Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज का राशिफल-5 जनवरी 2026: सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे मिलेगी चुनौती? पढ़ें भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 5 January 2026: आज का दिन 2026 को सितारों की स्थिति मेष राशि के लिए सुख-साधन तो मकर राशि के लिए सावधानी के संकेत दे रही है। कैसा रहेगा आपका करियर, स्वास्थ्य और व्यापार?

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jan 05, 2026 | 12:05 AM

आज का राशिफल (सोर्स: डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Today Horoscope 5 January 2026: आज का दिन सोमवार भगवान शिव की भक्ति के लिए समर्पित होता है। इस दिन ग्रहों की विशेष चाल के साथ शुरू हो रहा है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक समृद्धि लेकर आएगा, तो कुछ राशियों को संभलकर चलने की आवश्यकता होगी। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, ग्रहों का यह गोचर आपके मानसिक और भौतिक जीवन पर गहरा प्रभाव डालेगा।

मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि वाला रहेगा। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप मानसिक रूप से काफी उत्साहित महसूस करेंगे। यदि आप अपने घर या भवन की मरम्मत (Repairing) कराने का सोच रहे थे, तो आज कार्य शुरू कर सकते हैं। स्थाई संपत्ति से लाभ के प्रबल योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन तनावमुक्त रहेगा और धन लाभ की स्थिति बनेगी।

लकी नंबर: 5 | लकी कलर: गुलाबी

वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपकी वाणी का प्रभाव समाज और परिवार में मजबूत बनेगा। रिश्तेदारों और सगे-संबंधियों से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक है और आपकी कार्यप्रणाली सुचारू रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा। हालांकि, दोपहर के बाद किसी विवाद में पड़ने की आशंका है, अतः धैर्य रखें। मशीनरी या वाहन का कार्य करने वाले जातकों को आज विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

लकी नंबर: 9 | लकी कलर: फिरोजा

मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

मिथुन राशि वाले आज विवादों से दूरी बनाकर रखें, इसी में आपकी भलाई है। हालांकि आपकी मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में आज अधिक समय व्यतीत हो सकता है और खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। जीवनसाथी (पत्नी) के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा है और आपकी निर्णय क्षमता आपको दैनिक जीवन में बड़े लाभ दिलाएगी।

लकी नंबर: 7 | लकी कलर: पीला

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों को आज गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, वे आपको परेशान करने का प्रयत्न कर सकते हैं। आज आपको स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का अवसर मिलेगा और दोस्तों के साथ बाहर घूमने की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। नौकरी में किए गए प्रयासों का सकारात्मक फल मिलेगा। जो जातक ट्रेडिंग से संबंधित व्यवसाय में हैं, उन्हें आज उत्तम लाभ मिल सकता है।

लकी नंबर: 6 | लकी कलर: सफेद

सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वालों के मन में आज चंचलता रहेगी लेकिन कार्य के प्रति उत्साह बना रहेगा। मित्रों के सहयोग से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। बैंकिंग और शेयर मार्केट से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन शानदार है, धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। हालांकि, घरेलू मोर्चे पर पारिवारिक जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती हैं।

लकी नंबर: 1 | लकी कलर: पीला

कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन कन्या राशि के लिए थोड़ा भागदौड़ भरा रह सकता है। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे और धन हानि की संभावना बन रही है। दोपहर तक मित्रों का सहयोग कम मिलेगा, लेकिन दोपहर के बाद स्थिति अनुकूल होने लगेगी। नौकरीपेशा जातकों को पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और राजकीय कार्यों से लाभ मिलेगा। मां के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि उनकी तबीयत कुछ नरम रह सकती है।

लकी नंबर: 4 | लकी कलर: आसमानी

तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वालों के लिए आज आर्थिक स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है। अचानक खर्च बढ़ने से मन चिंतित रहेगा। मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में रौनक रहेगी लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। यदि आप किसी लंबी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो आज अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें और दवाइयों में लापरवाही न बरतें। नया निवेश करने से बचें और विवादों से जितना हो सके दूर रहें।

लकी नंबर: 2 | लकी कलर: सलेटी

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के राशिफल के अनुसार,  आपकी वाणी का जादू आज रुके हुए कार्यों को पूर्ण करवा देगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पिता का सहयोग आपके हौसले को बढ़ाएगा। हालांकि, लेनदेन के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। वैवाहिक जीवन में आज कुछ मतभेद उभर सकते हैं, अतः वाणी पर नियंत्रण रखें। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।

लकी नंबर: 8 | लकी कलर: गुलाबी

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातक आज अधूरे कार्यों को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं, लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो जल्द ही निपटारा हो जाएगा। नई परियोजनाओं पर चर्चा करने के लिए दिन अच्छा है। रोजगार के साधन मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और जो लोग सिंगल हैं, उन्हें विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। ध्यान रखें, आज जमानत या जोखिम भरे निवेश से पूरी तरह दूर रहें।

लकी नंबर: 1 | लकी कलर: हरा

ये भी पढ़ें- मीन वार्षिक राशिफल 2026: शनि की साढ़ेसाती और गुरु का प्रभाव, जानें मीन राशि का पूरे साल का भविष्यफल

मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

मकर राशि वालों को आज किसी भी कार्य में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। किसी अंजान व्यक्ति पर बहुत जल्दी भरोसा न करें, अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। मित्रों से धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। दोपहर के बाद व्यापार में कोई नई योजना बन सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और क्रोध पर नियंत्रण रखें ताकि विवादों से बचा जा सके।

लकी नंबर: 5 | लकी कलर: नीला

कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों भरा है। बकाया पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कम मेहनत में अधिक धन लाभ के योग हैं। यात्रा करना आपके लिए सुखद और लाभकारी रहेगा। प्रेम संबंधों में आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा, पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। पत्नी के सहयोग से धन लाभ होगा और मानसिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी।

लकी नंबर: 3 | लकी कलर: पीला

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अत्यंत अनुकूल है, पढ़ाई में मन लगेगा। अधूरे पड़े कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों का सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन योग और ध्यान के माध्यम से आप खुद को फिट रख पाएंगे।

लकी नंबर: 7 | लकी कलर: बैंगनी

Aaj ka rashifal 5 january 2026 dainik horoscope astrology prediction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 05, 2026 | 12:05 AM

Topics:  

  • Aaj ka Rashifal
  • Daily Horoscope
  • Today Horoscope

सम्बंधित ख़बरें

1

33 फीट लंबा, दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग बिहार पहुंचा, इस दिन होगी विराट रामायण मंदिर में स्थापना

2

January Born Horoscope July 2026: जनवरी में जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा जुलाई का महीना?

3

January Born Horoscope June 2026: जनवरी में जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना? जानें करियर

4

January Born People Horoscope 2026: जनवरी में जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा साल का पहला महीना? जानें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.