Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

श्रीकृष्ण का राधा जी से विवाह नहीं होने का ‘यह’था कारण, जानिए क्या कहते हैं पुराण

जहां भगवान श्रीकृष्ण का जिक्र होता है वहां राधा रानी न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है, दोनों एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं और जब भी प्रेम की परिभाषा दी जाती है तो राधा-कृष्ण का उदाहरण जरूर आता है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Oct 31, 2025 | 01:47 PM

राधा अष्टमी 2024 (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

11 सितंबर, बुधवार को ‘राधा अष्टमी'(Radha Ashtami 2024) का पावन पर्व देश भर में मनाया जाएगा।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राधा रानी की पूजा के बिना भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अधूरी मानी जाती है। कृष्ण जन्माष्टमी की तरह ही ‘राधा अष्टमी’ का त्योहार पूरे देशभर में बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

कृष्ण भक्तों के लिए जन्माष्टमी के बाद राधा अष्टमी दूसरा सबसे बड़ा उत्सव होता है। इस दिन राधा रानी का विधि विधान से प्राकट्य दिवस मनाते हैं। श्रीकृष्ण मंदिरों में राधा संग भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। राधा जी जन्म भाद्रपद शुक्ल अष्टमी को मथुरा के रावल गांव में जन्मीं थीं। उनकी माता कीर्ति और पिता वृषभानु जी थे।

ज्योतिष गुरु के अनुसार, जब भी राधा रानी का नाम आता है तो जुबां पर श्रीकृष्ण का नाम अपने आप ही आ जाता है। जहां भगवान श्रीकृष्ण का जिक्र होता है वहां राधा रानी न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है, दोनों एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं और जब भी प्रेम की परिभाषा दी जाती है तो राधा-कृष्ण का उदाहरण जरूर आता है।

सम्बंधित ख़बरें

कैसे भगवान श्री कृष्ण यमराज से वापस ले आए थे इन लोगों को की जान, जानें क्या है कथा?

यशोदा मैया के इस मंदिर में सूनी गोद भरने की मन्नत होती है पूरी, जानिए कहां है यह पवित्र स्थान

कर्ण-अर्जुन की दुश्मनी का रहस्य, क्या पिछले जन्म से तय थी महाभारत की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता?

फाल्गुन के महीने इन कामों से बचें, वरना कंगाली का खतरा पक्का!

जानिए राधा-कृष्ण से जुड़ी बातें

मंदिरों में राधा-कृष्ण के जोड़े का पूजन किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी एक-दूसरे से प्रेम करते थे फिर भी श्रीकृष्ण ने राधा जी की बजाय रुक्मिणी से विवाह क्यों किया? आखिर श्रीकृष्ण और राधा रानी का विवाह क्यों नहीं हुआ था ? ऐसे में आइए जानते हैं इसके पीछे छिपी वजहों के बारे में-

श्रीकृष्ण ने राधा जी से विवाह क्यों नहीं किया

1- गर्ग संहिता के मुताबिक, कृष्ण जब बचपन में नंद बाबा की गोद में खेल रहे थे।  तभी उन्हें एक अद्भुत शक्ति का आभास हुआ जो कोई नहीं बल्कि राधा थीं। वो तुरंत ही बाल अवस्था को छोड़ कर यौवनावस्था में आ गए।ऐसा माना जाता है कि इसी समय ब्रह्मा जी ने राधा-कृष्ण का विवाह करवाया था।  विवाह होने के बाद सब कुछ सामान्य हो गया।

2- विवाह के बाद ही ब्रह्मा जी और राधा जी भी अंतर्ध्यान हो गए और कृष्ण भी अपनी बाल अवस्था में वापस आ गए।

3- पुराणों के अनुसार, जब कृष्ण जी वृंदावन छोड़कर जा रहे थे तब उन्होंने राधा से वादा किया था कि वे लौटकर आएंगे, लेकिन उनकी मुलाकात रुक्मणी से हुई जो मन ही मन उन्हें अपना पति मान चुकी थीं। जब रुक्मणी का विवाह किसी दूसरे से कराया जा रहा था तब कृष्ण जी वहां पहुंच गए और उनसे शादी कर ली।

4- पौराणिक कथाओं के मुताबिक, जब राधा-कृष्ण बालपन में मिले थे तभी उन्हें अपने प्रेम का आभास हो गया था। राधा कृष्ण से उम्र में 11 महीने बड़ी थी और दोनों का प्रेम आध्यात्मिक था इसलिए वह कभी शादी के बंधन में नहीं बंधे।

5- पौराणिक कथाओं के अनुसार, राधा को रुक्मणी का आध्यात्मिक अवतार भी माना जाता है। अब इन कथाओं की मानें तो राधा-कृष्ण का विवाह सीधे तौर पर तो नहीं हुआ लेकिन दोनों जीवन भर एक-दूसरे से प्रेम करते रहे।

6- ब्रह्मावैवर्त पुराण के अनुसार ही राधा का विवाह यशोदा के भाई रायान गोपा से हो गई थी और राधा रिश्ते में कृष्ण की मामी लगने लगी थी, इसलिए भी उन्होंने शादी नहीं की थी। ऐसा भी कहा जाता है कि राधा ने अपना घर छोड़ दिया था और एक परछाई अपने घर पर छोड़ी थी, उसी से गोपा की शादी की गई थी।

7- कृष्ण जी ने रुक्मणी से विवाह इसलिए भी किया, क्योंकि वे जानते थे कि रुक्मणी ही राधा है। दरअसल राधा का ही एक स्वरूप रुक्मणी का था।

लेखिका- सीमा कुमारी

Know why shri krishna did not marry radha ji

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 04, 2024 | 07:27 AM

Topics:  

  • Lord Krishna
  • Radha Ashtami 2024

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.