मासिक शिवरात्रि 2026 में किन गलतियों से बचें? पूजा में करें ये 3 काम, महादेव शिव जी की मिलेगी विशेष कृपा
Masik Shivratri Ke Upay: मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष चीजें अर्पित करना शुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन पूजा करते समय कुछ गलतियों से बचना भी बेहद जरूरी होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान शिव (सौ.सोशल मीडिया)
Bholenath Ko Kaise Khush Kare: कल 17 मार्च को साल 2026 की पहली चैत्र मासिक शिवरात्रि मनाई जा रही है। हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाने वाली मासिक शिवरात्रि का अपना अलग ही महत्व होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा होती है। शिवभक्तों के लिए तो ये दिन बेहद ही खास होता है।
हिंदू धर्म मान्यताओं के हिसाब से जो लोग मासिक शिवरात्रि को पूजा पाठ करते हैं और व्रत रखते हैं, उनकी जिंदगी के सारे दुख खत्म हो जाते हैं।
ज्योतिषयों के अनुसार,मासिक शिवरात्रि के दौरान कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि आखिर इस दिन कौन-कौन सी गलतियों को करने से बचना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Kaal Bhairav Puja: सावन कालाष्टमी कल, काल भैरव की पूजा में करें ये एक काम, भय-संकट रहेंगी दूर
Mangala Gauri Vrat 2026: कौन-सा भोग मां गौरी को सबसे अधिक प्रिय है मां पार्वती की कृपा से बदल सकती है किस्मत
Seven Gates Of Vaikuntha: वैकुंठ के 7 द्वार क्या हैं? जानें काम, क्रोध और अहंकार के पीछे छिपा आध्यात्मिक रहस्य
Premanand Ji Maharaj: सुबह उठते ही फोन नहीं, पहले करें इन संतों का स्मरण; प्रेमानंद जी महाराज ने बताई इसकी वजह
कौन-कौन सी गलतियों को करने से बचें
-
मास-मदिरा और लहसुन-प्याज
ज्योतिषयों का मानना है कि, मासिक शिवरात्रि के दौरान मास-मदिरा और लहसुन-प्याज नहीं खाना चाहिए। दरअसल इस दौरान तामसिक भोजन खाने की मनाही होती है।
-
व्रत बीच में न तोड़े
मासिक शिवरात्रि पर अगर आप व्रत रख रहे हैं तो इसे पूरा जरूर करें। बीच में अगर ये व्रत टूटता है तो इसे शुभ नहीं माना जाता है।
-
अशुद्ध वस्तु को प्रयोग न करें
जब आप शिवलिंग की पूजा करें तो इस दौरान किसी भी अशुद्ध वस्तु को प्रयोग में ना लेकर आए। इससे ये पूजा अधूरी मानी जाती है।
-
ईर्ष्या की भावना न रखें
मासिक शिवरात्रि वाले दिन मन को शांत रखें। किसी से ईर्ष्या की भावना ना करें। ना ही गुस्सा करें और बहसबाजी से तो बिल्कुल बचें।
-
धूम्रपान ना करें
मासिक शिवरात्रि वाले दिन धूम्रपान ना करें। साथ किसी भी तरह के नशीले पदार्थ के सेवन से बचना चाहिए।
-
काले वस्त्रों का परहेज
शास्त्रों के अनुसार, महादेव की पूजा में काले रंग के कपड़े पहनना शुभ नहीं माना जाता है।
-
केतकी का फूल और सिंदूर
शिवलिंग पर कभी भी केतकी का फूल और सिंदूर (हल्दी-कुंकुम) न चढ़ाएं। यह शिव पूजा में वर्जित माना गया है।
मासिक शिवरात्रि के दिन क्या करें?
-
ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ सफेद या हल्के रंग के वस्त्र पहनें।
-
ब्रह्मचर्य का पालन करें
शिवरात्रि की रात आध्यात्मिक ऊर्जा की रात मानी जाती है। इस दिन शरीर और मन दोनों से ब्रह्मचर्य का पालन करना आवश्यक होता है।
ये भी पढ़ें-17 मार्च को है मासिक शिवरात्रि, नोट कीजिए पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त और व्रत के नियम
-
सात्विक आहार करें
यदि आप इस दिन व्रत नहीं भी कर रहे हैं, तब भी केवल सात्विक आहार का ही सेवन करें।
-
रात्रि जागरण
यदि संभव हो, तो रात में जागकर शिव चालीसा, रुद्राष्टकम या शिव भजनों का पाठ करें।
