- Hindi News »
- Religion »
- Mythological Story Related To Rakshabandhan
द्वापर युग से है रक्षाबंधन का संबंध, जानिए इससे जुड़ी पौराणिक कथा
भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक 'रक्षाबंधन' का पावन पर्व इस बार 19 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। सनातन धर्म में प्यार और रिश्तों के त्योहार 'रक्षा बंधन' का बहुत अधिक महत्व है। यहां जानिए रक्षाबंधन की शुरुआत से जुड़ी पौराणिक कथा।
- Written By: रीना पंवार

प्रतिकात्मक तस्वीर (सौजन्य सोशल मीडिया)
हर साल की तरह इस बार भी सावन महीने के पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन का पावन त्योहार पूरे देशभर में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक ‘रक्षाबंधन’ का पावन पर्व इस बार 19 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा।
सनातन धर्म में प्यार और रिश्तों के त्योहार ‘रक्षा बंधन’ का बहुत अधिक महत्व है। लेकिन क्या आपको पता है कि राखी के त्योहार की शुरुआत कैसे हुई? आइए जानें रक्षाबंधन की शुरुआत से जुड़ी पौराणिक कथा-
कृष्ण-द्रौपदी से जुड़ी है कथा
पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब भगवान श्रीकृष्ण ने अपने सुदर्शन चक्र से शिशुपाल का वध किया था, तब उनकी उंगली में सुदर्शन चक्र से चोट लग गई थी। यह देखकर तब द्रौपदी ने अपनी साड़ी का एक टुकड़ा फाड़कर श्रीकृष्ण की उंगली पर बांध दिया था। यह देखकर श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को आशीर्वाद देते हुए कहा था कि वो उनकी साड़ी के इस टुकड़े की कीमत जरूर अदा करेंगे। कालान्तर में जब महाभारत में द्यूत क्रीड़ा के दौरान युद्धिष्ठिर द्रौपदी को हार गए थे, तब दुर्योधन की ओर से मामा शकुनि ने द्रौपदी को जीता था।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
कृष्ण ने रखी राखी की लाज
पांडवों को नीचा दिखाने और उनका अपमान करने के लिये तब दुशासन, द्रौपदी को बालों से पकड़कर घसीटते हुए सभा में ले आया था। यहां द्रौपदी का चीरहरण किया गया। इस दौरान द्रौपदी ने सबके सामने मदद की भीख मांगी। सभा में सभी को मौन देख अंत में द्रौपदी ने वासुदेव श्रीकृष्ण का आह्वान किया। श्रीकृष्ण को पुकारते हुये द्रौपदी ने कहा, “हे गोविंद! आज आस्था और अनास्था के बीच युद्ध है। मुझे देखना है कि क्या सही में ईश्वर है।” तब द्रौपदी की लाज बचाने के लिए श्रीकृष्ण ने चमत्कार किया। वो द्रौपदी की साड़ी को तब तक लंबा करते गए जब तक दुशासन थक कर बेहोश नहीं हो गया। इस तरह श्रीकृष्ण ने द्रौपदी की राखी की लाज रखी।
सिकंदर से जुड़ी है अन्य कथा
रक्षाबंधन को लेकर एक कथा सिकंदर से भी जुड़ी हई है। इतिहास में दर्ज इस कथा के अनुसार, सिकंदर पूरे विश्व को फतह करने निकला था। इस दौरान जब वह भारत आया तो उसका सामना यहां भारतीय राजा पुरु से हुआ। राजा पुरु बहुत वीर और बलशाली थे। उन्होंने युद्ध में सिकंदर को धूल चटा दी। इसी दौरान सिकंदर की पत्नी को भारतीय त्योहार रक्षाबंधन के बारे में पता चला। तब उन्होंने अपने पति सिकंदर की जान बख्शने के लिए राजा पुरु को राखी भेजी।
इस बात पर पुरु आश्चर्य में पड़ गए, लेकिन उन्होंने राखी के धागों का सम्मान करते हुए युद्ध के दौरान सिकंदर पर वार नहीं किया। युद्ध के दौरान सिकंदर पर वार करने के लिये जब पुरु ने अपना हाथ उठाया तो कलाई में राखी देखकर वे ठिठक गए और वार न कर सके। इस कारण उन्हें बंदी बना लिया गया। दूसरी ओर बंदी बने पुरु की कलाई में राखी को देखकर सिकंदर ने भी अपना बड़ा दिल दिखाया और पुरु को उनका राज्य वापस कर दिया।
लेखिका- सीमा कुमारी
Mythological story related to rakshabandhan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










