Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘इस’ बुधवार को मनाई जाएगी ‘रंग पंचमी’, जानिए सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

रंग पंचमी का त्योहार होली महापर्व के पांच दिन बाद देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार रंग पंचमी 19 मार्च को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं साल 2025 में रंग पंचमी कब है और इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Mar 15, 2025 | 08:03 PM

रंगपंचमी (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rang Panchami : रंग पंचमी का त्योहार होली महापर्व के पांच दिन बाद देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार रंग पंचमी 19 मार्च को मनाया जाएगा। रंग पंचमी को कृष्ण पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा, रंग पंचमी को श्रीपंचमी या देव पंचमी भी कहा जाता है।

इस दिन का सनातन धर्म में विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन की शुरुआत द्वापर युग में हुई थी और तब से हर साल इसे चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की रंग पंचमी तिथि को मनाया जाता है। रंग पंचमी के दिन सभी देवी-देवता पृथ्वी पर होली खेलने आते हैं और इस दिन देवी-देवताओं की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और उन्हें गुलाल भी लगाया जाता है।

ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 में रंग पंचमी कब है और इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें

Holi Special Buses: होली पर मुंबई से कोंकण जाना हुआ आसान, एसटी की सैकड़ों अतिरिक्त बसों का शेड्यूल जारी

होली पर चलेंगी 1400 से अधिक स्पेशल ट्रेनें, किस जोन से कितनी ट्रेनों के संचालन की तैयारी?

आज बसंत पंचमी पर बांके बिहारी मंदिर में क्यों उड़ा गुलाल? जानिए कितने दिनों तक रंगा रहेगा ब्रज?

3 या 4 मार्च, कब है होलिका दहन? नोट करें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और होलाष्टक की पूरी डिटेल!

कब मनाई जाएगी रंगपंचमी

पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि 18 मार्च की रात्रि में 10 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी वहीं पंचमी तिथि की समाप्ति 20 मार्च की सुबह 12 बजकर 40 मिनट (19 मार्च की रात्रि) पर होगी। इसलिए उदयातिथि की मान्यता के अनुसार रंग पंचमी का त्योहार 19 मार्च को ही मनाया जाएगा।

रंग पंचमी का शुभ मुहूर्त

रंग पंचमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में आप देवी-देवताओं की पूजा करके शुभ फल पा सकते हैं। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह लगभग 4 बजकर 52 मिनट से 5 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दोपहर के समय 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 54 मिनट तक विजय मुहूर्त होगा। शाम के समय 6 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 55 मिनट तक पूजा आराधना के लिए शुभ समय रहेगा।

जानिए क्या है रंग पंचमी का महत्व

रंग पंचमी का बड़ा महत्व है। इस त्यौहार की धूम मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में खूब देखी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रंग पंचमी का त्योहार प्रेम-सौहार्द और स्नेह को बढ़ाता है।

इस दिन राधा-कृष्ण के साथ ही देवी-देवताओं की पूजा करके जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है। अगर आप प्रेम या वैवाहिक जीवन में प्रेम चाहते हैं तो इस दिन राधा-कृष्ण की पूजा से आपको लाभ होता है।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…

इस दिन रंग गुलाल को आसमान में फेंकने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। माना जाता है कि इस दिन रंग गुलाल उड़ाने से वातावरण में भी शुद्धता आती है। इस दिन अपने इष्ट देव और देवी देवताओं को रंग गुलाल लगाने से आपके जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है।

 

Rang panchami will be celebrated on this wednesday

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 15, 2025 | 08:00 PM

Topics:  

  • Holi
  • Rang Panchami

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.