Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ और किनके लिए चुनौतीपूर्ण, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 12 January 2026: आज का दिन 2026 को सितारों की स्थिति मेष राशि के लिए सुख-साधन तो मकर राशि के लिए सावधानी के संकेत दे रही है। कैसा रहेगा आपका करियर, स्वास्थ्य और व्यापार?

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Jan 12, 2026 | 05:44 AM

12 जनवरी का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Today Horoscope 12 January 2026: आज का दिन सोमवार भगवान शिव की भक्ति के लिए समर्पित होता है। इस दिन ग्रहों की विशेष चाल के साथ शुरू हो रहा है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक समृद्धि लेकर आएगा, तो कुछ राशियों को संभलकर चलने की आवश्यकता होगी। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, ग्रहों का यह गोचर आपके मानसिक और भौतिक जीवन पर गहरा प्रभाव डालेगा।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

व्यापार में किसी नए प्रयोग से बचें, विवाद की स्थिति बन सकती है। मन कुछ चिंतित रहेगा, विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन धैर्य रखने से सभी कार्य सफल होंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। करियर में उन्नति के संकेत हैं। अधिकारियों से सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी और खर्च भी अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

लकी नंबर: 5 | लकी कलर: लाल

सम्बंधित ख़बरें

Weekly Horoscope 12-18 Jan 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना साप्ताहिक भाग्यफल और उपाय

आज का राशिफल 11 जनवरी 2026: रविवार को कैसा रहेगा आपका दिन? जानें सभी 12 राशियों का हाल

January Born People Horoscope 2026: जनवरी महीने में जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा नए साल 2026 का अक्टूबर महीना

आज प्यार में बनेगा या बिगड़ेगा खेल? जानिए आपकी राशि क्या कहती है लव लाइफ के बारे में

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

कार्यक्षेत्र की परेशानियाँ दूर होंगी और चिंता समाप्त होगी। व्यापार में मुनाफा संभव है, यात्रा करनी पड़ सकती है। धन लाभ के योग हैं। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, जीवनसाथी से आर्थिक सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। रुके हुए कार्य फिर शुरू होंगे, संतुलन बनाए रखें।

लकी नंबर: 1 | लकी कलर: नीला

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

वाहन या मशीनरी से जुड़े कार्यों में सावधानी रखें, दुर्घटना की आशंका है। जल्दबाजी से बचें। संचार के साधन मजबूत होंगे और भाग्य का साथ मिलेगा। थकान व खर्च बढ़ सकता है। नौकरी सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, सर्दी-जुकाम से परेशानी हो सकती है।

लकी नंबर: 2 | लकी कलर: सफेद

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कानूनी मामलों में राहत मिलेगी। नए कार्य को लेकर उत्साह रहेगा। कार्यक्षेत्र की परेशानियाँ दूर होंगी। संतुलित निर्णय लेने से नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। शत्रु प्रयास करेंगे, लेकिन आपकी मेहनत से सफलता मिलेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

लकी नंबर: 9 | लकी कलर: आसमानी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कार्य को लेकर उत्साह बना रहेगा और भाग्य साथ देगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएगा। भाई-बहनों से अधिक अपेक्षा न रखें। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय के स्रोत मजबूत होंगे। पूजा-पाठ व धार्मिक यात्रा का योग है।

लकी नंबर: 5 | लकी कलर: केसरिया

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

वाणी में संयम रखें। आय के स्रोत बढ़ेंगे। नई परियोजना की शुरुआत हो सकती है। नौकरी में उन्नति के योग हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा और अधूरे कार्य पूरे होंगे। दोपहर बाद मानसिक अस्थिरता रह सकती है।

लकी नंबर: 2 | लकी कलर: सफेद

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी होगी। समाज में प्रभाव बढ़ेगा। पराक्रम में वृद्धि और धन लाभ के योग हैं। परिवार से सुख मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। वैवाहिक जीवन में सुधार होगा। सरकारी कार्यों में उन्नति होगी। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

लकी नंबर: 9 | लकी कलर: क्रीम

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

खर्च बढ़ेगा। परिवार में प्रगति के योग हैं। यात्रा में सावधानी रखें। न्यायालय से जुड़े मामलों में बाधा आ सकती है। शत्रु नुकसान पहुँचाने का प्रयास करेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। संपत्ति को लेकर तनाव संभव है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।

लकी नंबर: 1 | लकी कलर: गुलाबी

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ेगा। साहित्य व कला क्षेत्र में उन्नति होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वाणी के प्रभाव से रुके कार्य पूरे होंगे। दूसरों पर अधिक निर्भर न रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार सामान्य से अच्छा रहेगा।

लकी नंबर: 6 | लकी कलर: हरा

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

लंबे समय से अटके सरकारी कार्य पूरे होंगे। बौद्धिक क्षमता मजबूत होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नए वस्त्रों की खरीदारी संभव है। परिवार पर भरोसा रखें। रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है।

लकी नंबर: 3 | लकी कलर: संतरी

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन अनैतिक कार्यों से दूर रहें। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। व्यापारिक योजनाओं से लाभ होगा। नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें:-Weekly Horoscope 12-18 Jan 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना साप्ताहिक भाग्यफल और उपाय

लकी नंबर: 4 | लकी कलर: नीला

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मन चंचल रहेगा। दिनचर्या में बदलाव होगा। कार्यस्थल पर ध्यान रखें और विवादों से दूर रहें। वाहन खरीदने की योजना फिलहाल टालें। संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। भाई-बहनों से अपेक्षित सहयोग न मिलने से मन उदास रह सकता है। दांपत्य जीवन में संयम रखें। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे।

Aaj ka rashifal 12 january 2026 dainik horoscope astrology prediction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 12, 2026 | 05:44 AM

Topics:  

  • Aaj ka Rashifal
  • Daily Horoscope
  • Today Horoscope

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.