- Hindi News »
- Religion »
- Kumbh Rashi Yearly Horoscope Prediction For Year 2025 Aquarius Horoscope 2025
कुंभ राशि के नौकरी करने वाले लोग न लें अपने बॉस से पंगा, भूमि और वाहन खरीदने से बचें
Aquarius Horoscope 2025 के अनुसार आपके लिए नया साल थोड़ा चैलेंजिंग हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को सावधान रहना होगा। साथ ही कुछ बातों के लिए पहले अलर्ट रहना होगा और इन उपायों को अपनाना होगा.....
- Written By: विजय कुमार तिवारी

कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल 2025
कुंभ राशिफल के अनुसार आपके लिए नया साल थोड़ा चैलेंजिंग हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को सावधान रहना होगा। स्वास्थ व शिक्षा के हिसाब से साल अच्छा ही गुजरेगा। आपके मन में उठ रहे सवालों के जवाब के लिए ही यह राशिफल तैयार किया गया है। आपको साल 2025 से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी जैसे कि करियर, शिक्षा, व्यापार, लव लाइफ, स्वास्थ्य सहित पारिवारिक जीवन आदि के बारे में वैदिक ज्योतिष पर आधारित आपको ज्योतिष व राशिफल के जानकार हनुमान मिश्र दे रहे हैं। इस राशिफल में आपको अचूक उपाय भी दिए जा रहे हैं।
कुम्भ राशि के लोगों का स्वास्थ्य
कुम्भ राशि वालों के लिए आने वाला साल स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह साल मिला-जुला या कभी-कभी एवरेज से कुछ हद तक कमजोर भी रह सकता है। तुलना करें तो साल का दूसरा हिस्सा अपेक्षाकृत ज्यादा अच्छा रहने वाला है। साल की शुरुआत से लेकर मार्च के महीने तक आपका लग्न या राशि स्वामी शनि अपनी ही राशि में रहेगा अर्थात प्रथम भाव में रहेगा। हालांकि शनि का पहले भाव में गोचर अच्छा नहीं होता है लेकिन अपनी राशि में होने के कारण वह कोई बहुत बड़ा नुकसान नहीं देगा। अर्थात कोई बहुत बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं देगा। मार्च के बाद आपका लग्न या राशि स्वामी दूसरे भाव में चला जाएगा। यहां पर भी शनि के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता। वहीं मई महीने से लेकर बाद के समय में राहु का गोचर पहले भाव में रहेगा। यह भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है।
कुंभ राशिफल 2025 के अनुसार,राहु आपको पेट से संबंधित अथवा मन मस्तिष्क से संबंधित कुछ परेशानियां दे सकता है। अर्थात राहु और शनि आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ने का संकेत कर रहे हैं लेकिन इन सब के बीच एक अच्छी बात यह रहेगी कि मई महीने के मध्य भाग से लेकर बाकी के समय में देवगुरु बृहस्पति आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे। बृहस्पति के लिए यह स्थिति बहुत अच्छी कही जाएगी। पंचम भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति आपके भाग्य, लाभ और प्रथम भाव को देखेंगे। फलस्वरूप आपके स्वास्थ्य की रक्षा करेंगे। यानी इस वर्ष स्वास्थ्य पीड़ा होने की संभावनाएं हैं। जिनमें से मन मस्तिष्क अर्थात ब्रेन, मुख आदि से संबंधित कुछ परेशानियां और पेट तथा बाजू से संबंधित कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं लेकिन मई महीने के मध्य के बाद परेशानियां बहुत कम रहेंगी अथवा आकर शांत हो जाएंगी। इस तरह से हम कह सकते हैं कि साल का दूसरा हिस्सा स्वास्थ्य के दृष्टि अच्छा है। फिर भी पूरे वर्ष स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना जरूरी रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
अब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
