कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए नया साल 2026, जानिए क्या बोल रहा है वार्षिक राशिफल
Singh Rashi 2026 Health: सिंह राशि के लिए नया साल 2026 कैसा रहेगा? जानिए वार्षिक राशिफल 2026 में करियर, व्यापार, पारिवारिक जीवन, प्रेम, स्वास्थ्य और धन से जुड़े महत्वपूर्ण भविष्यफल।
- Written By: सीमा कुमारी
Singh Rashi Yearly Horoscope
Singh Rashi Yearly Horoscope: नया साल 2026 सिंह राशि वालों के लिए कई अहम बदलाव लेकर आ रहा है। इस वर्ष कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे -कुछ मार्गी रहेंगे तो कुछ वक्री गति से चलेंगे। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और जब सूर्य का शुभ ग्रहों से संयोग बनता है, तो जीवन में एक साथ कई सुखों की प्राप्ति होती है।
वर्ष 2026 में गुरु तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे। जनवरी से 2 जून 2026 तक गुरु चंद्र कुंडली के लाभ भाव में रहेंगे। इसके बाद 2 जून से 31 अक्टूबर 2026 तक द्वादश भाव में गोचर करेंगे, जिससे लाभ के साथ कुछ चुनौतियाँ भी सामने आएंगी।
31 अक्टूबर 2026 को गुरु राशि परिवर्तन कर केंद्र भाव में प्रवेश करेंगे। शनि पूरे वर्ष आठवें भाव में रहेंगे, जबकि राहु-केतु 5 दिसंबर 2026 तक अपनी स्थिर राशि में बने रहेंगे। इन सभी ग्रह स्थितियों के आधार पर जानिए सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2026।
सम्बंधित ख़बरें
Weekly Horoscope 31 May to 06 June 2026: गुरु का बड़ा राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
Horoscope 30 May 2026: आज जन्मे बच्चों का भाग्य कैसा होगा? जानें उनका व्यक्तित्व, करियर और पूरा भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ, जानें अपनी राशि का पूरा भाग्यफल
Horoscope 29 May 2026: आज जन्मे जातकों को मिलेगा पुराना मित्र और आर्थिक सहयोग, जानें उनका परोपकारी स्वभाव
पारिवारिक जीवन
साल 2026 में पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। शनि के आठवें भाव में रहने और दूसरे भाव पर दृष्टि डालने के कारण परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल में कमी आ सकती है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने की संभावना है।
हालाँकि 2 जून 2026 के बाद पारिवारिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अनावश्यक विवाद, कोर्ट-कचहरी और मुकदमेबाज़ी से दूरी बनाकर रखें। यदि स्थिति बिगड़े तो परिवार के बुजुर्गों की सलाह लाभकारी रहेगी।
व्यापार और नौकरी
वर्ष की शुरुआत में व्यापार को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है। गुरु के एकादश भाव में रहने से अवसर मिलेंगे, लेकिन शनि की दशम भाव पर दृष्टि के कारण 2 जून तक बड़े निवेश से बचना ही बेहतर रहेगा।
नए व्यापार की शुरुआत फिलहाल नुकसानदेह हो सकती है। अनुभव के बल पर आप अपने कार्य को सही दिशा देने में सफल रहेंगे।
नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर राजनीति से दूर रहना चाहिए। 2 जून के बाद गुरु के द्वादश भाव में जाने से विदेश या घर से दूर कार्य करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान मनोबल में भी वृद्धि होगी।
शिक्षा और करियर
विद्यार्थियों के लिए 2026 मेहनत की परीक्षा लेने वाला वर्ष रहेगा। सफलता के लिए निरंतर प्रयास ज़रूरी होगा। 2 जून के बाद कॉलेज, उच्च शिक्षा, टेक्निकल, मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। विदेश या घर से बाहर पढ़ाई करने की योजना सफल हो सकती है।
करियर के लिहाज़ से जनवरी से जून तक समय मिला-जुला रहेगा, लेकिन 17 जून के बाद धीरे-धीरे उन्नति के योग बनेंगे। नई नौकरी की योजना बना रहे लोगों के लिए भी सकारात्मक संकेत हैं।
मकान और भूमि
सिंह राशि वालों को 2026 में भूमि-भवन के मामलों में धैर्य रखना होगा। ग्रहों की स्थिति बहुत मज़बूत नहीं है। शनि के आठवें भाव में रहने के कारण बड़े लाभ के योग कम बनते दिख रहे हैं। हालाँकि मंगल का सहयोग मिलने पर वर्ष के मध्य या अंत में भवन से जुड़ा कोई अवसर बन सकता है।
वाहन
वाहन खरीदारी के लिए यह वर्ष बहुत अनुकूल नहीं कहा जा सकता। जनवरी से 2 जून 2026 तक वाहन खरीदने से बचें। मित्रों के सहयोग से 2 जून के बाद वाहन खरीदने का योग बन सकता है, लेकिन जल्दबाज़ी न करें।
लव लाइफ और वैवाहिक जीवन
प्रेम संबंधों के लिए 2026 उत्साहजनक रहेगा। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा और रिश्ते में सकारात्मक बदलाव आएगा। साथ घूमने-फिरने के योग बनेंगे। 2 जून से पहले प्रेम विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आने के संकेत हैं।
वैवाहिक जीवन में शुरुआती महीनों में तनाव रह सकता है, लेकिन 2 जून के बाद साल के अंत तक स्थिति अनुकूल होती जाएगी। पति-पत्नी के बीच सहयोग बढ़ेगा। यदि कोई वैवाहिक विवाद कोर्ट में चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है।
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के प्रति वर्ष 2026 में सतर्क रहना आवश्यक है। जनवरी से 2 जून तक कार्य के दबाव के कारण सिरदर्द और मानसिक थकान हो सकती है। शनि की ढैय्या के प्रभाव से वाहन से चोट-चपेट की आशंका भी बनी रहेगी। 3 जून के बाद स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होगा और पुरानी बीमारियों से राहत मिलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें-माघ मेले में स्नान के बाद जरूर करें ये 4 काम, तभी पूर्ण होगा पुण्य फल
लकी नंबर : 1 और लकी कलर : पीला
उपाय
- प्रत्येक शनिवार सुबह पीपल की जड़ में जल में काला तिल मिलाकर अर्पित करें।
- सरसों के तेल का दीपक जलाएँ।
- प्रतिदिन मस्तक पर पीला चंदन लगाएँ।
