- Hindi News »
- Religion »
- On The Day Of Subrahmanya Shashthi Offer These Things To The Shivalinga
‘सुब्रह्मण्य षष्ठी’ के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये वस्तुएं, संतानों का होगा कल्याण
Lord Kartikeya worship:भगवान कार्तिकेय की पूजा के साथ-साथ उनके माता-पिता भगवान शिव की पूजा का भी विशेष महत्व है, खासकर शिवलिंग पर कुछ विशेष वस्तुएं चढ़ाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
- Written By: सीमा कुमारी

सुब्रह्मण्य षष्ठी के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें(सौ.सोशल मीडिया)
Subrahmanya Sashti kab Hai 2025: भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र कार्तिकेय को समर्पित सुब्रह्मण्य षष्ठी का पर्व हर साल ‘मार्गशीर्ष’ महीने के शुक्ल पक्ष की ‘षष्ठी’ तिथि को मनाया जाता है। इस बार 26 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी। सुब्रह्मण्य षष्ठी के दिन भगवान स्कंद के निमित्त व्रत रखने और पूजा करने से भक्तों को सुख, समृद्धि और विजय की प्राप्ति होती है। दक्षिण भारत में इस पर्व को विशेष रूप से मनाया जाता है।
हिन्दू मान्यता के अनुसार, यह दिन संतान प्राप्ति और संतान से जुड़ी मुश्किलों को दूर करने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा के साथ-साथ उनके माता-पिता भगवान शिव की पूजा का भी विशेष महत्व है, खासकर शिवलिंग पर कुछ विशेष वस्तुएं चढ़ाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं, तो आइए उन विशेष वस्तुओं के बारे में जानते हैं।
सुब्रह्मण्य षष्ठी के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें:
कच्चा दूध चढ़ाएं
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शिवलिंग पर गाय का शुद्ध कच्चा दूध अर्पित करने से मन शांत रहता है और पैसों से जुड़ी रुकावटें दूर होती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Malmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
Cockroach Spiritual Meaning: घर में घूम रहे हों कॉकरोच, तो हो जाएं सचेत, राहु-केतु से है इसका संबंध
कुंडली के दूसरे भाव में हो केतु, तो मान-सम्मान और धन-दौलत लुट जाने का खतरा, जानें बचने के उपाय
Surya Dev Remedies : कैसे दूर होगी दरिद्रता? सूर्य देव को अर्पित करें ये विशेष वस्तुएं, पलट जाएगी किस्मत
दही अर्पित करें
सुब्रह्मण्य षष्ठी के दिन शिवलिंग पर दही से अभिषेक करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
शहद अर्पित करें
कहा जाता है कि,शिवलिंग पर शहद अर्पित करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही इसे चढ़ाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
बिल्व पत्र अर्पित करें
बिल्व पत्र भगवान शिव को सबसे प्रिय है। इसे अर्पित करने से धन-समृद्धि में वृद्धि होती है।
गन्ने का रस अर्पित करें
कहा जाता है कि, सुब्रह्मण्य षष्ठी के दिन शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। साथ ही, सुख-समृद्धि बनी रहती है।
काले तिल अर्पित करें
शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने से शनि-दोष का प्रभाव कम होता है और रुके हुए धन की प्राप्ति होती है।
अक्षत अर्पित करें
शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही धन के भंडार हमेशा भरे रहते हैं।
ये भी पढ़ें-स्कंद षष्ठी व्रत का क्या है महत्व, जानिए सनातन धर्म में इसकी महिमा
सुब्रह्मण्य षष्ठी पूजा का महत्व
ऐसी मान्यता है कि सुब्रह्मण्य षष्ठी के दिन व्रत और विधि-विधान से पूजा करने से भगवान कार्तिकेय की कृपा मिलती है। इस दिन शिव, पार्वती और कार्तिकेय तीनों की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और संतान से जुड़ी सभी समस्या का हल होता है। यह पर्व मुख्य रूप से दक्षिण भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन संतान कामना वाले सभी भक्त इस दिन शिव-पार्वती और कार्तिकेय की पूजा करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
On the day of subrahmanya shashthi offer these things to the shivalinga
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














