Raksha Bandhan 2026: सुबह नहीं बांध पाईं राखी? शाम का ये समय है शुभ, जानें कब बांधें भाई को राखी

Rakhi Time Today: सुबह राखी बांधने का शुभ मुहूर्त निकल गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। शाम के समय भी भाई की कलाई पर राखी बांधी जा सकती है। जानें शाम को राखी बांधने का शुभ समय और जरूरी नियम।
Shaam Ko Rakhi Kab Bandhein
रक्षाबंधन का त्योहार (सौ.AI)
Published on
Updated on

Shaam Ko Rakhi Kab Bandhein: आज 28 अगस्त 2026 को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा हैं। अगर किसी वजह से सुबह आप राखी नहीं बांध पाई हैं तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं हैं। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया भी नहीं है और शाम के समय भी शुभ चौघड़िया का संयोग बन रहा हैं। ऐसे में राखी बांधने के लिए शाम का मुहूर्त खास महत्व रखता हैं।

शाम में कब बांध सकते हैं राखी

ज्योतिष गणना के अनुसार, अगर सुबह और दोपहर का मुहूर्त छूट गया है या आप शाम में ही भाई को राखी बांधने का प्लान बना रहे हैं, तो ध्यान दें।

शाम में राखी बांधने का शुभ समय शाम 5:30 बजे से 7:00 बजे तक रहेगा। यानी शाम के मुहूर्त में आपके पास राखी बांधने के लिए करीब डेढ़ घंटे का समय होगा।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

  • सुबह:-6:15 बजे से 11:00 बजे तक

  • दोपहर:- 12:30 बजे से 2:00 बजे तक

  • शाम:- 5:30 बजे से 7:00 बजे तक

इस साल रक्षाबंधन पर कई शुभ योगों का संयोग बताया जा रहा हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस दिन शतभिषा नक्षत्र के साथ अतिगंड, शोभन, शिव और विजय योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में इस बार का रक्षाबंधन ज्योतिषीय नजरिए से भी खास माना जा रहा हैं।

राखी बांधते समय ध्यान रखें ये जरूरी नियम

राखी बांधते समय भाई का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए. बहन का मुख पश्चिम दिशा की ओर हो सकता है।

राखी बंधवाते समय भाई को अपना सिर खाली नहीं रखना चाहिए. सिर पर रुमाल, टोपी या साफा जरूर रखें।

सबसे पहले भगवान गणेश और अपने ईष्ट देव को राखी अर्पित करें। इसके बाद भाई के माथे पर रोली, चंदन का तिलक लगाएं और उस पर अक्षत लगाएं।

तिलक लगाने के बाद भाई की दाहिनी कलाई पर राखी बांधें, उसकी आरती उतारें और फिर मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराएं।

अगर आप सुबह के समय राखी नहीं बांध पाए हैं, तो शाम के इस बताए गए शुभ समय में पूरे विधि-विधान और प्रेम भाव के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाएं।

Shaam Ko Rakhi Kab Bandhein
2 या 3 सितंबर, कब है हल षष्ठी? संतान की सलामती से जुड़ा है ये खास व्रत, जानें सही तारीख-मुहूर्त
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com