चुंबक की तरह पैसे खींचता है यह पौधा, मनी प्लांट से भी पावरफुल! घर की इस दिशा में लगा कर देखिए
Crassula Plant:वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रसुला पौधा घर में सुख-समृद्धि और धन आकर्षित करने वाला माना जाता है। सही दिशा में लगाने से यह सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद करता है।
- Written By: सीमा कुमारी
जेड प्लांट (सौ.सोशल मीडिया)
Money Plant Se Bhi Jyada Powerful Paudha:वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है। अक्सर लोग घर में सुख-समृद्धि के लिए मनी प्लांट जरुर लगाते हैं। ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद करता है। लेकिन एक और पौधा है जिसे मनी प्लांट से भी ज्यादा शुभ माना जाता है। इस पौधे का नाम क्रसुला का पौधा है, जिसे जेड प्लांट या कुबेर पौधा भी कहा जाता है।
क्रसुला का पौधा धन और तरक्की के रास्ते खुलते हैं
वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार, क्रसुला का पौधा घर में अच्छी ऊर्जा लाने में मदद करता है। ऐसा माना जाता है कि इसे घर में लगाने से धन और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
कहा जाता है कि जैसे चुंबक लोहे को अपनी ओर खींचता है, वैसे ही यह पौधा सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर खींचता है और घर की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसलिए कई लोग इसे अपने घर या ऑफिस में लगाना पसंद करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Parthiv Shivling: पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा क्या है? जानिए इसके विशेष नियम
Pradosh Vrat Rules: प्रदोष व्रत में भूल से भी न हो ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान
क्रसुला का पौधा लगाने की क्या सही दिशा?
वास्तु शास्त्र में किसी भी चीज का पूरा लाभ तभी मिलता है जब उसे सही दिशा में रखा जाए।
-
घर के मुख्य द्वार
वास्तु के नियमों के मुताबिक, क्रसुला के पौधे को घर के मुख्य द्वार के दाईं ओर रखना सबसे शुभ माना जाता है।
अगर आप इसे मुख्य द्वार पर रखते हैं, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने से रोकता है।
-
ऑफिस की डेस्क
क्रसुला के पौधे को ऑफिस की डेस्क पर रखने से व्यापार में उन्नति और पदोन्नति के योग बनते हैं।
-
दक्षिण दिशा लगाना अशुभ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पौधे को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे विपरीत परिणाम मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-चैत्र का महीना हुआ शुरू, अगले एक महीने न खाएं ये चीजें, जानिए आपके भले की कुछ और जरूरी बातें
-
आर्थिक तंगी से दिलाता निजात
अगर आप लंबे समय से कर्ज या पैसों की किल्लत से जूझ रहे हैं, तो क्रसुला का पौधा एक उम्मीद की किरण बन सकता है। प्राचीन शास्त्रों में वर्णित प्रकृति के नियमों के आधार पर, यह पौधा न केवल धन को आकर्षित करता है बल्कि परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य भी बढ़ाता है।
