Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

माघ पूर्णिमा के दिन क्या नहीं करें? तुरंत गांठ बांध लीजिए, पालन करेंगे तो सुख-समृद्धि के मार्ग खुलेंगे

Magh Purnima vrat Rules: माघ पूर्णिमा का दिन अत्यंत पवित्र माना जाता है, लेकिन इस दिन कुछ कामों को करना वर्जित है। जानिए माघ पूर्णिमा के दिन क्या नहीं करना चाहिए और किन बातों की गांठ बांधनी चाहिए।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jan 19, 2026 | 10:02 PM

माघ पूर्णिमा (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Magh Purnima Auspicious Time: पूर्णिमा तिथि हिंदू धर्म में सबसे शुभ तिथियों में से एक मानी जाती है। पूर्णिमा का व्रत हर महीने में रखा जाता है। साल 2026 में माघ महीने की पूर्णिमा 01 फरवरी 2026 को रखा जाएगा। धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, माघ पूर्णिमा के दिन देवता स्वर्ग से उतरकर गंगा स्नान के लिए धरती लोक आते हैं। इस दिन किया गया दान, स्नान और व्रत व्यक्ति के जन्म-जन्मांतर के पापों को धो देता है।

हालांकि, इस पावन तिथि पर कुछ विशेष नियमों का पालन हर किसी को करना चाहिए, क्योंकि इसके बिना इस पावन तिथि का पूरा फल नहीं मिलता है। आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा पर क्या करें और क्या नहीं?

 माघ पूर्णिमा पर क्या करें

माघ पूर्णिमा हिंदू धर्म में स्नान, दान और पुण्य का विशेष पर्व माना जाता है। इस दिन किए गए सही कर्म जीवन में सुख-समृद्धि और शांति लाते हैं, वहीं कुछ कार्यों से बचना भी जरूरी माना गया है।

सम्बंधित ख़बरें

आ गई माघ पूर्णिमा की सही तिथि, जानिए किस दिन पड़ रही है और क्या है पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त

बसंत पंचमी पर हर तरफ क्यों होता है पीला ही पीला? पहली बार पढ़िए इस बात का रहस्य

महाभारत का रहस्यमयी पात्र घटोत्कच: एक भूल, एक श्राप और तय हो गई वीर की मृत्यु

कुछ दिन ये नियम अपना लो, जीवन बदल जाएगा, प्रेमानंद जी महाराज का शांति पाने का सरल मार्ग

प्रातःकाल स्नान करें

ज्योतिषयों के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से पहले किसी पवित्र नदी, विशेषकर गंगा में स्नान करना बहुत शुभ होता है। अगर आप नदी तक नहीं जा सकते, तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इससे गंगा स्नान के समान पुण्य फल मिलता है।

सत्यनारायण कथा का पाठ

माघ पूर्णिमा पर भगवान विष्णु के सत्यनारायण स्वरूप की कथा सुनना और उनकी पूजा-अर्चना करना भी बहुत शुभ माना जाता है। इसके बाद तिल, कंबल, घी और अन्न का दान किसी जरूरतमंद या ब्राह्मण को जरूर करें।

चंद्रमा को अर्घ्य दें

पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ होते हैं। ऐसे में रात में चंद्रमा को दूध और जल का अर्घ्य दें। साथ ही मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए खीर का भोग लगाएं और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

तर्पण करें

माघ पूर्णिमा पितरों की कृपा पाने के लिए भी बहुत कल्याणकारी मानी गई है। इस दिन तर्पण करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

माघ पूर्णिमा के दिन क्या नहीं करें

तामसिक भोजन से लेकर लड़ाई-झगड़ा न करें

माघ पूर्णिमा के दिन भूलकर भी मांस, मदिरा, प्याज या लहसुन का सेवन न करें। इस दिन पूरी तरह सात्विक भोजन करें। इसके अलावा, पूर्णिमा के दिन घर में लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए। इस दिन किसी गरीब, बुजुर्ग या असहाय व्यक्ति का अपमान करने से चंद्रमा रुष्ट हो जाते हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ता है।

ये भी पढ़ें-आ गई माघ पूर्णिमा की सही तिथि, जानिए किस दिन पड़ रही है और क्या है पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त

देर तक सोना और तुलसी के पत्ते तोड़ना वर्जित

इस पावन तिथि पर देर सुबह तक नहीं सोना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सूर्योदय के समय सोने से सकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। एकादशी और पूर्णिमा जैसी तिथियों पर तुलसी के पत्ते तोड़ना वर्जित माना गया है। इसलिए पूजा के लिए एक दिन पहले ही तुलसी दल तोड़कर रख लें।

Magh purnima what not to do for prosperity

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 19, 2026 | 10:02 PM

Topics:  

  • Lord Vishnu
  • Magha Purnima
  • Religion

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.