Purnima Upay: पूर्णिमा की शुभ रात जरूर करें ये आसान उपाय, धन-सुख और उन्नति के खुल सकते हैं नए द्वार

Purnima Upay Prosperity Rituals: पूर्णिमा की शुभ रात आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन किए गए सरल उपाय धन, सुख, समृद्धि और उन्नति के नए अवसर खोलने में सहायक माने जाते हैं।
Purnima Wealth And Success Tips
पूर्णिमा की रात शुभ उपाय (सौ.AI)
Published on: 
Updated on: 

Purnima Wealth And Success Tips:  धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। इस वर्ष यह पावन तिथि आज मनाई जा रही है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना और दान-पुण्य करने का विशेष फल बताया गया है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। कहा जाता है कि यदि दिन में पूजा-पाठ करने के साथ-साथ रात के समय भी कुछ सरल और शुभ उपाय किए जाएं, तो आर्थिक परेशानियां कम होने लगती हैं और जीवन में सफलता व समृद्धि के नए अवसर मिलने की मान्यता है।

पूर्णिमा की रात अपनाएं ये शुभ उपाय

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपने पूर्ण स्वरूप में दिखाई देते हैं। इस अवसर पर दूध मिले जल से चंद्रदेव को अर्घ्य अर्पित करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे चंद्र दोष के प्रभाव कम होते हैं, मन शांत रहता है और मानसिक तनाव से राहत मिलती है।

चांदनी में रखी खीर को प्रसाद के रूप में करें ग्रहण

पूर्णिमा की रात खीर बनाकर कुछ समय के लिए चंद्रमा की रोशनी में रखने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। इसके बाद इस खीर को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

तुलसी के समीप घी का दीपक जलाकर करें भगवान विष्णु का स्मरण

पूर्णिमा की रात तुलसी के पौधे के पास शुद्ध घी का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु का ध्यान करें। मान्यता है कि इससे घर की नकारात्मकता दूर होती है तथा परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास बना रहता है।

रात्रि में करें भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष आराधना

पूर्णिमा की शाम या रात भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करें। घी का दीपक जलाएं, पीले पुष्प अर्पित करें और "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें। धार्मिक मान्यता है कि इससे धन-धान्य, सुख-समृद्धि और वैभव में वृद्धि होती है।

जरूरतमंदों की सहायता कर कमाएं पुण्य

पूर्णिमा के दिन अन्न, वस्त्र, फल, जल या अपनी क्षमता के अनुसार अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान जीवन की अनेक बाधाओं को दूर करने और पुण्य फल प्राप्त करने में सहायक होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com