कुम्भ राशि के लोगों की शिक्षा-दीक्षा
कुम्भ राशि वालों, शिक्षा के दृष्टिकोण से साल 2025 एवरेज या फिर एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है। साल की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य भाग तक उच्च शिक्षा का कारक बृहस्पति चतुर्थ भाव में रहकर आपके दशम तथा द्वादश भाव को देखेगा। ऐसी स्थिति में व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। जन्म स्थान से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले अथवा विदेश में रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। शोध के विद्यार्थी भी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
कुंभ राशिफल 2025 के अनुसार देखा जाए तो मई महीने के बाद हर तरह के विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखे जाएंगे। चाहे प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी हों या फिर उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी। सबको काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे। विशेषकर कला और साहित्य से जुड़े हुए विद्यार्थियों को और भी उत्कृष्ट परिणाम मिल सकते हैं। अर्थात् यदि इस वर्ष आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहा तो आप शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वहीं यह यदि स्वास्थ्य बीच-बीच में कमजोर रहा तो आप एवरेज या एवरेज से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
कुम्भ राशि वालों का व्यवसाय
कुम्भ राशि के लोगों के लिए व्यापार व्यवसाय के दृष्टिकोण से यह साल सामान्य तौर पर एवरेज या फिर एवरेज से बेहतर परिणाम भी दे सकता है। अच्छे खाते मेहनती और योजनाबद्ध तरीके से काम करने वाले व्यक्ति काफी अच्छे परिणाम भी प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि साल की शुरुआत से लेकर मार्च के महीने तक दशम भाव पर शनि की दृष्टि के कारण व्यापार व्यवसाय कुछ हद तक धीमा चल सकता है, लेकिन बाद के समय में व्यापार व्यवसाय गति पकड़ेगा। भले ही लाभ मिलने में कुछ कठिनाइयां रहे लेकिन काम धंधा चलता रहेगा। क्योंकि देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि मई महीने के मध्य भाग तक आपके दशम भाव पर बनी हुई है, जो आपके व्यापार व्यवसाय को बढ़ाएगी। विशेषकर विदेश से संबंधित व्यापार व्यवसाय करने वाले लोगों को और अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
मई महीने के मध्य भाग के बाद आपकी योजनाएं और ज्यादा फलीभूत होंगी और आपका प्रदर्शन और भी अच्छा हो सकेगा। बुध का गोचर इस वर्ष सामान्य तौर पर आपका फ़ेवर करता हुआ प्रतीत हो रहा है। वहीं दशम भाव के स्वामी मंगल का गोचर आपके लिए एवरेज रह सकता है। इस तरह से हम पाते हैं कि व्यापार व्यवसाय से जुड़े मामलों में इस वर्ष आप एवरेज या फिर एवरेज से बेहतर परिणाम भी प्राप्त कर सकते हैं।
कुम्भ राशि के लोगों की नौकरी
कुम्भ राशि वालों के लिए नौकरी के दृष्टिकोण से साल 2025 एवरेज या फिर एवरेज से कुछ हद तक बेहतर भी रह सकता है। इस वर्ष छठे भाव पर लंबे समय तक कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं रहेगा, अतः नौकरी यथावत चलती रहेगी और आपको आपकी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलते रहेंगे। हालांकि दूसरे भाव पर साल की शुरुआत से लेकर मई महीने तक राहु का प्रभाव रहेगा, वहीं मार्च से लेकर आगे के समय में शनि का प्रभाव रहेगा।
