सप्ताह के इन दो दिनों में कभी न खरीदें झाड़ू, वरना कंगाली से कोई नहीं बचा सकता, घर छोड़ देंगी माता लक्ष्मी, इस दिन खरीदें

हिंदू धर्म में झाड़ू का संबंध धन की देवी मां लक्ष्‍मी से जोड़कर देखा जाता है। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से देखा जाए तो सप्ताह के कुछ खास दिन ऐसे होते हैं जब झाड़ू खरीदना अशुभ माना गया है।
सप्ताह के इन दो दिनों में कभी न खरीदें झाड़ू, वरना कंगाली से कोई नहीं बचा सकता, घर छोड़ देंगी माता लक्ष्मी, इस दिन खरीदें
इस दिन भूलकर भी न खरीदें झाडू (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Broom Vastu Tips: भारतीय संस्कृति और परंपराओं में हर वस्तु का अपना ही महत्व होता है, चाहे वह कितनी भी साधारण क्यों न हो। इन्हीं में से एक है झाड़ू। हिंदू धर्म में झाड़ू का संबंध धन की देवी मां लक्ष्‍मी से जोड़कर देखा जाता है।

इसलिए झाड़ू को कभी पैर नहीं मारा जाता है, बल्कि धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदकर उसकी पूजा की जाती है। झाड़ू खरीदने, घर में रखने और लगाने को लेकर की गई गलती कंगाल कर सकती है।

ज्योतिषयों के अनुसार, झाड़ू और धन-दौलत का गहरा संबंध होता है। इसलिए वास्‍तु शास्‍त्र में झाड़ू को लेकर कई नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करना जरूरी है। साथ ही वास्‍तु शास्‍त्र में झाड़ू खरीदने के शुभ-अशुभ दिन भी बताए गए हैं। आइए जानते है झाड़ू खरीदने के शुभ-अशुभ दिन कौन से हैं-

इस दिन भूलकर भी न खरीदें झाडू

शनिवार और मंगलवार को झाड़ू खरीदना अशुभ

धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से देखा जाए तो, सप्ताह के कुछ खास दिन ऐसे होते हैं, जब झाड़ू खरीदना अशुभ माना गया हैं। मान्यता है कि शनिवार और मंगलवार को झाड़ू खरीदने से घर में धन की हानि हो सकती हैं और परिवार में आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

शनिवार और मंगलवार को झाड़ू खरीदने से घर की लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं, जिससे घर की समृद्धि में कमी आ जाती हैं। इसलिए, इन दोनों दिनों में झाड़ू खरीदने से बचना चाहिए।

इन दिनों को ज्योतिष शास्त्र में भी महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि यह दिन शनि और मंगल ग्रह से जुड़े होते हैं, जो कर्म और संघर्ष का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए इन ग्रहों की अशुभता से बचने के लिए इन दिनों में झाड़ू न खरीदने की सलाह दी जाती हैं।

इस दिन झाड़ू खरीदना शुभ

बुधवार गुरुवार और शुक्रवार

ज्योतिष के अनुसार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को झाड़ू खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। इन दिनों में झाड़ू खरीदने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और भाग्य लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

ज्योतिष बताते है कि, यह न केवल आर्थिक समृद्धि लाती है बल्कि घर में सुख-शांति और स्वास्थ्य का भी वास होता हैं।

साथ ही, झाड़ू का सही तरीके से उपयोग करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा भी समाप्त हो जाती है और घर का वातावरण शुद्ध और सकारात्मक बना रहता हैं। इसलिए झाड़ू खरीदते समय इन बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com