Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिसंबर में इस दिन है चंपा षष्ठी का व्रत, जानें शुभ तिथि, पूजा विधि और इस खास दिन का महत्व

भगवान शिव के योद्धा अवतार को समर्पित चम्पा षष्ठी हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्लपक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। यह त्यौहार मुख्य रुप से महाराष्ट्र और कर्नाटक में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व को चंपा षष्ठी, गुहा षष्ठी या अन्नपूर्णा षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Nov 30, 2024 | 10:57 PM

इस दिन है चंपा षष्ठी का व्रत,

Follow Us
Close
Follow Us:

Champa Shashti 2024: भगवान शिव के योद्धा अवतार को समर्पित चम्पा षष्ठी हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्लपक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। यह त्यौहार मुख्य रुप से महाराष्ट्र और कर्नाटक में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व को चंपा षष्ठी, गुहा षष्ठी या अन्नपूर्णा षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल चंपा षष्ठी 07 दिसंबर 2024 दिन शनिवार को है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के बड़े पुत्र देव कार्तिकेय और देव खंडोबा बाबा की विधि विधान से पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खंडोबा बाबा को मार्तण्ड भैरव और मल्हारी नामों से भी जाना जाता है। यह भगवान शिव का दूसरा रूप है।

मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान कार्तिकेय की विधि-विधान से पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन जो जातक व्रत रखते हैं, उन्हें भगवान कार्तिकेय का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। आइए जानते है चंपा षष्ठी या स्कंद षष्ठी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या है।

चम्पा षष्ठी की तिथि और शुभ मुहूर्त

मार्गशीर्ष माह में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि चंपा षष्ठी मनाई जाती है।
षष्ठी तिथि की शुरुआत- 06 दिसम्बर 2024 दोपहर 12 बजकर 07 मिनट पर।
षष्ठी तिथि का समापन- 07 दिसम्बर 2024 को सुबह 11 बजकर 05 मिनट पर।
चम्पा षष्ठी 07 दिसंबर को शनिवार के दिन मनाई जाएगी।

ऐसे करें चंपा षष्ठी की पूजा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, स्कंद षष्ठी व्रत के दिन जातक को सुबह उठकर स्नान करें, उसके बाद संकल्प करें।

संकल्प लेने के बाद माता पार्वती और भगवान शिव के साथ कार्तिकेय जी की प्रतिमा की स्थापना करें।

मूर्ति स्थापना करने के बाद पूजा करें, पूजा में फूल, मौसमी फल, मेवा, जल, कलावा, दीपक, अक्षत, हल्दी, चंदन, दूध, गाय का घी, इत्र आदि चीजों से पूजा करें।

पूजा करने के बाद तीनों देवों की आरती करें साथ ही शाम के समय भजन-कीर्तन करें।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंपा षष्ठी के दिन फलाहार रहकर व्रत रखें। इससे भगवान शिव, माता पार्वती और कार्तिकेय भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

इसे भी पढ़ें-दिसंबर में इस दिन है दुर्गाष्टमी, मां दुर्गा की विशेष कृपा के लिए सही मुहूर्त में करें पूजा, यहां जानें शुभ मुहूर्त   

चम्पा षष्ठी का क्या है महत्व

हिन्दू धर्म में चम्पा षष्ठी का विशेष महत्व है। चम्पा षष्ठी यानी स्कंद षष्ठी के दिन भगवान शिव के पुत्र भगवान कार्तिकेय की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन भगवान कार्तिकेय ने राक्षस तारकासुर का वध किया था।

इस दिन पूजा के साथ व्रत भी रखा जाता है। मान्यता है कि व्रत रखने से काम, क्रोध, मद, मोह, अहंकार का नाश होता है और जीवन में सुख शांति का आगमन होता है। चम्पा षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय के साथ खंडोबा बाबा की पूजा की जाती है। भगवान शंकर के इस खंडोबा स्वरूप को किसानों, चरवाहों और शिकारियों का स्वामी माना जाता है।

On which day in december will champa shashthi be celebrated

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 30, 2024 | 10:57 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

आ गई ‘सकट चौथ 2026’ की सटीक तिथि, महिलाएं ‘इस’ विशेष शुभ मुहूर्त में करें पूजा

2

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये वस्तुएं, महादेव होंगे प्रसन्न, घर भर रहेगा धन-धान्य से

3

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर भद्रा का साया, जानिए क्या होगा इसका असर, दान-स्नान और पूजा का शुभ मुहूर्त

4

पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा की महिमा जानिए, मार्गशीर्ष पूर्णिमा से जुड़ा एक रहस्य ‘ये’ भी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.