कुंभ राशिफल 2025 के अनुसार, ये स्थितियां इस बात का संकेत कर रही है कि सब कुछ स्मूथ बना रहे। इस बात में थोड़ा सा संशय है लेकिन फिर भी कोई बड़ा व्यवधान नहीं आना चाहिए। इस वर्ष आपको आपकी बातचीत के तौर तरीके में थोड़ी और मेहनत और संशोधन करने की जरूरत रहेगी, जिससे सहकर्मियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहें और नौकरी करने में आपको मजा आए। वरिष्ठों और बॉस के साथ बात करते समय उचित शब्दों का चयन भी बहुत जरूरी रहेगा। इन छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखने की स्थिति में जॉब सामान्यत: अच्छी चलती रहेगी। यदि आप नौकरी में परिवर्तन करना चाह रहे हैं तो इस मामले में भी साल सामान्य तौर पर मददगार बना रहेगा। हालांकि जिम्मेदारियां को निभाना अच्छी बात है लेकिन दूसरों की वाहवाही के लिए अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना अच्छा नहीं रहेगा। अर्थात काम करें, अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करें लेकिन अपने स्वास्थ्य और अपने शारीरिक क्षमता को भी ध्यान में रखना जरूरी रहेगा। यानी कि अपनी क्षमता के अनुसार ही जिम्मेदारियां उठाना उचित रहेगा।
कुम्भ राशि के लोगों का आर्थिक पक्ष
कुंभ राशिफल 2025 के अनुसार देखा जाए तो आर्थिक मामले में यह साल औसत परिणाम दे सकता है। यदि हम कमाई के दृष्टिकोण से बात करें तो साल का दूसरा हिस्सा कमाई के दृष्टिकोण से काफी अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। साल की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य भाग तक आपके लाभ भाव का स्वामी चतुर्थ भाव में रहेगा। अतः कमाई के मामले में आपको औसत परिणाम मिल सकते हैं लेकिन मई महीने के मध्य भाग के बाद लाभ भाव का स्वामी पंचम भाव में जाकर लाभ भाव को देखेगा और आपको अच्छा खासा लाभ करवाने का प्रयत्न करेगा। यानी की आमदनी के दृष्टिकोण से साल का पहला हिस्सा एवरेज तो वहीं साल का दूसरा हिस्सा बहुत अच्छा रह सकता है। जबकि बचत के दृष्टिकोण से यह साल कुछ हद तक कमजोर रह सकता है। महीने की शुरुआत से लेकर मई के महीने तक धन भाव पर राहु का प्रभाव रहेगा। वहीं मार्च के महीने से लेकर आगे के समय में धन भाव पर शनि का प्रभाव रहेगा। ये दोनों ही स्थितियां धन के बचत के मामले में अच्छी नहीं कही गई जाएंगी। ऐसे में हम कह सकते हैं कि इस वर्ष बचत करना थोड़ा सा कठिन रहेगा। कहने का तात्पर्य यह कि यह साल कमाई के दृष्टिकोण से सामान्य तौर पर अच्छा तो वहीं बचत के दृष्टिकोण से कमजोर रह सकता है। इसलिए आर्थिक मामले में इस साल आपको एवरेज परिणाम ही प्राप्त होंगे।
कुम्भ राशि के लोगों की लव लाइफ़
कुम्भ राशि वालों के लिए प्रेम प्रसंग के मामले में यह साल आपको एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है। कुछ मामलों में काफी अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं। पंचम भाव के स्वामी बुध का गोचर साल के अधिकांश समय आपके पक्ष में रहेगा। वहीं प्रेम संबंधों के कारक ग्रह शुक्र का गोचर भी साल के अधिकांश समय अनुकूल परिणाम देना चाह रहा है। इस वर्ष किसी नकारात्मक ग्रह का प्रभाव लंबे समय तक पंचम भाव पर प्रत्यक्ष रूप से नहीं पड़ रहा है। कुछ विद्वान राहु की पंचम दृष्टि मानते हैं, उसके अनुसार मई के बाद आपस में बीच-बीच में संदेह के चलते रिश्ते में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है लेकिन कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी। क्योंकि मई महीने के मध्य के बाद से लेकर बाकी के समय में पंचम भाव पर बृहस्पति का गोचर रहेगा जो प्रेम संबंधों में अच्छी खासी अनुकूलता दे सकता है। इस तरह से साल 2025 प्रेम संबंध के लिए सामान्य तौर पर अनुकूल रह सकता है।
इसे भी पढ़ें..
