Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

व्यापारियों के लिए ‘लाभ पंचमी’ लाएगी लाभ ही लाभ, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

लाभ पंचमी का पर्व मुख्य रूप से गुजरात में मनाया जाता है। यहां लाभ पंचमी के दिन दिवाली उत्सव का समापन होता है। इस दिन को लाभ की दृष्टि से शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार लाभ पंचमी की पूजा करने से जीवन में खुशहाली, सुख समृद्धि, व्यवसाय में उन्नति और अच्छे भाग्य की प्राप्ति होती है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Nov 02, 2024 | 10:42 PM

व्यापारियों के लिए 'लाभ पंचमी' लाएगी लाभ ही लाभ

Follow Us
Close
Follow Us:

Labh Panchami 2024: हिंदू धर्म में लाभ पंचमी का खास महत्व है। यह त्योहार दिवाली पर्व के आखिरी दिन मनाया जाता है। इस बार लाभ पंचमी 6 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी।

यह पर्व मुख्य रूप से गुजरात में मनाया जाता है। यहां लाभ पंचमी के दिन दिवाली उत्सव का समापन होता है। इस दिन को लाभ की दृष्टि से शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार लाभ पंचमी की पूजा करने से जीवन में खुशहाली, सुख समृद्धि, व्यवसाय में उन्नति और अच्छे भाग्य की प्राप्ति होती है।

इसके साथ ही व्यापार में उन्नति के लिए भी ये पर्व खास माना जाता है। आइए जानें लाभ पंचमी कब है और शुभ मुहूर्त के बारे में।

सम्बंधित ख़बरें

Aaj Ka Rashifal 29 April: वृश्चिक राशि पर होगी गणेश जी की विशेष कृपा! मीन राशि वाले भूलकर भी न करें ये गलती

167 गेंदें और 400 रन…, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL में रचा इतिहास, इस मामले में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने रोका Punjab Kings का विजयी रथ, वैभव-यशस्वी की धांसू पारी, 6 विकेट से जीता मैच

लाभ पंचमी की तिथि

लाभ पंचमी के दिन प्रातः 06:12 बजे से प्रातः 10:08 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।

यह भी पढ़ें  मंगलवार को विनायक चतुर्थी, बन रहे हैं अद्भुत योग, ‘इस’ शुभ मुहूर्त में पूजा से जीवन की अड़चनें होंगी दूर

ऐसे करें लाभ पंचमी पूजा

पंचम पूजा के दिन भक्तों को प्रातः उठकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद भगवान सूर्य को जल से अर्घ्य देना चाहिए

शुभ चौघड़िया मुहूर्त में भगवान गणेश और शिव की मूर्तियों को स्थापित करें।
एक सुपारी लेकर उसको चारों ओर पवित्र धागा लपेटें।

इसके बाद उसे चावल की गोल ढेरी रख दें। हो सके तो भगवान गणेश की प्रतिमा को भी उसपर ही रखें।

भगवान गणेश को चंदन, सिंदूर, फूल और दूर्वा अर्पित करना चाहिए। वहीं भगवान शिव पर भस्म, बिल्व पत्र, धतूरे के फूल और सफेद वस्त्र अर्पित करना चाहिए।

भगवान गणेश को मोदक और भगवान शिव को दूध से बना प्रसाद चढ़ाना चाहिए।
भगवान शिव और गणेश के लिए लाभ पंचम मंत्र का जाप करना चाहिए।

लाभ पंचमी का पर्व धार्मिक महत्व

आपको बता दें, लाभ पंचमी का पर्व दिवाली के अंतिम दिन मनाया जाता है। इस दिन दुकानों को फिर से खोला जाता है और बही खाते की पूजा की जाती है। लाभ पंचमी का दिन नये बिजनेस की शुरुआत के लिए सबसे उत्तम माना जाता है।

लाभ पंचमी के दिन माता लक्ष्मी और गणेश जी की विधिवत पूजा- अर्चना करनी चाहिए। ये दिन सौभाग्य और लाभ लाने वाला माना जाता है। इस दिन माता पार्वती और शिव जी की भी पूजा की जाती है।

 

Labh panchami will bring only profit for traders

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 02, 2024 | 10:42 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.