20 या 21 नवंबर, कब मनाया जाएगा खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव? जानें सही तारीख और पूजा विधि

Khatu Shyam Janmotsav 2026: खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव 2026 में 20 या 21 नवंबर को कब मनाया जाएगा? जानें सही तारीख, एकादशी तिथि और घर पर बाबा श्याम की पूजा करने की सरल विधि।
Khatu Shyam Ji Birthday 20 November
खाटू श्याम जी फोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम मंदिर बाबा के जन्मोत्सव और विशेष धार्मिक आयोजनों के लिए प्रसिद्ध है।

  • साल 2026 में बाबा श्याम का प्रचलित जन्मोत्सव 20 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा।

  • कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी देवउठनी एकादशी की तिथि 20 नवंबर सुबह 7:15 बजे से शुरू होकर 21 नवंबर सुबह 6:31 बजे तक रहेगी।

  • उदयातिथि के आधार पर 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी और बाबा श्याम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

Khatu Shyam Ji Birthday 20 November: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम जी का मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। हर साल बाबा श्याम का जन्मोत्सव भक्तों के लिए विशेष उत्सव होता है। इस अवसर पर मंदिरों में भजन-कीर्तन, सजावट और विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

साल 2026 में खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव की तारीख को लेकर लोगों के मन में प्रश्न है कि यह पर्व 20 नवंबर को मनाया जाएगा या 21 नवंबर को। अगर आप भी घर पर बाबा श्याम का जन्मोत्सव मनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं इसकी तिथि, धार्मिक महत्व और पूजा की सरल विधि।

खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव 20 या 21 नवंबर को कब है?

पंचांग के अनुसार, 2026 में कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी देवउठनी एकादशी 20 नवंबर, शुक्रवार को पड़ रही है। एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर देवउठनी एकादशी और बाबा श्याम का प्रचलित जन्मोत्सव 20 नवंबर को मनाया जाएगा। वहीं, 21 नवंबर को वैष्णव परंपरा के अनुसार गौण एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

Khatu Shyam Ji Birthday 20 November
Amla Navami 2026: आंवला नवमी पर आंवले के पेड़ों की तलाश, गूगल मैप्स और सोशल मीडिया का सहारा ले रहे श्रद्धालु

जन्मोत्सव और पाटोत्सव को लेकर क्या है खास बात?

खाटू धाम में 20 नवंबर को होने वाले आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक जानकारी भी सामने आई है। मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष महंत मोहनदास महाराज के अनुसार, इस दिन को ऐतिहासिक रूप से मंदिर का पाटोत्सव माना जाता है। मान्यता के अनुसार, करीब 300 साल पहले मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद इसी तिथि पर बाबा श्याम के शीश की पुनर्स्थापना हुई थी। हालांकि, भक्तों के बीच यह दिन जन्मोत्सव के रूप में भी लोकप्रिय है।

घर पर कैसे करें खाटू श्याम जी की पूजा?

अगर आप घर पर बाबा श्याम का जन्मोत्सव मनाना चाहते हैं, तो सुबह स्नान करके पूजा स्थल की सफाई करें। इसके बाद बाबा श्याम की तस्वीर या प्रतिमा को साफ स्थान पर स्थापित करें। उन्हें फूलों की माला पहनाएं और चंदन या रोली से तिलक लगाएं। घी का दीपक जलाकर फल, मिठाई और अपनी श्रद्धानुसार भोग अर्पित करें।

करें श्याम चालीसा और आरती का पाठ

पूजा के दौरान बाबा श्याम का ध्यान करें और श्याम चालीसा का पाठ करें। इसके बाद परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर आरती और भजन-कीर्तन कर सकते हैं। पूजा के अंत में बाबा को भोग लगाकर प्रसाद सभी में बांटें। श्रद्धालु अपनी इच्छा और सामर्थ्य के अनुसार एकादशी का व्रत भी रख सकते हैं।

जन्मोत्सव पर क्या है विशेष परंपरा?

खाटू धाम में इस अवसर पर बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाता है। मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया जाता है। श्रद्धालु निशान यात्रा में शामिल होकर बाबा के दरबार में पहुंचते हैं। मावे का केक और छप्पन भोग अर्पित करने की भी परंपरा है। देशभर से भक्त भजन-कीर्तन और दर्शन के लिए खाटू धाम पहुंचते हैं।

Khatu Shyam Ji Birthday 20 November
Gopashtami 2026: गोपाष्टमी के दिन कामधेनु गाय की क्यों होती है पूजा? जानें परंपरा और धार्मिक महत्व