-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Heroes Of Philanthropy List Nandan Nilekani Kp Singh Nikhil Kamath
दानशीलता की भावना, स्वभाव से परोपकारी होते हैं कुछ उद्योगपति
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

कुछ लोगों में उदारता जन्मजात होती है. वे केयर और शेयर में विश्वास रखते हैं अपने पुरुषार्थ से अर्जित धन का कुछ हिस्सा समाज, शिक्षा संस्थाओं और जरूरतमंदों को स्वेच्छा से देना चाहते हैं. फोर्ब्स एशिया की ‘हीरोज ऑफ फिलैंथ्रापी’ (Heroes of Philanthropy) सूची में इंफोसिस के सहसंस्थापक नंदन निलेकणि, डीएलएफ के मानद चेयरमैन केपी सिंह और जेरोधा के सह संस्थापक निखिल कामथ को शामिल किया गया. कुछ सफल उद्योगपतियों को अपनी शिक्षा संस्था या अल्मामैटर से लगाव रहता है.
नंदन नीलेकणि ने आईआईटी बाम्बे को 3.2 अरब रुपए का दान दिया था. केपी सिंह ने परोपकारी कार्यों के लिए रियल एस्टेट कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचकर 7.3 अरब जुटाए. निखिल कामथ की यूट्यूब पॉडकास्ट सीरीज दर्शकों द्वारा चुनी गई चैरिटी को 1 करोड़ रुपए तक दे रही है. विदेश में ऐसे दानदाताओं की तादाद ज्यादा है. बिल गेट्स उद्योगपतियों का भोज आयोजित करते हैं जिसमें शामिल होनेवाले लोग अपनी चैरिटी की रकम का ऐलान करते हैं.
वारेन बफे का नाम भी दानदाताओं में मशहूर है. भारत में प्राचीनकाल से दानवीरों की परंपरा चली आई है. राजा बलि और कर्ण को महादानी कहा जाता है. कन्नौज का राजा हर्षवर्धन भी समय-समय पर गंगा तट पर सारी संपत्ति दान कर देता था और फिर अपनी बहन राजश्री का दिया हुआ चीवर (गेरूआ वस्त्र) पहन लेता था.
सम्बंधित ख़बरें
निखिल कामत और एलन मस्क के पॉडकास्ट का टीजर वायरल, लोगों ने पूछा- यह सच है या AI
निखिल कामत का विवादित बयान- 25 की उम्र में MBA करना बेवकूफी, MBA छात्रा ने दिया करार जवाब
Zerodha स्कैम है… मेरे पैसे नहीं निकालने दे रही, निवेशक ने उठाया सवाल, तो फाउंडर को देनी पड़ी सफाई
आइडियोलॉजी नहीं आइडियलिज्म ज़रूरी…पहले पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने कही बड़ी बात, देखिए वीडियो
राजा दशरथ ने राम के विवाह के समय इतना दान दिया कि सारे भिक्षुक मालामाल हो गए थे. उन्हें भीख मांगने की जरूरत ही नहीं रह गई थी. इसका उल्लेख करते हुए रामचरित मानस के अयोध्याकांड में पंक्ति है- जाचक सकल अजाचक कीन्हे! राजस्थानी समाज ने देश के जिस कोने में जाकर व्यवसाय किया या धन कमाया, वहां मंदिर, धर्मशालाएं, गौशाला, स्कूल कालेज खोले, छात्रवृत्तियां दीं.
समाज को कुछ न कुछ लौटाने की भावना जिसके मन में हो वही इस तरह की चैरिटी करता है. दूसरी ओर कुछ ऐसे भी उद्योगपति होते हैं जिनकी मानसिकता दान देने की नहीं होती. लोग टाटा और अंबानी के बीच इसी आधार पर फर्क करते हैं. विदेश में उद्योगपतियों की दानशील प्रवृत्ति इसलिए भी है क्योंकि वहां लोगों का भारत के समान अपनी संतानों या परिजनों के प्रति लगाव नहीं रहता. ऐसे उद्योगपति अपनी अगली पीढ़ी के लिए धन की व्यवस्था नहीं करते.
मिलिनेयर पिता भी चाहता है कि 15 वर्ष की उम्र के बाद उसकी संतान खुद अपना खर्च उठाए. वह होटल में वेटर का काम करे, पर्यटन स्थल पर गाइड बने, लानमूवर से घास काटे और अपनी पढ़ाई का खर्च उठाए. जरूरत पड़ने पर ऐसे धनी व्यक्ति अपनी संतान को लोन देते हैं जो उन्हें लौटाना पड़ता है. भारत और विदेश का यही अंतर है. यहां लोग 7 पीढ़ी के लिए धन जमा करेंगे जबकि विदेशी उद्योगपति चैरिटी में देने के लिए उसका ट्रस्ट बना देगा.
Heroes of philanthropy list nandan nilekani kp singh nikhil kamath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, लाल निशान में खुले निफ्टी-सेंसेक्स; निवेशकों का 2.3 लाख करोड़ स्वाहा
Jul 23, 2026 | 09:37 AMUS-Saudi Nuclear Deal: अमेरिका और सऊदी के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता, अब खाड़ी देश में लगेगा न्यूक्लियर प्लांट
Jul 23, 2026 | 09:36 AMPassport Index: हेनले पासपोर्ट रैंकिंग में सिंगापुर पहले स्थान पर, जानें भारत और पाकिस्तान का हाल
Jul 23, 2026 | 09:32 AMडॉक्टरों पर हिंसा के खिलाफ IMA का ‘डिजिटल ग्रिड’: भारत में 77% डॉक्टर शिकार; केंद्रीय कानून की उठी मांग
Jul 23, 2026 | 09:28 AMThe Odyssey BO Collection: छठें दिन भी बरकरार रहा द ओडिसी का जलवा, फिर भी 100 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
Jul 23, 2026 | 09:25 AMहमारे युवाओं से बढ़कर कुछ नहीं… पेपर लीक पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा एक्शन, फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होगा फैसला
Jul 23, 2026 | 09:21 AMपन्ना में थाने से पुलिस की कार लेकर भागा युवक, बाजार में मचाया तांडव, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Jul 23, 2026 | 09:21 AMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














