घर की इस दिशा में लगाएंगे हनुमान जी की तस्वीर, घर में कभी नहीं आएगी नेगेटिविटी।
Hanuman Ji Photo: अगर घर में बार-बार अशांति और नेगेटिविटी का माहौल बन रहा है, तो हनुमान जी की तस्वीर सही दिशा में लगाना बेहद लाभकारी माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
- Written By: सीमा कुमारी
हनुमान जी (सौ.AI)
Hanuman Ji Photo Direction:हिंदू धर्म में हनुमान जी को भगवान भगवान शिव का 11वां रुद्रावतार, संकटमोचन, पवनपुत्र और श्रीराम के परम भक्त के रूप में जाना जाता है। हिंदू धर्म शास्त्रों में हनुमान जी की पूजा को अत्यंत फलदायी और शुभ माना गया है।
मान्यता है कि उनकी सच्चे मन से की गई आराधना व्यक्ति के जीवन के दुख-दर्द, भय और बाधाओं को दूर करती है और बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
हनुमान जी की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की शुभ दिशा में हनुमान जी की तस्वीर लगाने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आज आइए आपको बताते हैं कि घर की किस दिशा में लगाएं हनुमान जी की तस्वीर।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
इस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
किस दिशा में हनुमान जी की तस्वीर लगाना शुभ
- दक्षिण दिशा: दक्षिण दिशा की दीवार पर हनुमान जी की तस्वीर लगाने से भूत-प्रेत, डर और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव खत्म होता है।
- पंचमुखी हनुमान: यदि घर में लगातार परेशानियां हों, तो मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति लगाएं। यह बुरी शक्तियों को घर में प्रवेश करने से रोकता है।
- उड़ते हुए हनुमान: कार्यस्थल पर या प्रगति के लिए, संजीवनी पर्वत उठाते हुए या उड़ते हुए हनुमान जी की तस्वीर लगानी चाहिए।
कहां न लगाएं हनुमान जी की तस्वीर
- बेडरूम में न लगाएं: हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं। इसलिए उनकी तस्वीर को भूलकर भी बेडरूम में न लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस गलती को करने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और हनुमान जी नाराज हो सकते हैं।
- मूर्ति को सीढ़ियों के नीचे: इसके अलावा बजरंगबली की मूर्ति को सीढ़ियों के नीचे नहीं लगाना चाहिए। बाथरूम के आसपास भी लगाने से बचना चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान
वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में बैठे हुए हनुमान जी की तस्वीर लगाने से सभी सुख मिलते हैं और जीवन में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
वास्तु के अनुसार, घर में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाने से बुरी शक्तियों से छुटकारा मिलता है और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
हनुमान जी की तस्वीर लगाने का शुभ दिन
हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए हनुमान जयंती का दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से उनकी तस्वीर स्थापित करने से विशेष फल मिलता है।
यह भी पढ़ें- शुभ योग में हनुमान जन्मोत्सव, जीवन की हर बाधा होगी दूर, जानें बजरंगबली को प्रसन्न करने के गुप्त उपाय।
तस्वीर लगाने की सही विधि
- हनुमान जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
- इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित दें।
- हनुमान जी की तस्वीर को गंगाजल से शुद्ध करें।
- फिर घर की शुभ दिशा में बजरंगबली की तस्वीर स्थापित करें।
- तस्वीर लगाते समय “ॐ हं हनुमते नमः” मंत्र का श्रद्धा से जप करें।
- अंत में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें, जिसमें दीप, धूप, फूल और प्रसाद अर्पित करें।
मान्यता है कि सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं, नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
