

Rashi Anusar Shiv Abhishek Samagri: यूं तो भोलेनाथ की पूजा कभी भी किसी भी दिन किसी भी समय व महीने में की जा सकती है। लेकिन सावन में शिव की आराधना का विशेष महत्व होता है। क्योंकि, सावन महीना भगवान भोलेनाथ को अति प्रिय है। यही कारण है कि इस पूरे महीने श्रद्धालु नियम से अपने प्रिय आराध्य का विभिन्न प्रकार की चीजों से अभिषेक करते हैं। मान्यता है कि इस दौरान शिवलिंग का अभिषेक करने से हर मनोकामना पूरी होती है। ज्योतिष विशेषज्ञ मानते हें कि इस पूरे माह अगर जातक अपनी राशि अनुसार शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजों को अर्पित करें तो महादेव की असीम कृपा मिलती है।
मेष राशि के जातक देवाधिदेव महादेव का अभिषेक शहद और चीनी या देसी खांड से करें। ऐसी मान्यता है कि, ऐसा करने से जातक को इन्हें नए-नए अवसर मिलते हैं। अगर आप मेष राशि के जातक है तो आप यह उपाय करना न भूलें।
वृषभ राशि वाले लोग शिवलिंग पर दूध, दही या फिर शुद्ध देसी घी से भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे इस राशि के जातकों का मन शांत रहेगा और इनका स्वास्थ्य भी सही रहेगा।
मिथुन राशि वाले सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र, कच्चा दूध और लाल रंग के फूल अर्पित करेंगे तो शुभ होगा। धार्मिक मान्यता है कि इससे भगवान शिव प्रसन्न होकर हर कामना पूरी करते हैं।
कर्क राशि वाले जातक को तो शिवलिंग पर दूध और सफेद रंग पूजन सामग्री ही अर्पित करनी चाहिए। मान्यता है कि इससे भगवान शिव मन को शांत रखते हैं।
सावन में सिंह राशि के जातकों को शिवलिंग पर शहद और गुड़ अर्पित करना चाहिए। इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे आत्मविश्वास और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
कन्या राशि वालों को सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र और शहद चढ़ाना चाहिए। इससे काम में आने वाली सारी बाधाएं धीरे-धीरे दूर होती हैं।
इस राशि के जातक सावन भर शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित करें। इसके अलावा शिवलिंग पर शुद्ध देसी घी भी चढ़ाया जा सकता है। इसे सुख-समृद्धि में वृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
वृश्चिक राशि वाले भगवान शिव की पूजा में लाल फूल का इस्तेमाल जरूर करें। वहीं शिवलिंग पर गंगाजल जरूर अर्पित करें। इस उपाय को शुभ फल देने वाला उपाय माना जाता है।
सावन में धनु राशि के जातकों को चंदन और पीले रंग के फूल भगवान शिव को अर्पित करना चाहिए। इससे जिंदगी की बाधाएं खत्म होती हैं और मन भी शांत रहता है।
इस राशि के जातकों को शिवलिंग पर बेलपत्र और गंगाजल जरूर अर्पित करना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि इस राशि के लिए ये बहुत ही फलदायी होता है।
कुंभ राशि के जातकों के लिए मलाई और मिश्री अर्पित करना शुभ माना जाता है। ऐसे में सावन भर शिवलिंग पर इन चीजों को सच्चे मन और श्रद्धा के साथ जरूर अर्पित करें।
मीन राशि वाले जातक पूरे सावन भर भगवान शिव को शहद और बेर का फल अर्पित कर सकते हैं। इसे भगवान की पूजा में शामिल करना शुभ फलदायी माना जाता है।