Aaj Ka Rashifal 21 April: वृषभ वालों की होगी बड़ी जीत, कर्क राशि पर आर्थिक संकट? जानें अपनी किस्मत का हाल!
Today Horoscope April 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल हर दिन हमारे जीवन पर असर डालती है। 21 अप्रैल का दिन कुछ राशियों के लिए बड़ी सफलता लेकर आ सकता है तो वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है।
- Written By: प्रीति शर्मा
आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Daily Horoscope 21 April 2026: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव के कारण कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं वहीं कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपनी क्षमताओं को साबित करने का है। कार्यस्थल पर आपको सबकी जिम्मेदारी तय करनी होगी जिससे कार्य सुचारू रूप से चल सकें। कार्यों में वांछित सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा हालांकि जीवनसाथी या घर की महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर मन में कुछ चिंता रह सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा। यदि आपका कोई मामला न्यायालय में चल रहा है तो उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आपकी दिनचर्या नियमित रहेगी और सोचे हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे और मनोरंजन की गतिविधियों पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope 20 April: सत्ता सुख से लेकर संपत्ति विवाद तक, जानें आपकी किस्मत में क्या लिखा है?
Aaj Ka Rashifal 20 April: मेष राशि वाले रहें सावधान, मिथुन की बढ़ेगी चिंता; जानें सोमवार को किसकी खुलेगी किस्मत
Birthday Horoscope April 19: आज जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? जानें आर्थिक लाभ और करियर का पूरा हाल
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया पर बनने जा रहा है शुभ संयोग, इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे धन के भंडार!
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक आज अपने बिखरे हुए कार्यों को समेटने में सफल रहेंगे। इसमें मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा और आपकी राय को महत्व दिया जाएगा। हालांकि सलाह दी जाती है कि अनावश्यक विवादों से दूर रहें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज परिश्रम की अधिकता रहेगी। आर्थिक कार्यों में प्रगति तो होगी लेकिन घर-परिवार या कुटुंबियों के साथ वैचारिक मतभेद या विवाद होने की संभावना है। एक विशेष सावधानी आज किसी की जमानत न लें वरना भविष्य में यह आपके लिए कष्टप्रद हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज जोखिम भरे कार्यों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आपके निरंतर प्रयास सार्थक होंगे और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। समाज और कार्यक्षेत्र में आपके मान-सम्मान तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। छोटे-मोटे विवादों को तूल न दें शांति से काम लें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन आज सुखमय रहेगा। मन में मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी और आप धार्मिक या मांगलिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। दान-पुण्य और सत्कर्मों में धन खर्च होने के योग हैं जिससे आपको आंतरिक संतोष मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आपके पुराने रुके हुए कार्य फिर से गति पकड़ेंगे और आपका पुरुषार्थ बना रहेगा। हालांकि कानूनी या अदालती मामलों में कोई भी निर्णय बहुत सावधानी से लें। मानसिक संतोष की प्राप्ति होगी और दिन शांतिपूर्वक व्यतीत होगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
यह भी पढ़ें:- Weekly Horoscope 19-25 April: अक्षय तृतीया पर बनने जा रहा है महासंयोग! जानें किसके घर आएगी खुशहाली
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को आज समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। कार्य पूरा करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। अपने विरोधियों की चालों को समझने का प्रयास करें। हालांकि आप अपनी बुद्धिमानी से उत्पन्न समस्याओं का समाधान ढूंढ लेंगे। जमीन-जायदाद से संबंधित कार्यों में प्रगति होगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आप अपनी सहूलियत के हिसाब से कार्ययोजना में बदलाव करेंगे, जिसे उच्च अधिकारी भी स्वीकार करेंगे। आपकी बातों से सहकर्मी और बॉस सहमत होंगे जिसका लाभ आपको अपने पद और करियर में मिलेगा। योजनाओं को गुप्त रखकर काम करें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों की आज सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी जिससे आपकी एक नई पहचान बनेगी। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। राजनैतिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है और उन्हें उच्चाधिकारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि वाले आज अपने कामकाज को बेहतर बनाने के लिए दिन-रात एक कर देंगे। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए आपको सिफारिश का सहारा लेना पड़ सकता है। भाग्य की ओर से सुखद समाचार मिलने के योग हैं। विवादों को बढ़ने न दें और अपनी वाणी पर संयम रखें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सक्रिय राजनीति में आपका स्थान और कद बढ़ सकता है। परिवार और कुटुंबियों के सहयोग से किसी नए कार्य का शुभारंभ हो सकता है। काम की व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य की अनदेखी न करें खान-पान का ध्यान रखें।
व्यापार भविष्य
वैशाख शुक्ल चतुर्थी को रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव के चलते व्यापारिक बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। विशेषकर लालमिर्च, केशर, रूई और तांबा के भाव में शुरुआत में नरमी रहेगी, लेकिन बाद में तेजी आने की संभावना है। वहीं जूट पाट, बारदाना, उड़द, मूंग और मोठ के भाव में मंदी का रुख रह सकता है। व्यापारियों को सोच-समझकर निवेश करने की सलाह दी जाती है।
आज के भाग्यशाली अंक: 2, 3, 5, 6
