-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Mulank 1 Traits People Born On 1 10 19 28 Numerology Personality
Mulank 1: 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्म लेने वालों में क्या होता है ख़ास? जानिए
- Written By: सीमा कुमारी
Mulank 1 Love Life: अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है। ऐसे लोग आत्मविश्वासी, नेतृत्व क्षमता से भरपूर और नई शुरुआत करने में आगे रहते हैं।

Numerology Number 1 ( सौ.सोशल मीडिया)
1 Mulank Wale Log: हिंदू एवं ज्योतिष शास्त्र में न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष का विशेष महत्व होता है। इसके अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि उसके स्वभाव, सोच और जीवन की दिशा के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।
1, 10, 19 और 28 तारीखों में जन्मे लोग
जिन लोगों का जन्म महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 (Mulank 1)होता है। यह मूलांक बेहद खास माना जाता है, क्योंकि यह नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और नई शुरुआत का प्रतीक होता है।
मूलांक 1 वाले ग्रहों का राजा
न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में मूलांक 1 वाले व्यक्ति को ग्रहों का राजा कहा जाता है। इसी कारण इन तारीखों में जन्मा व्यक्ति जन्मजात राजा होता है। सूर्य व्यक्ति को आत्मबल, ऊर्जा, पहचान और सफलता देने वाला ग्रह है।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Vishnu Puja : देवशयनी एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल
Lord Shiva Worship: सावन का पहला सोमवार है बेहद शुभ, शिक्षा और करियर में तरक्की के लिए न भूलें ये अचूक उपाय
एक्सीडेंट या अशुभ घटनाओं से बचने के लिए गाड़ी में रखें ये शुभ चीजें, मान्यता है दुर्घटनाएं रहेंगी कोसों दूर
Chaturmas 2026: कब से शुरू हो रहा है चातुर्मास? भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ सकता है भारी
यही कारण है कि मूलांक 1 वाले लोग अक्सर भीड़ से अलग नजर आते हैं और अपनी अलग पहचान बनाना पसंद करते हैं। ये जल्दी गिवअप नहीं करते हैं। आइए जानते हैं कि इन तारीखों में जन्मे लोगों में कौन-कौन सी खास खूबियां होती हैं।
मूलांक 1 वाले व्यक्ति में कौन-कौन सी खास खूबियां होती हैं
-
नेतृत्व करने की जबरदस्त क्षमता
मूलांक 1 वाले लोग नैचुरल लीडर होते हैं। ये खुद रास्ता बनाना पसंद करते हैं और जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं हटते। इनके आत्मविश्वास और फैसलों की वजह से लोग इन्हें गंभीरता से लेते हैं।
-
आत्मविश्वास से भरी पर्सनैलिटी
इन लोगों के अंदर आत्मविश्वास कूट-कूटकर भरा होता है। ये अपनी बात खुलकर रखते हैं और अपने फैसलों पर भरोसा करते हैं। मुश्किल परिस्थितियों में भी ये घबराते नहीं हैं, बल्कि समाधान ढूंढने की कोशिश करते हैं। यही आत्मविश्वास इन्हें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है।
-
नई शुरुआत पर विश्वास रखते हैं
मूलांक 1 वाले लोग नई चीजें शुरू करने से नहीं डरते हैं। ये रिस्क लेने में विश्वास रखते हैं और अपने दम पर कुछ नया करने की चाह रखते हैं। बिजनेस, करियर या किसी भी क्षेत्र में ये लोग इनोवेशन और क्रिएटिविटी के साथ आगे बढ़ते हैं।
-
सही निर्णय लेने की क्षमता रखते
इनकी सोच साफ और स्पष्ट होती है। ये लोग ज्यादा कन्फ्यूजन में नहीं रहते और सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता रखते हैं। यही वजह है कि ये अक्सर अपने फैसलों से सफलता हासिल कर लेते हैं।
मूलांक 1 वाले लोग अपने काम के लिए पहचान और सम्मान चाहते हैं। ये मेहनत भी उसी दिशा में करते हैं, जहां उन्हें सराहना मिले। ये लोग भीड़ में खोने के बजाय अपनी अलग पहचान बनाना पसंद करते हैं।
-
ईमानदारी और जिम्मेदारी की भावना
ये लोग अपने काम और रिश्तों के प्रति ईमानदार होते हैं। जिम्मेदारी निभाने में ये पीछे नहीं हटते और जिस काम को हाथ में लेते हैं, उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करते हैं।
यह भी पढ़ें- Panchak: वरुथिनी एकादशी पर पंचक के साए का क्या होगा असर? नोट कीजिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पारण और उपाय
-
थोड़ा जिद्दी और गुस्सैल
जहां इतनी खूबियां होती हैं, वहीं कुछ कमियां भी देखने को मिलती हैं। मूलांक 1 वाले लोग कभी-कभी जिद्दी हो जाते हैं और अपनी बात मनवाने की कोशिश करते हैं। गुस्सा भी जल्दी आ सकता है, लेकिन यह ज्यादा देर तक नहीं रहता।
-
किन क्षेत्रों में बनाते हैं अपना करियर
न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 वाले लोग प्रशासन, मैनेजमेंट, बिजनेस, राजनीति या किसी भी लीडरशिप रोल में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। ये खुद के दम पर सफलता पाने में विश्वास रखते हैं और अक्सर ऊंचे पदों तक पहुंचते हैं।
Mulank 1 traits people born on 1 10 19 28 numerology personality
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
SIR अभियान में बड़ी प्रगति: 84% मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र, 5 करोड़ फॉर्म डिजिटाइज
Jul 23, 2026 | 08:50 AMनवभारत विशेष: छात्रों का गुस्सा यूं ही नहीं फूटा, वर्षों की निराशा का है नतीजा
Jul 23, 2026 | 08:50 AMबालाघाट में छात्र ने कलेक्ट्रेट में फोड़ा पटाखा, अगले दिन एसपी ऑफिस पहुंचकर मांगी माफी, ये थी वजह
Jul 23, 2026 | 08:48 AMक्या अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ जाएगा ये शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड? 2026 में 9 डक ने बढ़ाई चिंता
Jul 23, 2026 | 08:43 AMNavabharat Nishanebaaz: कॉकरोचों पर पुलिस को आया तैश जिसकी लाठी, उसकी भैंस
Jul 23, 2026 | 08:41 AMCrude Oil: पेट्रोल-डीजल के दाम में आएगा बड़ा उछाल? विदेश से मिली चेतावनी, 120 डॉलर के पार पहुंचेगा क्रूड ऑयल
Jul 23, 2026 | 08:36 AMAnger Control: आपको भी बात-बात पर आता है गुस्सा? इन असरदार तरीकों से करें कंट्रोल
Jul 23, 2026 | 08:28 AMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














