नीम करोली बाबा ने बताया ब्रह्म मुहूर्त में करें ‘ये’ काम, धन-दौलत आने के बनने लगेंगे शुभ योग
Neem Karoli Baba Brahma Muhurat: कहा जाता है कि नीम बाबा करोली की कृपा से बिगड़े काम पूरे होते हैं। अगर आप भी नीम बाबा करोली का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो ब्रह्म मुहूर्त में कुछ उपाय जरूर करें।
- Written By: सीमा कुमारी
ब्रह्म मुहूर्त में क्या करें, जानें नीम करोली बाबा से(सौ.सोशल मीडिया)
Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा एक प्रसिद्ध संत और आध्यात्मिक गुरु के रूप में जाने जाते है। लोग उन्हें हनुमान जी का अवतार मानकर पूजते थे। कहते हैं कि बाबा के चमत्कार आज भी लोगों को याद हैं और उनकी शिक्षाएं वर्तमान में भी उनका मार्गदर्शन कर रही है। आश्रम में भक्त दूर-दूर से नीम करोली बाबा के दर्शन और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए आते हैं। उन्होंने ऐसे कई अनमोल विचार दिए हैं, जिन्हें जीवन में आजमाने से सफलता के मार्ग खुलते हैं और सभी तरह की समस्या से छुटकारा मिलता है।
नीम करोली बाबा ने अपने भक्तों को ब्रह्म मुहूर्त की अपार शक्ति का रहस्य बताया था कहते हैं कि इस अबूझ मुहूर्त में एक विशेष उपाय करने से बहुत लाभ मिलता है। अगर आप भी नीम बाबा करोली का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो ब्रह्म मुहूर्त में कुछ उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं इसके बारे में।
ब्रह्म मुहूर्त में क्या करें, जानें नीम करोली बाबा से
देवी-देवताओं की होती है असीम कृपा
नीम करोली बाबा के अनुसार, व्यक्ति को रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। इस समय उठने से कई आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है और सेहत में लाभ मिलता है। साथ ही देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Parthiv Shivling: पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा क्या है? जानिए इसके विशेष नियम
Pradosh Vrat Rules: प्रदोष व्रत में भूल से भी न हो ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान
सकारात्मक ऊर्जा मिलती है
अगर आप सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करना चाहते हैं, तो सुबह उठने के बाद थोड़ी देर के लिए मौन रहना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त में रोजाना इस उपाय को करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और हर क्षेत्र में सलफता मिलने के योग बनते हैं।
सभी कामों में मिलेगी सफलता
रोजाना सुबह उठने के बाद हथेलियों के अग्र भाग को देखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि हथेलियों में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। नीम करोली बाबा के अनुसार, इस उपाय को सच्चे मन करने से सभी कामों में सफलता मिलती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
ये भी पढ़ें- विवाह पंचमी की पूजा में जरूर करें ‘इस’ कथा का पाठ, वरना फलित नहीं होगी पूजा
इस बात का रखें खास ध्यान
नीम करोली बाबा के अनुसार, अगर आप जीवन में धन को अच्छे कामों में खर्च करते हैं, तो इससे भगवान प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है। साथ ही कभी भी धन की कमी नहीं होती है और हमेशा पैसों से तिजोरी भरी रहती है।