अन्य राशियों का वार्षिक राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..
कुंभ राशिफल 2025 के अनुसार, बीच-बीच में कुछ परेशानियां के आने के योग भी प्रतीत हो रहे हैं। इसलिए हम प्रेम संबंध के लिए साल को औसत या औसत से बेहतर कह रहे हैं। जिन लोगों की दशाएं अनुकूल होंगी उन्हें बृहस्पति की कृपा से मई महीने के मध्य भाग के बाद काफी अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं लेकिन सामान्य तौर पर हम सिर्फ इतना ही कहना चाहेंगे कि यह साल प्रेम संबंध के लिए एवरेज या एवरेज से बेहतर रह सकता है।
कुम्भ राशि वालों का विवाह व वैवाहिक जीवन
कुम्भ राशि वाले ऐसे लोग, जिनकी उम्र विवाह की हो चुकी है और जो लोग विवाह के लिए कोशिश भी कर रहे हैं तो उनके लिए यह साल सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम दे सकता है। यद्यपि तुलना करें तो साल का दूसरा हिस्सा ज्यादा अच्छे परिणाम देना चाह रहा है लेकिन साल के पहले हिस्से को भी हम प्रतिकूल या खराब नहीं कहेंगे। कोशिश करने पर सगाई या विवाह संबंधी बातें पहले हिस्से में भी आगे बढ़ सकती है लेकिन मई महीने के मध्य भाग के बाद परिणाम काफी सार्थक और अनुकूल रहने की संभावनाएं हैं।
इसे भी देखें..
धनु राशि के लोगों के लिए सरकारी नौकरी का योग, 2025 में नए प्रयोगों में भी मिलेगी सफलता
विवाह से संबंधित मामलों के लिए यह साल अच्छा है। तुलना करें तो साल का दूसरा हिस्सा ज्यादा अच्छा है। वहीं वैवाहिक जीवन के लिए इस साल को हम थोड़ा सा कमजोर कह सकते हैं। साल की शुरुआत से लेकर मार्च के महीने तक शनि का सप्तम भाव में प्रभाव वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां दे सकता है। अप्रैल से लेकर मई महीने तक सामान्य तौर पर अनुकूलता बने रहने की संभावनाएं हैं लेकिन बाद में सप्तम भाव पर राहु केतु के प्रभाव के चलते कुछ न कुछ विसंगतियां देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में एक दूसरे के स्वास्थ्य और एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखना जरूरी रहेगा।
कुंभ राशिफल 2025 के अनुसार, ये साल विवाह से संबंधित मामलों के लिए सामान्य तौर पर अच्छा है लेकिन वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनाए रखने के लिए आपको सार्थक प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी।
कुम्भ राशि वालों का पारिवारिक व गृहस्थ जीवन
कुम्भ राशि वालों के लिए, पारिवारिक मामलों में इस वर्ष आपको बहुत ही सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। साल की शुरुआत से लेकर लगभग मई महीने तक दूसरे भाव पर राहु-केतु के प्रभाव के चलते परिजनों के बीच असामंजस्य देखने को मिल सकता है। परिजन एक दूसरे पर संदेह कर सकते हैं, एक दूसरे के बारे में भला बुरा भी कह सकते हैं। इन सभी कारणों से पारिवारिक संबंध कमजोर रह सकते हैं। हालांकि मई महीने के बाद से राहु केतु का प्रभाव दूसरे भाव से समाप्त हो जाएगा लेकिन तब तक यानी कि मार्च के बाद से ही दूसरे भाव पर शनिदेव का गोचर हो चुका होगा। अतः बाकी के समय में शनि देव के द्वारा कुछ परेशानियां दी जा सकती हैं। यानी कि इस पूरे वर्ष ही पारिवारिक संबंधों में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। वहीं गृहस्थ संबंधी मामले में इस वर्ष आपको मिले-जुले या बीच-बीच में कुछ कमजोर परिणाम मिल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें..
