-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Never Donate These Things Or You May Become Poor
कभी भी न करें इन चीजों का दान, वरना हो जाएंगे कंगाल!
- Written By: सीमा कुमारी
Daan Rules: सनातन धर्म में दान-पुण्य को बहुत ही पवित्र माना गया है, लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसी चीज़ों का भी उल्लेख है जिनका दान करना अशुभ फल दे सकता है। किन चीजों का दान करना होता है अशुभ यहां पढ़े।

दान करना (सौ.AI)
Kabhi Bhi Na Karen In Cheezon Ka Daan: सनातन धर्म में दान-पुण्य करना बहुत ही पवित्र और श्रेष्ठ कर्म बताया गया है। यह केवल दूसरों की मदद करने का साधन नहीं, बल्कि आत्मिक उन्नति और जीवन को सार्थक बनाने का मार्ग भी है।
हर तीज-त्यौहार से लेकर पूर्णिमा, अमावस्या और ग्रहण में दान करने का विधान भी है। यही वजह है कि, दान करने से धन में वृद्धि ही नहीं बल्कि अन्य पुण्य लाभ भी मिलते हैं। दान करने से देवी-देवता और पितृ प्रसन्न होते हैं।
इसके साथ ही व्यक्ति को जाने अनजाने में किए गए पापों से भी मुक्ति मिलती है। लेकिन बता दें कि गलत चीजों का दान आपके जीवन में परेशानियों को बढ़ा सकता है। कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका दान करने से घर में अशांति और क्लेश उत्पन्न हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Gauri Vrat : शनिवार से शुरू हो रहा है गौरी व्रत, जानिए इस व्रत की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महिमा
Chaturmas 2026: चातुर्मास में इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी, करियर और कारोबार दोनों में होगी तरक्की
Ekadashi Vrat Katha: देवशयनी एकादशी कल,भगवान विष्णु को प्रसन्न करना है तो पूजा के बाद जरूर पढ़ें ये कथा
Chaturmas 2026: 25 जुलाई से शुरू हो रहा है चातुर्मास, आखिर 4 महीने में क्यों नहीं किए जाते शुभ कार्य जानिए
किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए?
-
झाड़ू का दान
ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। हिन्दू धर्म में झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में झाड़ू का दान भी गलती से न करें। झाड़ू का दान करने से घर की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। धन की भी हानि हो सकती है।
-
तेल का दान
हिन्दू धर्म में जिस प्रकार झाड़ू का दान करना अशुभ बताया गया है। ठीक उसी प्रकार तेल का दान करना भी अशुभ होता है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, तेल का दान करने से भगवान शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। तेल का दान शुभ होता है। लेकिन कभी भी बचा हुआ या इस्तेमाल किया तेल का दान न करें। ऐसे तेल का दान करने से शनि दोष बढ़ता है। साथ ही घर-परिवार और जीवन में नकारात्मकता भी बढ़ती है।
-
फटे पुराने और गंदे कपड़े दान
वस्त्र का दान करना हिन्दू धर्म में अच्छा माना जाता है। लेकिन कभी भी फटे और अधिक गंदे कपड़े किसी को भी दान न करें। वरना आपके घर में दरिद्रता आ सकती है और साथ ही आपकी कुंडली में शुक्र की स्थिति भी कमजोर हो सकती है।
यह भी पढ़ें-वैशाख के महीने में इन देवताओं की पूजा से खुलेगी किस्मत! बस रखें आस्था और निस्वार्थ भावना
-
पुराने बर्तनों का दान न करें
पुराने या इस्तेमाल किए गए स्टिल और एल्युमिनियम के बर्तनों का दान भी भूलकर न करें। वरना आपको गृह क्लेश की स्थिति झेलनी पड़ सकती है। इसके अलावा प्लास्टिक और कांच की चीजों का दान भी न करें। इन चीजों के दान से आपको कारोबार और करियर में नुकसान की संभावना बनी रहती है।
-
धारदार वस्तुए
सुई, चाकू, कैंची, तलवार आदि धारदार और नुकीली चीजों का कभी भी दान नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि धारदार चीजों का दान करने से घर में क्लेश और अशांति उत्पन्न हो सकता है। इतना ही नहीं मानसिक शांति भी खराब होती है।
Never donate these things or you may become poor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर पर AI Smart Glasses की एंट्री, प्रदर्शनकारियों की रिकॉर्डिंग से मचा बवाल, प्राइवेसी पर उठे बड़े सवाल
Jul 24, 2026 | 10:04 PMसंभाजीनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण की तैयारी पूरी, 1,676 हितग्राहियों ने जमा की अनामत राशि
Jul 24, 2026 | 10:02 PMअब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PMआसिम मुनीर ने चुन लिया अपना उत्तराधिकारी! बनाया पाकिस्तान का पहला फोर-स्टार जनरल, जानिए कौन है आमेर रजा
Jul 24, 2026 | 10:00 PMGauri Vrat : शनिवार से शुरू हो रहा है गौरी व्रत, जानिए इस व्रत की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महिमा
Jul 24, 2026 | 09:59 PMप्रभास-तृप्ति डिमरी की ‘स्पिरिट’ में होगी कैटरीना कैफ की एंट्री? दमदार कैमियो से कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट
Jul 24, 2026 | 09:55 PMNCERT CIET Recruitment 2026: बिना लिखित परीक्षा 44 संविदा पदों पर भर्ती, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी
Jul 24, 2026 | 09:53 PMवीडियो गैलरी

संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM













