2026 की लड्डू मार होली कब है? किस दिन होगी लट्ठमार होली? जानिए ब्रज की होली का पूरा शेड्यूल

Braj Holi Schedule 2026: लड्डू मार और लट्ठमार होली की तिथियां और ब्रज में होने वाले पूरे होली उत्सव का शेड्यूल जानें, ताकि आप समय पर इस रंगीन और उल्लासपूर्ण पर्व का आनंद ले सकें।
Lathmar Holi 2026
लड्डू मार होली (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Lathmar Holi Kab Hai 2026: हिन्दू धर्म में होली एक ऐसा त्योहार है, जिसका बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है। हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला रंगों का त्योहार होली की धूम पूरे देशभर में देखने को मिलते हैं, लेकिन ब्रज की होली क्या कहने।

जैसा कि जानते है कि, ब्रज में होली की शुरुआत वंसत पंचमी के साथ ही हो जाती है। जो की इस बार 23 जनवरी से हो चुकी है। होली से पहले बरसाना और नंदगांव में लड्डू मार और लठमार होली खेली जाती है।

बता दें, बरसाना और नंदगांव में खेली जाने वाली होली रंगों से न खेल कर बल्कि लड्डू से खेली जाती है।

लड्डू मार होली के दौरान भक्तों पर लड्डुओं की वर्षा की जाती है, लेकिन क्या आपका पता है कि आखिर कैसे हुई लड्डू मार होली की शुरुआत हुई। अगर नहीं पता है, तो आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

कब खेली जाएगी लड्डू मार होली?

ज्योतिषयों के अनुसार, इस साल बरसाना के श्रीराधा रानी के मंदिर में 25 फरवरी को लड्डू मार होली का पर्व मनाया जाएगा। इसके अगले यानी दूसरे दिन 26 फरवरी को लठ्मार होली खेली जाएगी। इस दिन ब्रज की रौनक होली देखने लायक होती हैं।

कैसे शुरू हुई लड्डू मार की शुरुआत?

पौराणिक कथा के अनुसार, लड्डू मार की शुरुआत द्वापर युग से हुई। द्वापर युग में श्रीराधा रानी के पिता वृषभानु जी ने कृष्ण जी के गांव नंदगांव में होली खेलने का निमंत्रण भेजा। उनके निमंत्रण को भगवान श्रीकृष्ण ने स्वीकार किया। इसके बाद उन्होंने एक पंडा को बरसाना भेजा। जब बात का पता चला कि बरसाना भवान श्रीकृष्ण होली खेलने आएंगे, तो गोपियां खुशी से झूम उठीं और उन्होंने अत्यधिक खुशी में पंडा जी पर लड्डू फेंकना शुरू कर दिया और पंडा ने भी गोपियों पर लड्डू फेकें। ऐसा माना जाता है कि तभी से लड्डू मार होली की शुरुआत हुई।

ब्रज होली 2026 का शेड्यूल

  • 25 फरवरी -बरसाना में लड्डू मार होली
  • 26 फरवरी- बरसाना में लट्ठमार होली
  • 27 फरवरी- नदगांव में लठ्ठमार होली
  • 28 फरवरी- वृन्दावन में फूलों की होली
  • 01 मार्च- गोकुल में छड़ी मार होली
  • 02 मार्च- गोकुल में होली उत्सव
  • 03 मार्च- होलिका दहन
  • 04 मार्च- होली
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com