पितृपक्ष में इन 4 विशेष स्थानों पर जलाएं दीया, पित्र होंगे प्रसन्न, मिलेगी उनकी विशेष कृपा
पितृ पक्ष में अगर हम अपने पूर्वजों को प्रसन्न कर लें तो जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है। आप इस दौरान न केवल दान-पुण्य करके बल्कि कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाकर भी पितरों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं
- Written By: सीमा कुमारी
पितृपक्ष में इन 4 विशेष स्थानों पर जलाएं दीया, पितर होंगे प्रसन्न, मिलेगी उनकी विशेष कृपा
सनातन धर्म में ‘पितृ पक्ष’ (Pitru Paksha 2024) का बड़ा महत्व है। इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 17 सितंबर, दिन शनिवार से हो रही है। पितृपक्ष 16 दिनों तक चलता है और लोग इस दौरान अपने पित्रों की आत्मा की शांति के लिए कई प्रकार के अनुष्ठान करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान पिंड दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन की सभी मुश्किलों का अंत होता है। भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से पितृपक्ष शुरू होता है वहीं आश्विन अमावस्या को पितृ पक्ष खत्म होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष में अगर हम अपने पूर्वजों को प्रसन्न कर लें तो जीवन की कई समस्याओं से हमको छुटकारा मिल जाता है। साथ ही पितृदोष से भी मुक्ति मिलती है। आप इस दौरान न केवल दान-पुण्य करके बल्कि कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाकर भी पितरों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानें इस बारे में-
दक्षिण दिशा में जलाएं चौमुखी दीपक
सम्बंधित ख़बरें
प्यार, धोखा, साजिश और 400 फीट गहरी खाई की खौफनाक दास्तान, जानें केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
बुरहानपुर के गांवों में मुफ्त शराब बांटकर वीडियो बनाने का आरोप; प्रशासन के सामने उठी कार्रवाई करने की मांग
Love and War Set Accident: भंसाली की फिल्म की शूटिंग के दौरान गई एक जान, AICWA ने की सख्त कार्रवाई की मांग
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
वास्तु शास्त्र की मानें तो, दक्षिण दिशा में अगर हम चौमुखी दीपक जलाते हैं, तो पितृ प्रसन्न होते हैं। यह यम की दिशा भी मानी जाती है, इसलिए इस दिशा में दीपक जलाकर पूर्वजों की आत्मा तृप्त होती है। चौमुखी दीपक दक्षिण दिशा में जलाने पर आपको पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है। यह उपाय करने से आपको करियर-कारोबार में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकती है। इसलिए हर किसी को पितृ पक्ष के दौरान यह कार्य अवश्य करना चाहिए।
पितरों की तस्वीर के समाने जरूर जलाएं दीपक
पितृ पक्ष के दौरान पित्रों की तस्वीर के समाने दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से आप पितरों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं। आपका ऐसा करना पितरों को प्रसन्न करता है।
मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान घर के मुख्य द्वार पर दीपक अवश्य जलाएं। यह कार्य आप पितृपक्ष में हर दिन कर सकते हैं। घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से आपके जीवन की नकारात्मकता भी दूर होती है और साथ ही पितृ भी प्रसन्न होते हैं।
पीपल के पेड़ तले जलाएं दीपक
अगर आप पितृ पक्ष के दौरान पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाते हैं, तो इससे पितरों की कृपा आप पर बरसती है। साथ ही यह कार्य करके पितरों की आत्मा को भी शांति मिलती है। ऐसा करने से पितृ आपको सही मार्ग दिखाते हैं और जीवन में आपको सफलता प्राप्त होती है।