नए साल में कर्क राशि के लोगों को मिलेगा हालात को बदलने का मौका, रखना होगा इन बातों का ध्यान
कुंभ राशिफल 2025 के अनुसार, साल की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य भाग तक बृहस्पति का गोचर चतुर्थ भाव में रहेगा। चतुर्थ भाव में बृहस्पति के गोचर को बहुत अच्छा नहीं माना गया लेकिन फिर भी हम ये मान कर चलते हैं कि आपका गृहस्थ जीवन संतुलित बना रहेगा लेकिन इसी बीच में मार्च महीने के बाद से शनि की तीसरी दृष्टि चतुर्थ भाव पर शुरू हो जाएगी, जो बाद के समय में पूरे वर्ष और उसके बाद भी बनी रहेगी। मई महीने के मध्य भाग के बाद बृहस्पति भी चतुर्थ भाव से अपना प्रभाव समेट लेंगे। तब शनि का प्रभाव अधिक प्रभावी होगा। अतः उस अवधि में गृहस्थ जीवन से संबंधित परेशानियां तुलनात्मक रूप से बढ़ सकती हैं। कहने का तात्पर्य यह कि पारिवारिक मामलों के लिए साल कमजोर है लेकिन गृहस्थ मामलों को मिले-जुले परिणाम दे सकता है। फिर भी दोनों ही मामलों में सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहने वाली है।
कुम्भ राशि वालों के लिए भूमि, भवन और वाहन सुख
कुम्भ राशि वाले लोगों के लिए भूमि और भवन से संबंधित मामलों के लिए यह साल बहुत अच्छा नहीं है। ऐसी स्थिति में भूमि और भवन से संबंधित मामलों को सावधानी पूर्वक संपन्न करना जरूरी रहेगा। यदि नए सिरे से कोई जमीन या प्लाट खरीद रहे हैं तो उस जमीन या प्लाट के बारे में भली भांति पड़ताल कर लेना जरूरी रहेगा। किसी भी विवाद या संदेहास्पद सौदों से जुड़ना उचित नहीं रहेगा।कुंभ राशिफल 2025 के अनुसारवहीं यदि जमीन आपके पास है और आप उस पर घर बनवाना चाह रहे हैं तो जल्दबाजी की बजाय पूरी तरह से सॉलिड प्लानिंग करें; इसके बाद ही उस मामले में आगे बढ़ें। उस पर भी साल की शुरुआत से लेकर मार्च के बीच इस मामले में पहल कर लेना ज्यादा अच्छा रहेगा। क्योंकि बाद में कामों में कुछ देरी हो सकती है अथवा मामला कुछ समय के लिए टल सकता है। वहीं वाहन से संबंधित मामलों की बात करें तो शुक्र का गोचर साल के अधिकांश समय आपके पक्ष में नज़र आ रहा है। अतः सामान्य स्तर के वाहन या अपनी क्षमता के अनुरूप प्रयास करने की स्थिति में आपकी मनोकामना पूर्ति हो सकती है लेकिन बजट से ज्यादा खर्च करके वाहन खरीदने के लिए फिलहाल समय उचित नहीं रहेगा।
साल 2025 में कुम्भ राशि वालों के लिए कई उपाय बताए जा रहे हैं, ताकि आपका साल और बेहतर हो सके…
- स्नान के बाद घर से नंगे पांव मंदिर जाएं और पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण कर पादुका धारण करें।
- घर में भी बिना पकड़े के रहने से बचें और शरीर पर हमेशा कोई न कोई कपड़ा पहन कर रखें।
- किसी भूखे व अपाहिज के लिए जो कुछ कर सकते हैं करें, कई तरह के अनायास लाभ प्राप्त हो सकते हैं।
Kumbh rashi yearly horoscope prediction for year 2025 aquarius horoscope 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
Apr 05, 2026 | 03:58 AMAaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM










