

Dev Uthani Ekadashi 2024: हिंदू धर्म में हर व्रत-त्योहारों का खास महत्व होता है इसके साथ दिवाली का बड़ा त्योहार हाल ही में मनाने के साथ ही एकादशी की तिथि आने वाली है। यहां पर देव उठनी एकादशी पर्व को हर साल कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है जो इस बार 12 नवंबर को रखा जाएगा। चातुर्मास के प्रभाव से भगवान की योग निद्रा समाप्त होने का यह समय होता है। देव उठनी एकादशी के बाद से गृह कार्य, विवाह जैसे मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस देवउठनी एकादशी व्रत पूजा का शुभ समय और कौन से भोग लगाना जरूरी है चलिए जानते है...
यहां पर हिंदू पंचाग के अनुसार, देवउठनी एकादशी व्रत की पूजा या तिथि को लेकर जानकारी दी गई है। इस बार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 11 नवंबर को शाम 6 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी तो वहीं पर इसकी समाप्ति की तिथि 12 नवंबर की शाम 4 बजकर 04 मिनट पर होता है। इस बार 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाता है इस दौरान व्रत का पालन करने के साथ पारण के नियम होते है।
यहां पर देव उठनी एकादशी की पूजा करने के नियम औऱ विधि सबसे खास है..
1- पूजा के दिन आप ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
2- भगवान विष्णु का ध्यान करें और उनकी सच्चे मन से आराधना करें।
3-पूजा स्थल को साफ करें और फूल, दीपक, धूप आदि से सजाएं।
4-भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र को किसी साफ स्थान पर स्थापित करें।
5-भगवान विष्णु के चारों हाथों में शंख, चक्र, गदा और पद्म का प्रतीक रखें।
6-भगवान विष्णु को पुष्प, अक्षत, रोली, चंदन आदि से अर्चना करें।
7-घी का दीपक जलाएं और धूप दें।
8-भगवान विष्णु को फल, फूल, मिठाई आदि का भोग लगाएं।
9-भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।
10-भगवान विष्णु की आरती करें और पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करें।
यहां पर देवउठनी एकादशी की पूजा विधिपूर्वक करने के बाद आप कई प्रकार की चीजों का भोग लगा सकते है...
दूध और दही
इस व्रत पूजा के दिन भगवान विष्णु को उनके प्रिय व्यंजनों में से एक दूध-दही का भोग लगा सकते है। इसके अलावा इनसे बनी चीजों का सेवन भी अच्छा होता है।
फल
यहां पर देवउठनी एकादशी की पूजा में आप फलों को भी शामिल कर सकते है इस दिन पूजा में आप सेब, अंगूर, केला, आम आदि फल भोग लगा सकते है।
कद्दू
देवउठनी एकादशी पर आप पूजा को विधि के साथ करें। इसके साथ ही पूजा के भोग में कद्दू को शामिल करें यह भगवान विष्णु का सबसे प्रिय फल है इसकी सब्जी या हलवा आप बना सकते है।
मिठाई
यहां पर आप देवउठनी एकादशी की पूजा में मिठाई का भोग लगा सकते है यह मिठाई भगवान विष्णु को बहुत प्रिय होती है। इसके लिए आप मोतीचूर लड्डू, गुलाब जामुन, बर्फी आदि मिठाई भोग लगा सकते हैं।
पनीर
देवउठनी एकादशी व्रत की पूजा में आप भोग के रूप में पनीर का इस्तेमाल कर सकते है। पनीर भी भगवान विष्णु को प्रिय है. आप पनीर से बने व्यंजन जैसे कि पनीर बर्फी आदि भोग लगा सकते हैं।
तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्ते भगवान विष्णु को बहुत प्रिय होते हैं. आप तुलसी के पत्तों को भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित कर सकते हैं।