Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज का राशिफल 29 दिसंबर 2025: आज कुंभ राशि सहित इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

Aaj Ka Rashifal 29 December 2025:ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Dec 29, 2025 | 12:05 AM

आज का राशिफल (सोर्स: डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Today Horoscope 29 December 2025: आज सोमवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशियों के लिए सफलता और लाभ लेकर आया है, तो कुछ को सतर्क रहने की सलाह है। नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य, प्रेम और पारिवारिक जीवन के लिहाज से कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

  • मन प्रसन्न रहेगा।
  • समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा।
  • नेतृत्व क्षमता मजबूत बनेगी।
  • स्वास्थ्य संबंधी पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी।
  • कामुकता में वृद्धि होगी।
  • धन लाभ के योग हैं।
  • बुद्धिमानी से अधूरे कार्य पूरे होंगे।
  • भाग्य आपका साथ देगा।

लकी नंबर: 6 और लकी कलर: लाल

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

  • खर्च पर नियंत्रण रखें। पुराने विवाद सुलझेंगे।
  • किसी अंजान व्यक्ति पर भरोसा न करें, नुकसान हो सकता है।
  • कार्य में मन नहीं लगेगा।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं में उन्नति होगी।
  • स्वास्थ्य पर ध्यान दें, सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

लकी नंबर: 3 और लकी कलर: सफेद

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

  • नए कार्यों को लेकर उत्साह रहेगा।
  • नए कपड़ों पर खर्च होगा।
  • आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
  • कोर्ट-कचहरी के मामलों में लाभ मिलेगा।
  • बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को उन्नति मिलेगी।
  • प्रेम जीवन सुखद रहेगा, पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बनेगा।

लकी नंबर: 4 और लकी कलर: बैंगनी

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

  • कार्य को लेकर उत्साह बना रहेगा।
  • मनोबल और मानसिक स्थिति मजबूत होगी।
  • गुप्त शत्रु परेशान करने का प्रयास करेंगे।
  • संपत्ति विवाद बातचीत से सुलझ सकता है।
  • सरकारी कार्यों में उन्नति और परिवार का सहयोग मिलेगा।

लकी नंबर: 9 और लकी कलर: केसरिया

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

  • भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
  • अधूरे कार्य पूरे होंगे।
  • रिश्तों में वैचारिक मतभेद से थोड़ी परेशानी हो सकती है।
  • दोपहर के बाद सफलता मिलेगी।
  • शिक्षा और प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल है।

लकी नंबर: 1 और लकी कलर: संतरी

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

  • जल्दबाजी में निर्णय न लें।
  • मनोबल बढ़ेगा लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है।
  • खर्च पर नियंत्रण रखें।
  • पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
  • भूमि खरीदने की योजना बन सकती है।
  • स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

लकी नंबर: 9 | लकी कलर: भूरा

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

  • पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
  • संतुलन बनाकर किया गया कार्य लाभ देगा।
  • व्यापार में फायदा होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेगा।
  • स्थान परिवर्तन से लाभ संभव है।
  • वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
  • पैसों का लेन-देन टालें।

लकी नंबर: 3 और लकी कलर: सलेटी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

  • प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा।
  • लापरवाही से बचें।
  • अपनी निजी बातें किसी से साझा न करें।
  • सतर्कता से कार्य पूरे होंगे।
  • गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।

लकी नंबर: 2 और लकी कलर: सलेटी

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

  • समाज में प्रभाव बढ़ेगा।
  • नौकरी में विशेष लाभ मिलेगा।
  • ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • संतान की उन्नति होगी।
  • प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
  • विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।

लकी नंबर: 8 और लकी कलर: गुलाबी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

  • पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
  • नई जिम्मेदारियां मिलेंगी।
  • कार्य अनुकूल रहेंगे।
  • अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
  • आय के स्रोत मजबूत होंगे।
  • लंबे समय से अटके सरकारी कार्य पूरे होंगे।

लकी नंबर: 7 और लकी कलर: नीला

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

  • साहस और उत्साह बढ़ेगा।
  • मनोरंजन पर खर्च बढ़ सकता है।
  • धन लाभ होगा लेकिन सरकारी कार्यों में रुकावट आ सकती है।
  • भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
  • स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

लकी नंबर: 3 और लकी कलर: आसमानी

ये भी पढ़े- कुम्भ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल 2026, जानिए वार्षिक राशिफल

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

  • चिंता के कारण मानसिक स्थिति कमजोर रह सकती है।
  • कार्यों में भ्रम और आलस्य रहेगा।
  • दोपहर बाद धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा।
  • सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है।
  • व्यापार में निवेश न करें।

लकी नंबर: 2 और लकी कलर: पीला

Aaj ka rashifal 29 december 2025 today horoscope insights for your lucky zodiac sign

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 29, 2025 | 12:05 AM

Topics:  

  • Aaj ka Rashifal
  • Daily Horoscope
  • Today Horoscope

सम्बंधित ख़बरें

1

शिरडी में साईं भक्तों का सैलाब, मंदिर प्रशासन नए साल के स्वागत के लिए तैयार, कड़ी सुरक्षा

2

आज का राशिफल 28 दिसंबर 2025: आज रविवार को सूर्य देव की कृपा से इन राशियों के बनेगें बिगड़े काम

3

नए साल की पहली पूर्णिमा की रात करें ये अचूक उपाय, पूरे साल बरसेगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा

4

14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के साथ भारत में ये 4 त्योहार भी धूमधाम से मनाए जाएंगे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.