Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aaj Ka Rashifal 26 April: रविवार को सूर्य देव इन 4 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, मिथुन को होगा धन लाभ!

Rashifal Prediction: दैनिक राशिफल आपके दिन की शुरुआत को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। 26 अप्रैल 2026 रविवार को सूर्य देव की विशेष कृपा कुछ राशियों पर देखने को मिल सकती है।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Apr 26, 2026 | 12:05 AM

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Today Rashifal 26 April 2026: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और मघा नक्षत्र के प्रभाव के साथ 26 अप्रैल 2026 रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है। छुट्टी का यह दिन जहां कुछ राशियों के लिए पारिवारिक खुशियाँ लेकर आएगा वहीं कुछ राशियों को आर्थिक लाभ और करियर में उन्नति के अवसर भी मिलेंगे। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा और अध्ययन के क्षेत्र में बेहतर परिणाम देने वाला होगा। आपको मानसिक संतोष की प्राप्ति होगी और परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। हालांकि सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है विशेषकर किसी बीमार परिजन की चिंता आपको घेरे रह सकती है। जोखिम भरे कार्यों से आज दूर रहना ही बेहतर है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को आज काफी सावधान रहने की जरूरत है। कुछ लोग आपको भ्रमित कर धोखा देने का प्रयास कर सकते हैं। उच्च शिक्षा की दिशा में कदम बढ़ा रहे छात्रों को बड़ी सफलता मिल सकती है। घर में किसी अतिथि के आगमन के योग बन रहे हैं। आज आपके पुरुषार्थ और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी जिससे आप कठिन कार्यों को भी आसानी से कर लेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

Weekly Horoscope 26 April to 2 May: बुद्ध पूर्णिमा पर महासंयोग! इन 5 राशियों की रातों-रात बदलेगी किस्मत

Birthday Horoscope 2026: सरकारी नौकरी या बड़ा धन लाभ! 25 अप्रैल को जन्मे लोगों की किस्मत में क्या लिखा है?

Aaj Ka Rashifal 25 April: शनिवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, वृश्चिक को अपार सफलता; जानें अपना भविष्यफल

Birthday Horoscope: 24 अप्रैल को जन्मे लोगों की चमकेगी किस्मत, साल के अंत में होगा भारी धन लाभ!

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति के नए अवसर लेकर आया है। आप अपने संपर्कों का लाभ उठाने में सफल रहेंगे जिससे भविष्य में बड़े फायदे होंगे। सुख-समृद्धि के साधनों में वृद्धि होगी और मन में संतोष बना रहेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि आज आपको अचानक धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उमंगों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ यदि पिछले कुछ समय से मतभेद चल रहे थे तो वे आज दूर हो जाएंगे। आपकी बनाई गई कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी जिससे मन में जबरदस्त उत्साह बना रहेगा। मनोरंजन के लिए किसी सुंदर स्थल की सैर पर जाने का विचार बन सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज अपनी मेहनत का मीठा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से मेलजोल बढ़ाना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा और कोई नई लाभकारी योजना आपके सामने आ सकती है। हालांकि आकस्मिक खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। अधिक परिश्रम करने से ही आज आपको वांछित सफलता प्राप्त होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा है। किसी घरेलू आयोजन या उत्सव में शामिल होने का अवसर मिलेगा। नए लोगों के साथ किसी रमणीय स्थल की यात्रा का योग बन रहा है। कहीं से कोई शुभ संदेश प्राप्त हो सकता है जिससे आपके मनोबल और साहस-पराक्रम में वृद्धि होगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज अपनों के कार्यों को पूरा करने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए सफलता का योग बन रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। हालांकि अत्यधिक व्यस्तता के कारण आज आपकी दिनचर्या थोड़ी अनियमित हो सकती है।

यह भी पढ़ें:- Weekly Horoscope 26 April to 2 May: बुद्ध पूर्णिमा पर महासंयोग! इन 5 राशियों की रातों-रात बदलेगी किस्मत

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। वैभव और सुख-सुविधा के सामान पर भारी खर्च होने की संभावना है जिससे कभी-कभी धन की कमी महसूस हो सकती है और योजनाएं खटाई में पड़ सकती हैं। अच्छी बात यह है कि आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। अनपेक्षित मेहमानों के आने से घर में चहल-पहल बढ़ेगी लेकिन खर्च भी बढ़ेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज घर के बुजुर्गों की मदद से अपनी किसी बड़ी पारिवारिक समस्या का समाधान मिल जाएगा। आप किसी घरेलू मांगलिक आयोजन में भाग लेंगे। आपको सामाजिक रूप से यश और प्रतिष्ठा मिलेगी। हालांकि स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें और व्यर्थ के विवादों में पड़ने से बचें अन्यथा मानसिक शांति भंग हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन संपत्ति से जुड़े मामलों को हल करने के लिए उत्तम है। कारोबार में लाभदायी प्रस्ताव मिलने से मन उत्साहित रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है वे आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके द्वारा किए गए निजी कार्यों की आज समाज में सराहना होगी।

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि के जातक आज अपने परिजनों के साथ मौज मस्ती और आनंद में समय बिताएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मजबूत है। आपको आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े रुके हुए कार्य आज पूरे होने की संभावना है। काम का दबाव अधिक रह सकता है इसलिए परिश्रम के लिए तैयार रहें।

मीन राशि

मीन राशि के जातक आज अपनी सकारात्मक सोच और धैर्य के बल पर मुश्किल हालातों पर काबू पा लेंगे। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है जिससे मन शांत होगा। लेखन, अध्ययन और रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य संबंधी जो चिंताएं आपको लंबे समय से सता रही थीं वे आज दूर होंगी।

व्यापार भविष्य

वैशाख शुक्ल दशमी को मघा नक्षत्र के प्रभाव से कमोडिटी मार्केट में निम्नलिखित बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

मंदी: गुड़, खांड, जौ, चना, जूट, पाट, बारदाना और देशी घी के भावों में आज मंदी का रुख रहने की संभावना है।

उतार-चढ़ाव: जीरा और धनिया के बाजार में शुरुआत में घट-बढ़ देखी जा सकती है लेकिन बाद में इनमें भी नरमी आने के संकेत हैं।

आज के भाग्यशाली अंक: 1, 5, 9, 6

Aaj ka rashifal 26 april 2026 horoscope and market trends in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 26, 2026 | 12:05 AM

Topics:  

  • Aaj Ka Rashifal
  • Today Horoscope
  • Zodiac Sign

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.