- Hindi News »
- Religion »
- Monthly Shivratri Will Be Celebrated On 4th July
‘आषाढ़ी शिवरात्रि’ इस दिन, बन रहा है भद्रावास योग, जानिए पूजा की तिथि और शुभ मुहूर्त
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग श्रद्धा और समर्पण के साथ यह व्रत रखते हैं, भगवान शिव और माता पार्वती उन्हें सभी सांसारिक सुख, धन, समृद्धि आदि प्रदान करती हैं।'मासिक शिवरात्रि' (Masik Shivratri 2024) का व्रत हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है।
- Written By: दीपिका पाल

मासिक शिुवरत्रि 2024 (सौ.सोशल मीडिया)
देवों के देव महादेव एवं जगत जननी आदिशक्ति मां पार्वती को समर्पित ‘मासिक शिवरात्रि’ (Masik Shivratri 2024) का व्रत हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है। इस बार आषाढ़ माह यानी जुलाई माह की ‘मासिक शिवरात्रि’ (Masik Shivratri 2024) 4 जुलाई, गुरुवार को मनाई जाएगी।
कहा जाता है कि शिवरात्रि का व्रत करने से विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं, कुंवारी कन्याओं को अच्छे वर की प्राप्ति होती है। इस बार शिवरात्रि पर बेहद शुभ संयोग बनने जा रहे हैं। ऐसे में आइए जान लें। शिवरात्रि की सही तिथि, मुहूर्त और शुभ योग कौन-से हैं।
शुभ मुहूर्त
आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी 4 जुलाई को सुबह 5 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 5 जुलाई को सुबह 5 बजकर 57 मिनट पर होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 4 जुलाई को मासिक शिवरात्रि है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
इस बार मासिक शिवरात्रि पर दुर्लभ वृद्धि योग बन रहा है। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन भद्रावास योग भी बन रहा है। इस दिन भद्रा स्वर्ग लोक में रहेंगी। भद्रा के स्वर्गवास के दौरान मानव समाज को शुभ फल मिलते हैं।
ऐसे करें मासिक शिवरात्रि पूजा
1- मासिक शिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।
सीधे हाथ में पानी और चावल लेकर व्रत और पूजा करने का संकल्प लें।
2- भोलेनाथ की पूजा के पहले सारी तैयारी करें।
पूजा घर में शाम 6 बजे से पहले शिवलिंग स्थापित करें और पूजा शुरू करें।
3- पूजा में शिवलिंग का विधि विधान से अभिषेक करें। अबीर, गुलाल, फूल, रोली, बिल्व पत्र, धतूरा, शमी, अक्षत अर्पित करें।
4- पूजा के बाद शिव चतुर्दशी व्रत की कथा पढ़ें और रात जागरण करें।
अब अंतिम प्रहर की पूजा करें और भगवान शिव को भोग अर्पित करें और आरती करें।
मासिक शिवरात्रि की महिमा
सनातन धर्म में मासिक शिवरात्रि का खास महत्व है। यह दिन पूरी तरह से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग श्रद्धा और समर्पण के साथ यह व्रत रखते हैं, भगवान शिव और माता पार्वती उन्हें सभी सांसारिक सुख, धन, समृद्धि आदि प्रदान करती हैं।
यह व्रत उन भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, जो मनचाहे विवाह की कामना करते हैं। इस शुभ दिन पर उन्हें देवी पार्वती को श्रृंगार का सामान और भगवान शिव को वस्त्र चढ़ाने की सलाह दी जाती है। लेखिका- सीमा कुमारी
Monthly shivratri will be celebrated on 4th july
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










