार्यों में सफलता
मीन
इस सप्ताह सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार, परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं। सप्ताह के मध्य में कोई व्यक्ति आपके प्रयासों में बाधा डालने का प्रयास कर सकता है। अधिकारियों से बातचीत में संयम रखें। किसी पूजनीय व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और जीवनसाथी की अपेक्षाएं भी बढ़ सकती हैं।
