सावन के सभी सोमवार घर के इन स्थानों पर जलाएं दीया, कष्टों से मिलेगी मुक्ति
सावन का पावन महीना भगवान शिव को समर्पित है इसलिए सावन में दीपक जलाने का बड़ा महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान भोलेनाथ की खास पूजा करने से घर के सभी कष्टों का निवारण होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
सोमवार को इन स्थानों पर जलाएं दीपक (सौ.सोशल मीडिया)
Sawan 2025: भगवान शिव को समर्पित सावन महीने शुरुआत हो चुकी है। इस पूरे महीने शिव भक्त भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना और सोमवार व्रत करते हैं। वहीं, इस दौरान कुछ खास उपाय भी किए जाते हैं। कहा जाता है कि जिन्हें करने से घर की दरिद्रता दूर होती है। साथ ही, भौतिक सुखों की प्राप्ति।
आपको बता दें, इसके अलावा इस दौरान, सावन के प्रत्येक सोमवार को दीपक जलाने का भी विशेष महत्व है, तो आइए इस खबर में जानते हैं कि दीपक किन प्रमुख स्थानों में जलाना चाहिए।
सोमवार को इन स्थानों पर जलाएं दीपक
-
मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक
सावन सोमवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने से रोकता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। कहा जाता है कि, मुख्य द्वार पर जलने वाला दीपक घर में आने वाले सुख-समृद्धि का प्रतीक होता है। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
इस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
-
तुलसी के पास जलाएं दीपक
सावन सोमवार के दिन तुलसी के पौधे के पास दीपक जरूर जलाएं। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना जाता है। कहते हैं कि इसमें भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में सावन के प्रत्येक सोमवार को शाम के समय तुलसी के पौधे के पास दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और जीवन में खुशहाली आती है।
-
पूजा घर पर जलाएं दीपक
सावन सोमवार पर अपने पूजा घर में भगवान शिव के सामने एक दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति आती है। इसके साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है।
-
रसोई घर पर जलाएं दीपक
कहा जाता है कि,घर की रसोई में भी दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि रसोई घर में मां अन्नपूर्णा का वास होता है, जो मां पार्वती का स्वरूप हैं। ऐसे में सावन सोमवार के दिन रसोई घर में एक दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
यह भी पढ़ें- सावन में के नॉन-वेज खाने की मनाही के पीछे धार्मिक वजह के साथ जुड़ा हुआ है साइंस
बेलपत्र के पेड़ के नीचे जलाएं दीपक
अगर आपके घर के आसपास बिल्व पत्र का पेड़ है, तो सावन के सोमवार के दिन उसके नीचे घी का दीपक जलाएं। बेलपत्र का पेड़ भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इसके नीचे दीपक जलाने से भगवान शिव खुश होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। यह विशेष रूप से शिव-पार्वती की कृपा पाने का एक अचूक उपाय माना जाता है।
