Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज का राशिफल 17 दिसंबर 2025: बुधवार को इन राशियों के लिए भाग्य का द्वार खुलेगा, जानिए बाकियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 17 December 2025:ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Dec 17, 2025 | 12:05 AM

आज का राशिफल (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Today Horoscope 17 December 2025:आज का दिन बुधवार है जो गणेशजी की पूजा की आराधना के लिए शुभ माना जाता है। आज बुधवार के दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है।

इसके अलावा, आज साल का अंतिम प्रदोष व्रत भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से इस बारे में बाकी राशियों का राशिफल भी।

मेष राशि

आज पिकनिक या किसी उत्सव में जाने की योजना बन सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। लंबे समय से अटके सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। आय संतुलित रहेगी, लेकिन विवादों से दूरी बनाना जरूरी है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, विशेषकर आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

Birthday Horoscope: 28 फरवरी को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा ये साल? जानें करियर और शिक्षा का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal: फरवरी के आखिरी दिन चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत; कन्या को धन लाभ और कुंभ को मिलेगी नौकरी!

Birthday Horoscope: 27 फरवरी को है जन्मदिन तो चमकने वाली है किस्मत, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान

Today Horoscope 27 February: शुक्रवार को इन 3 राशियों पर होगी धन की वर्षा! जानें अपनी राशि का हाल

लकी नंबर: 5 | लकी कलर: गुलाबी

वृष राशि

आज मन को स्थिर रखने की आवश्यकता है। पुरानी बीमारी के कारण चिंता बनी रह सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और दूसरों के विवाद में न पड़ें। आय सामान्य रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। दांपत्य जीवन संतुलित रहेगा।

लकी नंबर: 1 | लकी कलर: नीला

मिथुन राशि

पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और परिजन आपसे प्रसन्न रहेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में लाभ संभव है। दोपहर बाद मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आय के स्रोत मजबूत रहेंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी और उपहार मिलने के योग हैं।

लकी नंबर: 7 | लकी कलर: फिरोजा

कर्क राशि

आज धन लाभ के संकेत हैं और व्यापार सुचारू रूप से चलेगा। व्यापार विस्तार की योजना बनेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आलस्य से बचना जरूरी है।

लकी नंबर: 9 | लकी कलर: भूरा

सिंह राशि

उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है। कला और साहित्य में रुचि बढ़ेगी। व्यापार और नौकरी दोनों में लाभ के योग हैं। यात्रा से फायदा होगा। पारिवारिक चिंता बनी रह सकती है, साथ ही स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

लकी नंबर: 6 | लकी कलर: संतरी

कन्या राशि

पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझदारी से निभाने का दिन है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। पुराने कार्य पूरे होंगे और ऑफिस में सहयोग प्राप्त होगा।

लकी नंबर: 2 | लकी कलर: आसमानी

तुला राशि

नौकरी में उत्साह बना रहेगा और नए रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। भूमि-भवन से संबंधित कार्यों में लाभ संभव है। जल्दबाजी से बचें। समाज में प्रभाव थोड़ा कम हो सकता है। पारिवारिक जीवन मिश्रित रहेगा।

लकी नंबर: 8 | लकी कलर: सफेद

वृश्चिक राशि

खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। दोपहर बाद अचानक कोई बड़ा कार्य मिल सकता है, जिससे खर्च बढ़ेगा। क्रोध और तनाव से दूर रहने का प्रयास करें। व्यापार से आय संतोषजनक रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा।

लकी नंबर: 5 | लकी कलर: बैगनी

धनु राशि

व्यापार में लाभ के योग हैं और अधूरी परियोजनाएं फिर से शुरू होकर पूरी होंगी। कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें। भाग्य का साथ मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ हो सकता है।

लकी नंबर: 3 | लकी कलर: हरा

मकर राशि

नौकरी में सतर्कता जरूरी है। सहकर्मियों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। कार्य समय पर पूरे होंगे, लेकिन भागदौड़ बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें और दूसरों की बातों में न आएं।

लकी नंबर: 9 | लकी कलर: बैगनी

कुंभ राशि

आय स्थिर रहेगी। मकान निर्माण या संपत्ति से जुड़ी योजना बन सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। संचार माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है। जोखिम लेने से बचें। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

लकी नंबर: 1 | लकी कलर: आसमानी

मीन राशि

किसी पार्टी या उत्सव में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापार में फायदा होगा। पुराने प्लान से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें-आज से शुरू हुआ खरमास, अगले एक महीने तक न करें ये बड़ी गलतियां, वरना बिगड़ जाएंगे बनते काम

लकी नंबर: 7 | लकी कलर: पीला

Today s horoscope 17 december 2025 today the natives of these zodiac signs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 17, 2025 | 12:05 AM

Topics:  

  • Aaj Ka Rashifal
  • Daily Horoscope
  • Today Horoscope

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.